Alpha Box Office Day 1 Collection: आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर मच अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। क्रिटिक्स से मिले-जुले व्यूज का सीधा असर फिल्म की कमाई पर देखने को मिला है। दूसरी तरफ, ‘अल्फा’ के साथ हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बेबी डू हाई डू’ भी रिलीज हुई। इस क्लैश के चलते हुमा की फिल्म ओपनिंग डे में कुछ लाख रुपयों पर ही सिमट कर रह गई। अब दोनों ही फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं।
ट्रेड एनालिस्ट Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अल्फा’ ने पहले दिन 9 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। आलिया की फिल्म ने ओपनिंग डे पर खबर लिखे जाने तक कुल 9.25 करोड़ रुपये बटोरे। हालांकि, इन आंकड़ों में बदलाव हो सकते हैं।
दूसरी स्पाई यूनिवर्स के मुकाबले कैसी रही ‘अल्फा’?
YRF की स्पाई यूनिवर्स की पिछली फिल्मों की तुलना में ‘अल्फा’ के पहले दिन की कमाई काफी कम रही। ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ ने ओपनिंग डे पर 52 करोड़ रुपये कमाई की थी। शाहरुख खान की ‘पठान’ ने 57 रोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जबकि ‘अल्फा’ पहले दिन 10 करोड़ जुटाने में भी सफल नहीं हो पाई। इसके बाजवूद इसने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।
‘अल्फा’ ने साल की 25 फिल्मों को चटाई धूल
आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ ने भले ही ओपनिंग डे पर महज 9.25 करोड़ जुटाए हो, लेकिन इसने ‘पेद्दी’, ‘पति-पत्नी और वो दो’, ‘है जवानी तो इश्क होना है’, ‘इक्कीस’ समेत साल की 25 फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को पछाड़ दिया है। इस लिस्ट में ये फिल्में शामिल हैं…
‘बेबी डू डाई डू’ का कितना रहा कलेक्शन?
वहीं हुमा कुरैशी की सस्पेंस क्राइम थ्रिलर ‘बेबी डू डाई डू’ की बात करें तो, बॉक्स ऑफिस पर इसकी ठंडी शुरुआत रही है। सैकनिल्क के शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म पहले दिन महज 40 लाख रुपये ही जुटा पाई। इसकी ढीली शुरुआत कारण कम शोज (778) बताए जा रहे हैं। बता दें कि अल्फा के देशभर में 19,455 शोज रहे।
अब आने वाले दिनों पर टिकी नजरें
अब यह देखना रोमांचक होगा कि ‘अल्फा’ को आने वाले दिनों में सकारात्मक ‘वर्ड ऑफ माउथ’ (Word of Mouth) का फायदा मिलता है या नहीं। वहीं दूसरी तरफ, हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार कितनी बढ़ा पाती है, इस पर भी सबकी नजरें टिकी रहेंगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.