Bhoot Bangla Teaser | Image:
Instagram
‘वधूसुर’ का रहस्य और अक्षय की क्लासिक एंट्री
करीब 1 मिनट 23 सेकंड का यह टीजर आपको सीधे एक डरावनी, अंधेरी रात और एक रहस्यमयी हवेली के सामने खड़ा कर देता है। टीजर की शुरुआत दिग्गज अभिनेता असरानी की भारी आवाज से होती है, जो कहते हैं ‘वधूसुर आएगा’यह एक संवाद ही दर्शकों के मन में सवाल पैदा करने के लिए काफी है कि आखिर यह ‘वधूसुर’ कौन है?
तभी एंट्री होती है खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय की। अपने ट्रेडमार्क कॉमिक टाइमिंग के साथ, अक्षय उस डरावने बंगले को देखकर हक्के-बक्के रह जाते हैं और उसकी तुलना बकिंघम पैलेस से कर डालते हैं। यहीं से समझ आ जाता है कि प्रियदर्शन हमें फिर से उसी दुनिया में ले जा रहे हैं जहां डर के साथ हंसी का तड़का फ्री मिलता है।
कॉमेडी के ‘एवेंजर्स’ हुए एक साथ
‘भूत बंगला’ की सबसे बड़ी ताकत इसकी कास्टिंग है। इस फिल्म में सिर्फ अक्षय नहीं हैं, बल्कि कॉमेडी की दुनिया के ‘दिग्गज’ एक साथ आएं हैं। जिसमें परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी भी हैं।
इन चेहरों को एक साथ देखकर दर्शकों को ‘हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ वाले सुनहरे दौर की याद आ गई है। टीजर में इन कलाकारों की छोटी सी झलक ही यह बताने के लिए काफी है कि फिल्म में पंचलाइन्स और सिचुएशनल कॉमेडी का जबरदस्त धमाका होने वाला है। साथ ही, वामिका गब्बी और तब्बू की मौजूदगी फिल्म की कहानी में गहराई और सस्पेंस जोड़ने का काम करेगी।
बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म केवल एक हॉरर-कॉमेडी नहीं है, बल्कि एक इमोशन है। प्रियदर्शन अपनी फिल्मों में जिस तरह के विजुअल्स और संगीत का इस्तेमाल करते हैं, उसकी छाप यहां भी साफ दिखती है। टीजर में डरावने एलिमेंट्स को थोड़ा छुपा कर रखा गया है, ताकि सस्पेंस बना रहे, लेकिन बैकग्राउंड म्यूजिक और हवेली का सेटअप एक क्लासिक हॉरर फिल्म वाली वाइब देता है।
भूत बंगला के टीजर पर फैंस का रिएक्शन
टीजर देखते ही यूजर्स अपनी एक्साइटमेंट पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘मजेदार टीजर सर। पसंद आई।’ वहीं एक ने लिखा कि ‘पुरानी यादें ताजा हो गईं’एक ने कहा, ‘अक्षय कुमार ब्लॉकबस्टर है।’
भूत बंगला फिल्म की रिलीज डेट
अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस का मानना है कि अक्षय को फिर से अपनी पुरानी फॉर्म में वापस लाने के लिए प्रियदर्शन से बेहतर कोई और नहीं हो सकता था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.