अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए आज यानी 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरु हो चुके है। आपको बता दें कि, इस यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना बेहद जरुरी होता है। अगर इस साल आप भी अमरनाथ यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आज ही जान लें कि घर बैठे कैसे रजिस्ट्रेशन करें।
कब से शुरू हो रही है यात्रा?
इस बार Amarnath Yatra 2026 की शुरुआत 3 जुलाई 2026 से हो रही है और ये 28 अगस्त 2026 तक चलेगी। यानी के करीब दो महीने तक भक्त जन बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बनते है और भगवान भोलेनाथ का दर्शन करते हैं।
रजिस्ट्रेशन कब से शुरू हो रहा है?
अमरनाथ यात्रा 2026 के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 15 अप्रैल 2026 यानी आज से शुरु हो रही है। अगर आप अमरनाथ यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो देर बिल्कुल भी न करें, जल्द से जल्द आवेदन करें। क्योंकि सीटें हमेशा लिमिटेड होती हैं।
घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अब आपके मन में भी यही सवाल आ रहा है कि घर बैठे यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें। आप टेंशन न लें, हम आपको बताएंगे कैसे आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सबसे पहले आपको hri Amarnath Shrine Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद इन स्टेप्स को फॉलो करें-
– सबसे पहले आप वेबसाइट ओपन करें।
– रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करें या फिर भर दें।
– इस फॉर्म में अपनी सही जानकारी दर्ज करें( जैसे कि नाम, उम्र, ID)
– यात्रा की तारीख और रुट का चयन करें।
– इसके बाद जरुरी दस्तावेज अपलोड करें।
– सबमिट करने के बाद आपका परमिट जारी कर दिया जाएगा।
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
यदि आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करना चाहते हैं, तो आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पूरे भारत में लगभग 550 से ज्यादा बैंक ब्रांच में ये सुविधा मौजूद है। जैसे कि- एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, ICICI Bank, एक्सिस Bank और Yes Bank। इन बैंकों में जाकर आप फॉर्म भर के रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
यात्रा के लिए सबसे जरुरी बातें
– आपकी आयु 13 से 70 साल के बीच में होनी चाहिए।
– आपके पास वैलिड हेल्थ सर्टिफिकेट होना जरुरी है।
– मेडिकल सर्टिफिकेट अप्रैल 2026 में ही जारी हुआ होना चाहिए।
रजिस्ट्रेशन के जरूरी स्टेप्स
– सबसे पहले आप CHC (Compulsory Health Certificate) बनवाएं।
– एकदम सही जानकारी को भरना है।
– वैलिड आईडी जमा करें।
– अपनी यात्रा की तारीख पहले से चयन कर लें।
– परमिट मिलना जरुरी है, तभी यात्रा करना संभव होगा।
इन नियमों को जान लें
– अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन हमेशा ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होता है
– यात्रा की तारीख से करीब 7 दिन पहले स्लॉट बंद हो जाते हैं
इस बार क्या फायदे मिलेंगे
– सभी यात्रियों के लिए RFID ट्रैकिंग कार्ड दिया जाएगा।
– आपको 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।
– ठहरने की बेहतर सुविधाएं भी होंगी।
– खच्चर, पालकी और कुली के लिए प्री-पेड बुकिंग सिस्टम रहेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.