इंडिगो दुनिया की बेस्ट बजट एयरलाइन की टॉप-10 लिस्ट में शामिल हो गई है। स्काइट्रैक्स की ओर से जारी की गई रैंकिंग में भारतीय एयरलाइन ने नौंवा स्थान हासिल किया। इस लिस्ट में मलेशिया की एयर एशिया ने लगातार 15वीं बार दुनिया की नंबर-1 बजट एयरलाइन का खिताब जीता है। वहीं भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की एयरलाइंस टॉप-100 में भी जगह नहीं बना पाईं। स्काइट्रैक्स ब्रिटेन की एजेंसी है, जो एयरलाइंस की रेटिंग और रिव्यूज देती है। यह हर साल दुनियाभर के यात्रियों से फीडबैक लेकर सबसे बेहतरीन एयरलाइंस की लिस्ट जारी करती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.