1 अगस्त यानी कल से 3,000 रुपए तक बढ़ने वाली है Nothing Phone (4a) की कीमत। फोन में 50MP OIS कैमरा, 5400mAh बैटरी और Glyph नोटिफिकेशन लाइट जैसे शानदार फीचर्स हैं।
इतनी हो सकती है Nothing Phone (4a) की नई कीमत
कीमत बढ़ने के बाद Nothing Phone (4a) के वेरिएंट्स की संभावित कीमत इस तरह हो सकती है:
– 12GB + 256GB: ₹49,999
यानी मौजूदा कीमत की तुलना में हर वेरिएंट लगभग 3,000 रुपए महंगा हो सकता है।
अभी इतनी है कीमत
फिलहाल Nothing Phone (4a) भारत में इन कीमतों पर उपलब्ध है:
– 12GB + 256GB: ₹46,999
वहीं, लॉन्च के समय इसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपए रखी गई थी। यानी लॉन्च के बाद इसकी कीमत पहले ही बढ़ चुकी है और अब एक बार फिर बढ़ोतरी की चर्चा है। कंपनी मैन्युफैक्चरिंग लागत, कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमत या किसी अन्य वजह से प्राइस रिवीजन कर सकती है। Nothing Phone (4a) को कंपनी ने Black, White, Blue और Pink कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।
Nothing Phone (4a) में मिलेंगे ये खास फीचर्स
Nothing Phone (4a) में 6.78 इंच का LTPS Flexible AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में 5400mAh की बैटरी दी गई है, जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है। कंपनी इसके लिए 3 साल तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone (4a) में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP Samsung GN9 प्राइमरी कैमरा (OIS), 50MP Samsung JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (OIS और 70x Ultra Zoom) और 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.