Akshara Singh Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ कल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसकी रिलीज से पहले फिल्म की स्टारकास्ट जमकर प्रमोशन में लगी हुई है। इसी सिलसिले में हाल ही में ‘खिलाड़ी’ कुमार और अक्षरा सिंह मुरादाबाद पहुंचे थे, जहां उन्होंने ‘घिस घिस घिस’ गाने पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अक्षरा सिंह ने इस कार्यक्रम से अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें और वीडियो शोयर किए हैं। इसमें वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म के धमाकेदार भोजपुरी डांस नंबर पर जमकर थिरक रही हैं। स्पेशल गाने पर दोनों कलाकार फुल एन्जॉयमेंट के साथ गर्दा उड़ा रहे हैं। इतना ही नहीं, मौके पर मौजूद ऑडियंस भी दोनों की परफॉर्मेंस को खूब एन्जॉय कर रही है।
अक्षय कुमार की फैन हुईं अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘खिलाड़ी के साथ यादगार मुरादाबाद। कभी अक्षय कुमार सर को स्क्रीन पर देखकर तालियां बजाती थी, आज उनके साथ स्टेज शेयर कर रही हूं।’
खिलाड़ी कुमार की तारीफ में पढ़ीं कसीदें
भोजपुरी एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘उनकी स्टारडम दुनिया देखती है, लेकिन मुझे उनकी सादगी और विनम्रता ने सबसे ज्यादा इंस्पायर किया। उनकी प्रेजेंस पावरफुल है, लेकिन उनकी इंसानियत उससे भी ज्यादा खूबसूरत है, बहुत आभारी हूं। इसे मुमकिन बनाने के लिए आपके सपोर्ट और दुआओं के लिए परिवार और फैंस का शुक्रिया।’
26 जून को रिलीज हो रही ‘वेलकम टू द जंगल’
बता दें कि ‘वेलकम टू द जंगल’ एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, फरीदा जलाल, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, आफताब शिवदासानी, दलेर मेहंदी सहित कई कलाकार नजर आएंगे। ये मच अवेटेड फिल्म कल यानी 26 जून को रिलीज हो रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.