क्राइम पेट्रोल शो को अब अजय देवगन होस्ट करने वाले हैं। अब इस मामले पर अनूप सोनी का रिएक्शन आ गया है जो कई सालों से इसे होस्ट कर रहे थे।
क्राइम पेट्रोल को लेकर क्या बोले अनूप सोनी
वैरायटी इंडिया से बात करते हुए अनूप ने कहा, ‘मेरे पास ज्यादा कुछ नहीं है इस पर कहने के लिए। मेरा क्राइम पेट्रोल के साथ काफी लंबा और स्पेशल असोसिएशन रहा है और मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा जो प्यार मुझे दर्शकों से मिला है इतने सालों से।’
अजय के रिप्लेस करने पर बोले अनूप सोनी
अजय के उन्हें रिप्लेस करने के बारे में जब पूछा तो अनूप बोले, ‘मैं अजय देवगन का फैन रहा हूं और उनके साथ काम भी किया है प्रकाश झा की फिल्म गंगाजल और अपहरण में। मुझे लगता है वह अपना स्टाइल लेकर आएंगे शो में। मैं टीम को ऑल द बेस्ट कहूंगा नए सीजन के लिए।’
कबसे आएगा क्राइम पेट्रोल का नया सीजन
रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय ने 15 एपिसोड की शूटिंग कर ली है, क्राइम पेट्रोल 2026 की जिसका नाम है क्राइम का करेंट सीजन। यह शो 31 अगस्त से प्रीमियर होने वाला है।
क्राइम पेट्रोल होस्ट करने पर क्या बोले थे अजय
शो को होस्ट करने पर अजय ने कहा था, ‘क्राइम पेट्रोल शो को होस्ट करना एक बड़ी जिम्मेदारी है मेरे फैंस और दर्शकों के लिए। सालों से यह शो चल रहा है और इसके जरिए दर्शकों को काफी जागरुक किया जाता है और उन्हें सतर्क किया जाता है कि लोगों को पहचानें। हम ऐसी स्टोरीज लेकर आने वाले हैं जिन्होंने देश को चौंकाया है। आशा है और मुझे विश्वास है कि मैं दर्शकों की मदद करूंगा और उन्हें गाइड करूंगा कि डर की जगह वे सतर्क रहें।’
क्राइम पेट्रोल का प्रोमो
बता दें कि हाल ही में मेकर्स ने शो का प्रोमो रिलीज किया जिसमें अजय देवगन थे। प्रोमो में अजय देश के फिलहाल के क्राइम सिचुएशन पर बात करते हैं। वह बोलते हैं कि ज्यादातर केस में जो क्राइम के पीछे शख्स है वो कोई अपना ही होता है। वह प्रोमो को एंड करते हुए बोलते हैं मैं रहूंगा आपके साथ।
अजय देवगन की फिल्म
अजय की फिल्मों की बात करें तो वह अब गोलमाल 5 और दृश्यम 3 में नजर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित गोलमाल 5 में उनके साथ अक्षय कुमार, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, शरमन जोशी हैं।
वहीं दृश्यम 3 में अजय के साथ तब्बू और श्रेया सरन लीड रोल में होंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.