मिडिल ईस्ट जंग की आग में जल रहा है। अमेरिका और ईरान के बीचत सीजफायर खत्म हो चुका है और दोनों देश लगातार एक दूसरे के ठिकानों पर हमले कर रहे हैं। अमेरिका ने ईरान के कई इलाकों में सैन्य ढ़ांचे को निशाना बनाया है तो वहीं, ईरान ने भी मिडिल ईस्ट के कई देशों में अमेरिका के ठिकानों पर हमला किया है। इन सब के बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा ऐलान कर दिया है जिसपर ईरान और नाराज हो सकता है। ट्रंप ने कहा है कि जहाजों, कार्गो आदि को किसी भी नुकसान की भरपाई उस ईरान के फ्रीज पैसों से की जाएगी।
क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- “कृपया इस बयान को तब तक के लिए आधिकारिक माना जाए जब तक कि आगे कोई सूचना न दी जाए: अब से, जहाजों, कार्गो या उनसे जुड़ी किसी भी चीज को होने वाले किसी भी नुकसान की भरपाई उस ईरानी पैसे से की जाएगी जो संयुक्त राज्य अमेरिका के कब्जे और नियंत्रण में है। हो सकता है कि यह नुकसान बहुत बड़ा हो, लेकिन फिर भी, यही करना उचित और न्यायसंगत है। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!”
जहाजों पर हमले जारी
आपको बता दें कि बीते लंबे समय से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज और लाल सागर के इलाके में ईरान और उसके सहयोगियों की ओर से तेल टैंकर, शिपिंग जहाज आदि को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में कई देशों के सामने ऊर्जा संकट की स्थिति आ गई है। हाल ही में यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के 2 तेल टैंकरों पर हमला किया था। हूती विद्रोहियों ने ऐलान किया है कि यमन के पास लाल सागर और Gulf of Aden को जोड़ने वाली Bab el-Mandeb स्ट्रेट सऊदी अरब के जहाजों के लिए बंद है। दूसरी ओर ईरान और अमेरिका की जंग का असर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर पड़ा है। यहां भी जहाजों पर हमले के कारण संकट खड़ा हो गया है।
अमेरिकी सेना ने किए ईरान पर हमले
अमेरिकी सेना ने गुरुवार को जानकारी दी है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर और हमले शुरू किए हैं। सेना ने बताया कि यह लगातार 13वीं रात है जब हमले किए जा रहे हैं। इन हमलों का मकसद ईरान को जवाबदेह ठहराना और कमर्शियल शिपिंग के लिए इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से पैदा होने वाले खतरों को कम करना है।
ये भी पढ़ें- ‘उन्हें अभी ज्यादा तकलीफ नहीं हुई है, बड़ा हमला करना होगा’, ट्रंप ने ईरान को फिर दी चेतावनी
ईरान ने अमेरिका को दे दी बहुत बड़ी चोट! कुवैत और जॉर्डन में हमले के बाद किया बड़ा दावा
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.