इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (EPC) कंपनी अन्नू प्रोजेक्ट्स लिमिटेड आज घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट हो गई। हालांकि, शेयर बाजार में कंपनी की शुरुआत काफी खराब रही और इसके शेयर 27 प्रतिशत से भी ज्यादा की भारी गिरावट के साथ लिस्ट हुए। अन्नू प्रोजेक्ट के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशक परेशान हैं। इस आईपीओ को कुल 2.93 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ था।
99 रुपये के भाव पर इश्यू हुआ था शेयर
बुधवार को, अन्नू प्रोजेक्ट्स के शेयर बीएसई पर अपने इश्यू प्राइस 99 रुपये की तुलना में 24.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ। इसी तरह, कंपनी के शेयर एनएसई पर भी 27.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप 497.88 करोड़ रुपये रहा।
लिस्टिंग प्राइस से 5 प्रतिशत तक चढ़ा शेयर का भाव
बुधवार को दोपहर 12.31 बजे, बीएसई पर कंपनी के शेयर अपने लिस्टिंग प्राइस से 2.16 प्रतिशत यानी 1.62 रुपये की तेजी के साथ 76.62 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। एनएसई पर, कंपनी के शेयर अपने लिस्टिंग प्राइस की तुलना में 5.00 प्रतिशत यानी 3.60 रुपये की बढ़त लेकर 75.60 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे थे।
25 अगस्त को खुला था आईपीओ
अन्नू प्रोजेक्टस का आईपीओ 25 अगस्त को खुला था। कंपनी ने अपने इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 94-99 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था और 99 रुपये के भाव पर शेयर अलॉट किए गए थे। आईपीओ के तहत, निवेशकों को एक लॉट में 151 शेयर दिए गए थे। 28 अगस्त को आईपीओ बंद होने के बाद 31 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट किया गया था और 1 सितंबर को शेयर क्रेडिट कर दिए गए थे।
कंपनी ने आईपीओ से जुटाए हैं 175 करोड़ रुपये
ये 175 करोड़ रुपये का आईपीओ था, जिसके लिए कुल 1,76,83,000 शेयर जारी किए गए थे। ये आईपीओ पूरी तरह से नए इश्यू पर आधारित था और इसमें OFS का कोई हिस्सा शामिल नहीं था। अन्नू प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की योजना आईपीओ से प्राप्त 115 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने में, 15 करोड़ रुपये का इस्तेमाल मशीनरी या उपकरण खरीदने के लिए पूंजीगत व्यय में और बाकी पैसों का इस्तेमाल सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए करने की है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
ये भी पढ़ें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.