कैसा होगा आईपीओ
स्वतंत्र माइक्रो फिन आईपीओ में 1500 करोड़ रुपये के नए शेयर होंगे। वहीं, Advent international और Multiples alternate asset management कंपनी 1064.80 करोड़ रुपये और 435.20 करोड़ रुपये के शेयर बेच सकते हैं। बता दें, इस कंपनी में अनन्या बिरला के फर्म Antimatter India के पास 59.97 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं, Violicina के पास 28.02 प्रतिशत हिस्सा है। Multiples alternate asset management के पास कंपनी का 11.45 प्रतिशत हिस्सा है।
आईपीओ से पहले कंपनी 300 करोड़ रुपये प्री-आईपीओ राउंड के जरिए जुटा सकती है। यह पैसा भी फ्रेश इश्यू के जरिए ही जुटाया जाएगा। बता दें, अगर यह प्रक्रिया पूरी हुई तो आईपीओ में फ्रेश इश्यू का साइज कम हो सकता है।
कंपनी की वित्तीय कैसी है?
स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस इस समय माइक्रोफाइनेंस लोन प्रदान करती है। इसके अलावा कंपनी अपनी सब्सिडियरी स्वतंत्र माइक्रो हाउसिंग फाइनेंस कारपोरेशन के जरिए सस्ता हाउसिंग लोन भी देती है। बता दें, इस कंपनी को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने NBFC-MFI का लाइसेंस 2011 में दिया था। मार्च 2026 तक के डाटा के अनुसार कंपनी का एयएएम 23817.80 करोड़ रुपये का है। CAGR 38.18 प्रतिशत पिछले तीन वित्त वर्ष के दौरान रहा है। मौजूदा समय में इस फाइनेंस कंपनी के पास देश भर में कुल 2253 ब्रांच हैं। यह शाखाएं 23 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थिति है।
नेट प्रॉफिट में 45.80% की तेजी
पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को कुल 649.40 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। अपनी कैटगरी में यह दूसरी सबसे अधिक प्रॉफिट बनाने वाली कंपनी थी। बता दें, सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 45.80 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। एक साल पहले कंपनी को 445.40 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था।
कंपनी का नेट इंटरेस्ट इनकम पिछले वित्त वर्ष के दौरान 2496.50 करोड़ रुपये रहा था। यह सालाना आधार पर 30 प्रतिशत बढ़ा है। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का एनआईआई 1920.30 करोड़ रुपये रहा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.