‘घिस घिस घिस’ गाने के बोल ने खींचा ध्यान
हालांकि गाने के बोल ने नेटिजंस का खासा ध्यान खींचा है। इसके बोल हैं, ‘तोहर लागल बा दिलवा प्लेबॉय से, रगड़ के नहला देब साबुन से। आगे अक्षय अक्षरा से कहते हैं, ‘तनी पास आवा नॉटी गर्ल…’ खैर, गाने पर गौर फरमाया जाए तो देखा जा सकता है कि अक्षय और अक्षरा दोनों ही मस्तमौला अंदाज में हैं और फुल एन्जॉय कर रहे हैं।
अक्षय के भोजपुरी गाने पर कैसे मिल रहे रिएक्शंस?
इस गाने को जहां फैंस के बीच तारीफ मिल रही है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उनका सवाल है कि अक्षय कुमार के बुरे दिन आ गए हैं या भोजपुरी के अच्छे दिन? कुछ यूजर्स ने इसे शर्मिंदगी की बात बताया।
एक यूजर ने लिखा, ‘पूरे बॉलीवुड में एक अक्षय कुमार ही हैं जिन पर कोई भी रोल सूट करता है। अभी एक गाना आया है घिस घिस करके। जिस तरह का रोल निभाया है वो मजा आ गया। ऐसा लग ही नहीं रहा है कि कोई गैर बिहारी व्यक्ति है। पवन सिंह खेसारी लाल यादव इनके आगे बच्चा लग रहे हैं। अक्षय पाजी मजा आ गया।’
फैंस ने की तारीफ, तो कुछ को नहीं आया रास
एक यूजर ने लिखा, ‘गाना जैसा भी हो, लेकिन अक्षय कुमार कभी प्रफुल्लित करने वाला एक्सप्रेशन देने में असफल नहीं होते।’
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘एक समय था जब अक्षय कुमार हर साल कई हिट फिल्में देते थे। उनका करियर बहुत अच्छा चल रहा था। लेकिन अब वे किस तरह की घटिया फिल्में बना रहे हैं? वे तो भोजपुरी फिल्मों की कॉपी लगती हैं।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘अब अक्षय कुमार काफी बूढ़े हो गए हैं और दर्शक उन्हें अब लीड एक्टर या यंग हीरो के तौर पर नहीं देखना चाहते। फिर भी वह जबरदस्ती फिल्में बनाते रहते हैं और इसी वजह से उनकी कई फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। अक्षय कुमार को यह समझना चाहिए कि दर्शक अब उन्हें लीड एक्टर या यंग हीरो वाले किरदारों में नहीं देखना चाहते और उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए।’
एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अक्षय सर आप किस लाइन में आ गए हैं? लगता है ‘खिलाड़ी’ अब ऑफिशियली अपना ट्रैक खो चुके हैं।’
एक अन्य ने लिखा, ‘इस तरह का गाना है जिसे आप ये तो नहीं मानते कि आपको पसंद है, लेकिन फिर भी इसे बार-बार सुनते हैं। ’घिस घिस घिस’ एक ‘गिल्टी प्लेजर’ है; सच कहूं तो, मैं इसकी वाइब को बहुत एन्जॉय कर रही हूं। अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह दोनों को ही बखूबी पता था कि वे क्या कर रहे हैं, और ‘वेलकम टु द जंगल’ के मेकर्स भी जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं!!!’
एक ने लिखा, ‘अक्षय ओवरएक्टिंग कर रहे हैं लेकिन मुझे यह पसंद है।’
वहीं एक और ने कहा, ‘कितना भद्दा गाना है। बकवास गाना, बॉलीवुड में लाकर भोजपुरी गाने को भी बेकार कर दो।’
कब रिलीज होगी ‘वेलकम टु द जंगल’
कुल मिलाकर, ‘घिस घिस घिस’ गाना खूब वायरल हो रहा है और इसे मिले-जुले रिएक्शंस मिल रहे हैं। हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि एक्टर ने सभी को सरप्राइज कर दिया है। फिल्म की रिलीज की बात करें तो, ‘वेलकम टु द जंगल’ जून 26 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.