आज के दौर में जहां लोग शादी होते ही अपना अलग घर बसाने की सोचने लगते हैं, वहीं आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से एक ऐसा अनोखा परिवार सामने आया है जो आज के जमाने में किसी अजूबे से कम नहीं है. इस महा-परिवार में एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 83 लोग हैं. सबसे खास बात यह है कि इस परिवार की 6 पीढ़ियां आज भी एक साथ, एक ही छत के नीचे प्यार से रह रही हैं. जब देश में छोटे परिवार आम बात हो चुके हैं, तब यह कुनबा सदियों पुरानी संयुक्त परिवार की परंपरा को बहुत ही खूबसूरती से जिंदा रखे हुए है.
4 अलग घर, लेकिन पूरा कुनबा चलता है एक ही कमान से
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अनंतपुर जिले के कुर्लापल्ली गांव में रहने वाले इस नागप्पा परिवार के मुखिया हनुमंतरायुडू और मुथ्यालप्पा हैं. इस बड़े से परिवार में 6 सास, 14 बहुएं, 20 बच्चे और कई दादा-दादी व बुजुर्ग शामिल हैं. भले ही यह बड़ा परिवार रहने के लिए पास-पास बने 4 अलग-अलग घरों का इस्तेमाल करता है, लेकिन इनका उठना-बैठना, खाना-पीना और सुख-दुख सब एक ही है. परिवार के सभी लोग मिलकर कमाई करते हैं और घर के सारे खर्च भी एक ही जगह से संभाले जाते हैं.
VIDEO | Anantpur, Andhra Pradesh: Six generations, 83 members; Nagappa family in Andhra Pradesh keeps the joint family legacy alive.
In an age of shrinking families, the Nagappa family in Kurlapalli village in Anantpur district of Andhra Pradesh stands as a rare example of… pic.twitter.com/kesZ5zgMJN
— Press Trust of India (@PTI_News) July 11, 2026
रोज सुबह कॉफी पर मीटिंग और एक ही किचन में बनता है खाना
इस महा-परिवार की रोज की दिनचर्या किसी बड़ी कंपनी की तरह चलती है. परिवार के मुखिया हनुमंतरायुडू बताते हैं कि हर सुबह घर के बड़े-बुजुर्ग कॉफी पर एक साथ बैठते हैं और पूरे दिन की प्लानिंग करते हैं. इसी मीटिंग में तय होता है कि आज खाने में क्या बनेगा, कौन खेतों में काम करने जाएगा और किसे घर की जिम्मेदारी संभालनी है. इस परिवार की सबसे बड़ी खासियत इनकी शेयरिंग रसोई है. बहुएं मिलकर पूरे 83 लोगों का खाना एक साथ बनाती हैं और सभी लोग मिलकर एक साथ खाना खाते हैं.
यह भी पढ़ें: इंसान है या बाहुबली… 100 किलो से ज्यादा वजन की बाइक कंधे पर उठाकर चल पड़ा युवक, वीडियो वायरल
खेती के साथ चलाते हैं 4 बसें, ऐसे सुलझाते हैं आपसी झगड़े
इस परिवार की कमाई का जरिया सिर्फ खेती-बाड़ी नहीं है. परिवार के पास खुद की 4 बसें भी हैं, जो कल्याणदुर्गम और कर्नाटक के बीच चलती हैं. खेती और बसों से होने वाली पूरी कमाई को एक जगह इकट्ठा किया जाता है, जिससे परिवार को तगड़ी आर्थिक मजबूती मिलती है. अब इतने बड़े परिवार में 83 लोग रहेंगे तो कभी-कभी मनमुटाव होना लाजिमी है, लेकिन बुजुर्गों का कहना है कि उनके घर में एक नियम है कि दिनभर का कोई भी झगड़ा हो, उसे रात होने से पहले ही बैठकर सुलझा लिया जाए है. एक-दूसरे के लिए आदर और प्यार ही इस 6 पीढ़ियों की एकता का असली राज है.
यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.