टीम इंडिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान सोमवार, 6 जुलाई को किया गया। इस टीम में टी20 वर्ल्ड कप के हीरो संजू सैमसन का नाम नहीं था, जिसके बाद कई दिग्गजों ने हैरानी जताई थी।
इस बीच भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की T20 टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को शामिल न किए जाने पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चयनकर्ताओं ने इस फैसले के बारे में खिलाड़ी को बता दिया होगा। इस बीच उन्होंने कहा आश्चर्य है कि टी20 वर्ल्ड कप का हीरो जिम्बाब्वे दौरे में शामिल नहीं है।
दरअसल, अजिंक्य रहाणे ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए रहाणे ने सैमसन का समर्थन किया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह विकेटकीपर-बल्लेबाज जल्द ही राष्ट्रीय टीम में करेंगे। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा ‘उम्मीद है कि संजू सैमसन से इस बारे में कोई बातचीत हुई होगी। यह अजीब लगता है कि हमारी हालिया T20 वर्ल्ड कप जीत के हीरो को जिम्बाब्वे दौरे वाली T20 टीम में शामिल नहीं किया गया।’
रहाणे की यह टिप्पणी जिम्बाब्वे T20I सीरीज़ के लिए भारत की टीम की घोषणा के बाद आई है। भारत के सफल ICC T20 वर्ल्ड कप अभियान में योगदान देने के बावजूद सैमसन को इस टीम में जगह नहीं मिली।
प्रभसिमरन सिंह को टीम में मिली जगह
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 6 जुलाई को तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इसमें अशोक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और यश ठाकुर को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच T20I सीरीज 23 जुलाई से शुरू होगी। भारत पहला T20 23 जुलाई को, दूसरा 25 जुलाई को और तीसरा 26 जुलाई को खेलेगा। ये सभी मैच हरारे में खेले जाएंगे। अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है।