नेटफ्लिक्स के रियेलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में आए दिन नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं। हाल ही में इस रियेलिटी शो से दो कंटेस्टेंट्स की छुट्टी हो गई तो दो की शो में फिर वापसी हो गई। एक स्पेशल टास्क के बाद जहां धीरज धूपर और सूफी मोतीवाला शो से बाहर हो गए तो वहीं हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत की फिर वापसी हो गई। अब इन दोनों की एंट्री के बाद लॉकअप 2 में फिर कंटेस्टेंट्स से जुड़े सीक्रेट्स खुलने का दौर शुरू हो गया है। राम कपूर, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा जैसे कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी से जुड़े राजों से पर्दा उठा चुके हैं, इस दौरान आकांक्षा चमोला काफी डरी हुई नजर आईं। आकांक्षा को डर है कि अगर उनका तीसरा सीक्रेट सबके सामने आता है तो उन्हें ‘पब्लिक लिंचिंग’ का सामना करना पड़ सकता है।
तीसरे सीक्रेट के खुलासे से डरीं आकांक्षा चमोला
आकांक्षा चमोला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पामेला सेरेना के साथ बैठकर बात करती नजर आ रही हैं और खुद से जुडे़ संभावित खुलासे को लेकर चिंता जाहिर करती दिखती हैं। खास बात तो ये है कि आकांक्षा का तीसरा राज श्रेया कालरा से जुड़ा है, जो इससे पहले उनका दूसरा राज सबके सामने ला चुकी हैं कि वह बाइसेक्सुअल हैं। आकांक्षा दावा करती हैं कि अगर उनका तीसरा राज बाहर आता है तो उन्हें डर है कि उन्हें गौरव खन्ना के फैंस और उनसे जुड़े लोगों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
आकांक्षा का भरोसा तोड़ देंगी श्रेया कालरा?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आकांक्षा, श्रेया से कहती हैं -‘मैं बस ये बोल रही हूं, कि एक ही सीक्रेट है मेरा, मत रिवील करना। अब मेरा भरोसा मत तोड़ना बहन।’ हालांकि, श्रेया का कहना है कि अगर कोई और आकांक्षा का सीक्रेट रिवील नहीं करता है तो वो जरूर करेंगी, क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि आकांक्षा फिनाले तक जाने की हकदार हैं। यही नहीं, श्रेया ये भी कहती हैं कि वो आकांक्षा को अपनी दोस्त नहीं मानतीं, इसलिए वह उनका सीक्रेट छुपाकर नहीं रखने वालीं।
आकांक्षा को सता रहा डर
दरअसल, आकांक्षा का कहना है कि उनके तीसरे सीक्रेट का असर सिर्फ उन तक या रियेलिटी शो तक ही सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि वह एक पब्लिक पर्सनैलिटी हैं और उनके पति मशहूर एक्टर हैं, जिसके चलते उनके इस विवाद का असर उनकी पब्लिक इमेज पर भी हो सकता है और ये हमेशा के लिए उनकी इमेज धूमिल कर सकता है। पामेला से बात करते हुए आकांक्षा ने कहा- ‘खतरे में मैं हूं। श्रेया को इस बात का जरा भी एहसास नहीं है कि मैं एक पब्लिक फिगर हूं और मेरे पति इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम हैं। अगर ये सीक्रेट बाहर आता है, हम दोनों को ही पब्लिक के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। लोग श्रेया को तो भूल जाएंगे, लेकिन गौरव और मुझे याद रखेंगे और फिर मुझे अपने पूरे परिवार को जवाब देना होगा। ये सीक्रेट बाहर आया तो मेरी फैमिली मुझे खानदान से बाहर कर देगी।’
ये भी पढ़ेंः आकांक्षा चमोला का ‘लॉक अप 2’ में छलका दर्द, गौरव खन्ना की एंट्री पर जताई नाराजगी, फिर चर्चा में आया कपल
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.