लखनऊ में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अंजना सिंह और अभिनेता खेसारी लाल यादव से जुड़े अश्लील तस्वीर और धमकी मामले ने नया मोड़ ले लिया है. इस मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. इस बीच शिकायतकर्ता अभिनेत्री अंजना सिंह शनिवार सुबह अपना बयान दर्ज कराने के लिए इंदिरा नगर थाने पहुंचीं.
अजंना सिंह ने थाने पहुंच दर्ज कराया अपना बयान
अंजना सिंह अपने अधिवक्ता सूर्य प्रताप सिंह के साथ थाने पहुंचीं, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों के सामने मामले से जुड़े सबूत भी पेश किए. पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद पहली बार उन्हें औपचारिक रूप से बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था.
सीएम योगी और यूपी पुलिस पर जताया भरोसा
थाने में मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर पूरा भरोसा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

ये भी पढ़ें:-‘तीन दिन से सो नहीं पाया, रो रहा हूं,’ स्टूडेंट प्रोटेस्ट में छात्रों पर हुई लाठीचार्ज से सदमे में हैं शेखर सुमन
अंजना सिंह ने लगाए ये आरोप
अंजना सिंह ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ अश्लील तस्वीरों का इस्तेमाल कर उन्हें बदनाम करने और धमकाने का प्रयास किया गया है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि समाज में असुरक्षा का माहौल भी पैदा करती हैं.

पुलिस ने जांच की तेज
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में दर्ज एफआईआर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है. जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों और डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा. इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
फिलहाल, इस हाई-प्रोफाइल मामले पर भोजपुरी फिल्म जगत और आम लोगों की नजर बनी हुई है. पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष ढंग से की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
ये भी पढ़ें:-‘सलमान खान डर गया…’, एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- ‘भाई से पंगा नहीं’
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.