औरेया: यूपी के औरैया से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे पति-पत्नी के प्रेम पर नई चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल बेवफाई और कपल्स के बीच आए दिन हो रहे हत्याकांडों के बीच औरैया से पति-पत्नी के प्रेम की मिसाल सामने आई है। यहां एक पति अपनी पत्नी से इतना प्रेम करता था कि पत्नी की मौत के बाद सदमे में पति की भी मौत हो गई।
क्या है पूरा मामला?
मामला दिबियापुर थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव का है। औरैया में एक पति और पत्नी की एक साथ अर्थी उठी तो गांव में मातम पसर गया। बीमारी से पीड़ित पत्नी की मौत के सदमे में पति ने भी दम तोड़ दिया। अंतिम संस्कार से पहले पत्नी की मांग में सिंदूर भरते समय पति की तबीयत बिगड़ी थी।
हार्ट अटैक आने से पति की भी मौके पर मौत हो गई। दंपति के निधन से दो बेटों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने परिवार को आर्थिक सहायता व सरकारी मदद दिलाने की मांग की है।
आए दिन सामने आती है कपल्स के बीच पनपी नफरत की खबरें
गौरतलब है कि आए दिन कपल्स के बीच हुए विवाद, धोखे और अपराधों की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में ये खबर कपल्स के बीच की बॉन्डिंग और प्यार को दर्शाती है। लोगों का कहना है कि पति अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था, इसलिए पत्नी की मौत पर पति का भी सदमे से निधन हो गया। घरवालों ने भी उन्हें आखिरी समय में अलग नहीं किया बल्कि एक साथ दोनों की अर्थी उठाई।
इस घटना के बारे में मेरठ एसएसपी अविनाश पांडे ने जानकारी दी थी और बताया था कि दामिनी नाम की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति अतुल को मौत के घाट उतारा था। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब दोनों के फोन की जांच हुई। फोन में डिब्बे में बंद सांप का फोटो मिला। पत्नी और उसके प्रेमी ने कबूला कि उन्होंने किसी सपेरे से सांप खरीदा था और दोनों ने मिलकर अतुल की हत्या की साजिश रची थी। इस हत्याकांड के बारे में सुनकर पूरे शहर में चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
इससे पहले खबर सामने आई थी कि एक पति के साथ लौट रही नवविवाहिता की बाइक में साड़ी फंसने से दर्दनाक मौत हो गई थी। मेहंदी लगे हाथ देख लोगों के दिल दहल गए थे। (रिपोर्ट- दीपेन्द्र सिंह)
ये भी पढ़ें-
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.