पॉपुलर टीवी एक्टर अली गोनी इन दिनों चर्चा में आ गए हैं. हाल ही में खबर आई कि वो जल्द ही एक रियलिटी शो ‘अलायंस’ में एंट्री लेने वाले हैं, जिसे लेकर उनके फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. फिलहाल उन्हें कलर्स के पसंदीदा शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में देखा जा रहा हैं, जिसमें उनकी कुकिंग स्किल्स, स्क्रीन प्रेजेंस और स्टार्स के साथ उनकी बॉन्डिंग को बहुत पसंद किया जाता है.
अलायंस में होगी अली की एंट्री
हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो ‘अलायंस’ खूब सुर्खियां बटोर रहा है. साथ ही भोजपुरी और बॉलीवुड में धमाल मचाने वाले एक्टर रवि किशन और उनकी बेटी रीवा किशन की एंट्री ने इसे और खास बना दिया हैं. इसी बीच अब अली गोनी भी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले हैं, जो उनके फैंस के लिए धमाकेदार साबित हो सकता हैं. बिग बॉस 14 में खुद की पहचान मजबूत करने वाले अली अब इस शो से सुर्खियां बटोरने वाले है. साथ ही अपनी स्ट्रेटजी और गेम प्ले से सभी का दिल जीतने वाले हैं.
वहीं बात करें लाफ्टर शेफ्स की, तो अली गोनी तीनों सीजन में मौजूद रहे हैं और फैंस का मनोरंजन करते आए हैं. अब फैंस को उनके नए शो में जाने का बेसब्री से इंतजार है और सभी उम्मीद कर रहे है कि वो इसमें अपना शानदार परफॉर्म करेंगे और गेम को न्यूट्रल होकर खेलेंगे.
इन शोज में हो रहा मुकाबला
बता दें कि इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दो रियलिटी शोज के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. अमेजन प्राइम वीडियो पर आई ‘अलायंस’ को बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं, जिसमें रवि किशन, रीवा किशन, डेजी शाह, पायल गेमिंग और वंशज सिंह जैसे कलाकार-इनफ्लुएंसर नजर आ रहे हैं. वहीं नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई ‘लॉक अप सीजन 2 सच या सजा’ को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं, जिसमें शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, राम कपूर, आकांक्षा चमोला, धीरज धूपर और सुनीता आहूजा जैसे कलाकार शामिल हैं.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.