Apple ने आखिरकार फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में एंट्री करते हुए iPhone Duo पेश किया है। कंपनी ने इसे सिर्फ दो फोन जोड़ने वाला डिजाइन नहीं, बल्कि हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के नए अनुभव के तौर पर पेश किया है।
ऐसा है फोल्डेबल iPhone का डिस्प्ले
iPhone Duo में दोनों डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो एक जैसा रखा गया है, जिससे फोन को खोलने या बंद करने पर कंटेंट का एक्सपीरियंस ज्यादा नेचुरल रहता है। दोनों स्क्रीन में ProMotion, Always-On Display और 3000 निट्स तक की पीक आउटडोर ब्राइटनेस दी गई है। अंदर की स्क्रीन पर नैनो-टेक्सचर फिनिश है, जो रिफ्लेक्शंस और चमक को कम करने में मदद करती है। Apple ने बताया है कि इस फोन में क्रीज विजिबिलिटी को भी कम करने पर खास ध्यान दिया गया है।
टाइटेनियम बिल्ड वाला मजबूत डिजाइन
iPhone Duo की मजबूती के लिए Apple ने Grade 5 titanium का इस्तेमाल किया है। फोन में 100 से ज्यादा कंपोनेंट वाला मजबूत हिंज दिया गया है। इसके अलावा Ceramic Shield और Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन भी मिलता है। नए iPhone Duo को IP68 रेटिंग भी मिली है, यानी यह पानी और धूल से एक्सट्रा प्रोटेक्शन भी ऑफर करता है।
सबसे पावरफुल चिप देगा धांसू परफॉर्मेंस
दमदार परफॉर्मेंस के लिए iPhone Duo में नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इसका सस्टेन्ड परफॉर्मेंस iPhone 17 Pro के मुकाबले 35 प्रतिशत तक बेहतर है। इसमें नया वेपर चैंबर थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम और डुअल-बैटरी आर्किटेक्चर भी है। कंपनी के अनुसार, फोन की बैटरी इनर डिस्प्ले पर 31 घंटे तक और बाहरी डिस्प्ले पर 44 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है।
ऐसा है iPhone Duo का कैमरा सेटअप
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 48MP Fusion Main कैमरा और 48MP Fusion Ultra Wide कैमरा मिलता है। इसमें 2x ऑप्टिकल-क्वॉलिटी टेलीफोटो क्षमता भी है। फोल्डेबल डिजाइन का फायदा उठाते हुए Apple ने Smart Take, Duo Preview और Duo FaceTime जैसे नए कैमरा फीचर्स जोड़े हैं। फोन 4K 120fps Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है।
सॉफ्टवेयर को भी किया गया ऑप्टिमाइज्ड
iPhone Duo में iOS 27 को फोल्डेबल स्क्रीन के हिसाब से तैयार किया गया है। इसमें पहली बार iPhone पर Split View के जरिए दो ऐप्स को साथ-साथ चलाने की सुविधा मिलती है। Apple Intelligence और नया Siri AI भी फोन का अहम हिस्सा हैं। Siri AI स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट को समझकर यूजर की मदद कर सकता है और पर्सनल रिफरेंस के आधार पर जवाब दे सकता है। ध्यान रहे, इस डिवाइस में e-SIM का ही विकल्प मिलेगा और फिजिकल SIM नहीं लगाया जा सकेगा।
इतनी रखी गई iPhone Duo की कीमत
कीमत की बात करें तो iPhone Duo की शुरुआती कीमत 256GB वाले बेस मॉडल के लिए भारत में 299,900 रुपये से शुरू होती है। यह 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज ऑप्शंस में आएगा। फोन Star White और Night Sky कलर्स में उपलब्ध होगा। भारत समेत 70 से ज्यादा देशों में इसके प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होंगे और सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.