रुपाली गांगुली के शो अनुपमा की कहानी तेजी से आगे बढ़ रही है. शो में देखने को मिला कि मनप्रीत को अनुपमा स्टोर रूम में सोते हुए देख लेती है, फिर बहुत गुस्सा करती है. अनुपमा से मनप्रीत कहती है कि वो शांत रहे. वहीं, मनप्रीत का पोता अपनी दादी की हालत देख दुखी हो जाता है.
मनप्रीत का पोता कहता है कि वो अपनी दादी से बहुत प्यार करता है. इसी वजह से टीना उसे मिलने देती है. वो गुस्से में कहता है कि जब बड़ा होगा तब अर्जुन और टीना को घर से बाहर निकाल देगा. ऐसे में अनुपमा उसे समझाती है कि सजा देने का हक सिर्फ बड़ों का होता है बच्चों का नहीं.
इधर, टीना और अर्जुन को लगता है कि अनुपमा और हंसमुख के पास बहुत संपत्ति है. ऐसे में वो उनकी संपत्ति खुद के नाम करवाना चाहती है. ये बातें अनुपमा सुन लेती है और मनप्रीत के कमरे की एसी ठीक कराने के लिए कहती है. दूसरी तरफ हंसमुख चाय मांगते हैं तो टीना एसिडिटी का बहाना बना देती है.
अर्जुन और टीना को होता है अनुपमा पर शक
हालांकि, हंसमुख कहते हैं कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है. इसी दौरान धीरज, नासिर और रविंद्र की एंट्री हो जाती है. मजबूरी में अर्जुन और टीना को उनका स्वागत करना पड़ता है. ऐसे में दोनों को शक होता है कि कहीं तीनों मिलकर कोई गेम तो नहीं खेल रहे हैं.
अपने घर आकर रविंद्र इमोशनल हो जाता है. मनप्रीत और रविंद्र कहते हैं कि वो एक-दूसरे के साथ कहीं दूर चले जाएंगे. अनुपमा उन्हें कहती है कि चुपचाप भागने से अच्छा ही सम्मान से जीएं. अनुपमा को इस दौरान अनुज की बहुत याद आती है.
वो इमोशनल होते हुए कहती है कि अनुज के संग उसने बूढ़ा होने का वादा किया था.दूसरी तरफ गौतम एक बार फिर से पराग को बर्दाद करने की प्लानिंग कर रहा होता है. वहीं, प्रेरणा और प्रेम पर परी को शक हो जाता है. दूसरी तरफ अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुपमा के फोन पर लीला की कॉल आती है.
टीना चुपके से लीला की बातें सुन लेती है. ऐसे में अनुपमा और हंसमुख की सच्चाई उसके सामने आ आती है. टीना और अर्जुन उसके बाद अनुपमा और हंसमुख का बैग चेक करते हैं. उसमें ईट-पत्थर होता है. ऐसे में दोनों अनुपमा और हंसमुख को बेइज्जत करके घर से निकालने की प्लानिंग करते हैं. हालांकि, इस बार अनुपमा उन्हें बेइज्जत करते उनके घर से निकालने वाली है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.