मौजूदा विश्व जूनियर चैंपियन अनाहत सिंह ने मिस्र की मरियम मेटवाली को सीधे गेम में हराकर 144,000 अमेरिकी डॉलर इनामी लंदन स्क्वाश क्लासिक के दूसरे दौर में प्रवेश किया। विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर काबिज भारतीय खिलाड़ी ने पीएसए गोल्ड प्रतियोगिता के अपने पहले मैच में 11-3, 11-2 से जीत हासिल की। इस साल जुलाई में जूनियर विश्व खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं 18 वर्षीय अनाहत पिछले दो सत्र से शानदार फॉर्म में हैं।
इसे भी पढ़ें: ओरछा के जहांगीर महल का नाम वीर सिंह जूदेव के नाम पर हो सकता है: मुख्यमंत्री मोहन यादव
उन्होंने 2025 में विश्व जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीता था। पुरुष वर्ग के पहले दौर में विश्व के 42वें नंबर के खिलाड़ी रामित टंडन ने कतर के अब्दुल्ला अल-तमीमी को 11-6, 11-7 से हराया। विश्व रैंकिंग में 38वें स्थान पर काबिज वीर चोटरानी को हालांकि स्विट्जरलैंड के यानिक विल्हेल्मी से 9-11, 9-11 से हार का सामना करना पड़ा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.