रक्षाबंधन के त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। हर साल सावन की पूर्णिमा पर इस पर्व को मनाया जाता है। रक्षाबंधन का त्योहार केवल राखी बांधने का त्योहार नहीं है, बल्कि इस दिन भाई-बहन को एक साथ समय बिताने के मौका मिलता है। दूर-दूर से लोग अपनी बहन से मिलने, घर और परिवार से मिलने के लिए ट्रेन में सफर जरुर करते हैं।
ऐसे में त्योहार के समय ट्रेनों में सीटें मिलना काफी मुश्किल होता है। इसी मद्देनजर भारतीय रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस बार कई स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। अगर आप भी यात्रा का प्लान कर रहे हैं और आपने अभी तक ट्रेन टिकट बुक नहीं की है, तो जल्दी बुक करे लें। यह आर्टिकल खास आपके लिए है।
किस रूट पर चलाई गई है स्पेशल ट्रेनें?
फिलहाल यात्रियों के लिए जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन रक्षा बंधन स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। रास्ते में इसके ठहराव कई स्टोशनों पर हो रहा है, इसलिए यात्रियों को इस रुट में पड़ने वाले स्टेशन पर उतरने का मौका मिल सकता है।
जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए ट्रेन चलने का समय
– ट्रेन का समय सुबह 8:20 बजे जबलपुर से चलेगी और अलग-अलग स्टेशनों से गुजरते हुए अगले दिन दोपहर 2:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
– जबलपुर रात- 8:20 बजे चलेगी।
– कटनी मुंडवारा- रात 09:35 बजे कटनी पहुंच जाएगी और रात 9:40 बजे दमोह के लिए रवाना होगी।
– दमोह- रात 10:55 बजे पहुंचेगी और रात को 10:57 बजे अगले स्टेशन के लिए रवाना ।
– सागर- रात 12:15 बजे पहुंच जाएगी और रात 12:20 बजे स्टेशन से चलेगी।
– वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- सुबह 05:50 बजे पहुंचेगी और सुबह 05:55 बजे अगले स्टेशन के लिए रवाना
– ग्वालियर- सुबह 07:30 बजे पहुंचेगी और सुबह 07:35 बजे स्टेशन से चलेगी
– धौलपुर- सुबह 08:50 बजे पहुंचेगी और सुबह 08:52 बजे अगले स्टेशन के लिए रवाना
– आगरा छावनी- सुबह 09:30 बजे पहुंचेगी और सुबह 09:35 बजे अगले स्टेशन के लिए रवाना
-मथुरा जंक्शन- सुबह 11:10 बजे पहुंचेगी और सुबह 11:15 बजे रवाना
– कोसी कलां- सुबह 11:43 बजे पहुंचेगी और सुबह 11:45 बजे रवाना
– हजरत निजामुद्दीन- दोपहर 02:25 बजे पहुंचेगी।
वापसी में कब चलेगी ट्रेन?
टाइमटेबल
– हजरत निजामुद्दीन: दोपहर 03:45 बजे निकेलगी।
– कोसी कलां- शाम 5 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी और शाम 5 बजकर 52 मिनट से स्टेशन से निकलेगी।
– मथुरा जंक्शन- शाम 07:35 बजे पहुंचेगी और शाम 07:40 बजे अगले स्टेशन के लिए निकलेगी।
– आगरा छावनी- रात 08:30 बजे पहुंच जाएगी और 5 मिनट बाद अगले स्टेशन के लिए आग रवाना होगी।
– धौलपुर- रात 9:18 बजे पहुंचेगी और रात 9:20 बजे आगे स्टेशन से चलेगी।
– ग्वालियर- रात 10:25 बजे पहुंचेगी और रात 10:30 बजे रवाना होगी।
– वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- रात रात 12:05 बजे पहुंचेगी और रात 12:10 बजे रवाना होगी।
-सागर- रात 03:30 बजे पहुंचेगी और रात 03:35 बजे रवाना होगी।
– दमोह- सुबह 04:40 बजे पहुंचेगी और सुबह 04:42 बजे बजे रवाना होगी।
– कटनी मुड़वारा- सुबह 06:10 बजे पहुंचेगी और सुबह 06:15 बजे रवाना होगी।
-जबलपुर- सुबह 09:30 बजे पहुंचेगी।
मेला स्पेशल ट्रेन में भी कर सकती हैं टिकट बुक
दरअसल, उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रुड़की के पास पिरान कलियर गांव में यह मेला होने जा रहा है। वैसे यह मेला हजरत मखदूम अलाउद्दीन अहमद साबरी की प्रसिद्ध दरगाह पर होगा। ऐसे में लाखों भक्त इस मेले में शामिल होंगे। इसलिए रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। वैसे यह ट्रेन 21 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक चलने वाली है।
ट्रेन की जानकारी इस प्रकार है-
-ट्रेन नंबर 04321 / 04320- बरेली – रुड़की – बरेली- बरेली मेला स्पेशल
-ट्रेन नंबर 04319 / 04322- रुड़की – बरेली – रुड़की- रुड़की मेला स्पेशल
-ट्रेन नंबर 04329 / 04330- हरिद्वार – लखनऊ – हरिद्वार- हरिद्वार अनारक्षित मेला स्पेशल
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.