पहले यह खबर थी कि ऐप्पल 10 अगस्त 2026 तक मौजूदा iPhones की कीमतें बढ़ा देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब एक टिप्सटर ने नया अपडेट शेयर किया है, जिससे पता चलता है कि कीमतों में असल बढ़ोतरी सिंतबर में हो सकती है। डिटेल में जानिए सबकुछ…
प्रोडक्ट्स के सुझाव
रिवाइज्ड कीमतें iPhone 18 Pro Series के लॉन्च के साथ आसपास लागू होने की उम्मीद है।
भारत में Apple iPhone की कीमतें सितंबर में बढ़ सकती हैं
टिपस्टर योगेश बरार के अनुसार, रिवाइज्ड आईफोन प्राइसिंग अब अपकमिंग iPhone 18 Pro Series के अपेक्षित लॉन्च के साथ, 8 सितंबर 2026 के आसपास लागू होने की उम्मीद है। टिप्स्टर का आगे दावा है कि मौजूदा और अपकमिंग दोनों आईफोन मॉडल की कीमत में लगभग 100 डॉलर (लगभग 9,500 रुपये) की बढ़ोतरी हो सकती है।
उसी पोस्ट में, योगेश बरार ने मूल्य वृद्धि के संबंध में पिछली रिपोर्ट्स को भी संबोधित किया और कहा, “ऐप्पल कभी भी डिस्ट्रीब्यूटर्स को बढ़ोतरी के बारे में हफ्तों पहले सूचित नहीं करता है; लीक के झांसे में आना बंद करें।”
फिलहाल ऐप्पल इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर अब तक, iPhone की मौजूदा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आईफोन 17 की कीमत फिलहाल भारत में 82,900 रुपये से शुरू होती है। आईफोन 17 प्रो की कीमत 1,34,900 रुपये से शुरू होती है, जबकि आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत 1,49,900 रुपये से शुरू होती है। ज्यादा किफायती आईफोन 17e की कीमत 64,900 रुपये से शुरू होती है। तो अभी के लिए, जो लोग iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं, वे अभी भी मौजूदा कीमत पर इसे खरीद सकते हैं।
ऐप्पल ने यहां बढ़ाई कीमत
फिलहाल, जापान ही एकमात्र ऐसा बाजार है जहां Apple ने अपने iPhone की कीमतों में बदलाव किया है। खबरों के अनुसार, वहां iPhone 17 की कीमत में लगभग 10% और iPhone 17 Pro की कीमत में लगभग 8.3% की बढ़ोतरी हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा मेमोरी की बढ़ती लागत या कंपोनेंट की कीमतों की वजह से हुआ है, जबकि दूसरों का मानना है कि यह जापानी येन के कमजोर होने के कारण हुआ है।
Flipkart freedom sale में इतने सस्ते मिल रहे हैं iPhone:
iPhone 16, iPhone 17
सेल में 69,900 रुपये कीमत वाला iPhone 16 मॉडल 64,900 रुपये की प्रभावी कीमत में, जबकि 82,900 रुपये कीमत का iPhone 17 मॉडल 79,900 रुपये की प्रभावी कीमत में मिल रहा है।
iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max
सेल में 1,34,900 रुपये कीमत वाला 17 Pro मॉडल 1,22,900 रुपये की प्रभावी कीमत में, जबकि 1,49,900 रुपये कीमत का iPhone 17 Pro Max मॉडल 1,37,900 रुपये की प्रभावी कीमत में मिल रहा है।
iPhone 15,16 Plus, 17e, 16e
सेल में 59,900 रुपये का iPhone 15 मॉडल 53,900 रुपये की प्रभावी कीमत में मिल रहा है। जबकि, 79,900 रुपये का iPhone 16 Plus मॉडल 77,900 रुपये की प्रभावी कीमत में और 1,19,900 रुपये कीमत का iPhone Air 17e मॉडल 97,900 रुपये की प्रभावी कीमत में मिल रहा है।
Amazon पर इतने सस्ते मिल रहे iPhone:
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.