- कॉपी लिंक
कल की बड़ी खबर इंडिगो से जुड़ी रही। इंडिगो दुनिया की बेस्ट बजट एयरलाइन की टॉप-10 लिस्ट में शामिल हो गई है। स्काइट्रैक्स की ओर से जारी की गई रैंकिंग में भारतीय एयरलाइन ने नौंवा स्थान हासिल किया। वहीं SBI ने 28 से 30 सितंबर तक अपने ATM से कैश निकालने पर चार्ज नहीं लेने का ऐलान किया है।
कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…
- शेयर बाजार आज शनिवार की छुट्टी के चलते बंद रहेगा।
- पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. इंडिगो दुनिया की टॉप-10 बजट एयरलाइन में 9वें नंबर पर: एयर एशिया लगातार 17वें साल नंबर-1, पाकिस्तान की एअरलाइन टॉप-100 में भी नहीं

इंडिगो दुनिया की बेस्ट बजट एयरलाइन की टॉप-10 लिस्ट में शामिल हो गई है। स्काइट्रैक्स की ओर से जारी की गई रैंकिंग में भारतीय एयरलाइन ने नौंवा स्थान हासिल किया।
वर्ल्ड एयरलाइन अवॉर्ड्स 2026 में इंडिगो को 3 रीजनल अवॉर्ड भी मिले। इसके अलावा एअर इंडिया रीजनल कैटेगिरी में 4 अवॉर्ड मिले हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. AI एजेंट ऑस्ट्रेलिया की सरकारी वेबसाइट में घुसा: रूकावट आई तो सिक्योरिटी तोड़ने का रास्ता खुद ही बनाया; 2 महीने में हैकिंग के 4 मामले

ओपनएआई के एक एआई एजेंट ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार के ‘मेडिकेयर’ डेटाबेस को हैक कर लिया। यह घटना जून में हुई थी, लेकिन सरकार को इसकी जानकारी सितंबर में मिली।
इस बात पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने नाराजगी जताई है। इस घटना के बाद से पूरी दुनिया में एआई सुरक्षा और उसके नियंत्रण को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस पूरी घटना पर पढ़े ये Q&A रिपोर्ट…
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. SBI एटीएम से कैश निकालने पर 3 दिन चार्ज नहीं: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल, पर डिजिटल सर्विस चालू रहेंगी

SBI ने 28 से 30 सितंबर तक अपने ATM से कैश निकालने पर चार्ज नहीं लेने का ऐलान किया है। इस दौरान बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शाखाएं बंद रहेंगी। बैंक कर्मचारी 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4.TRAI का नया DCR प्लेटफॉर्म और एप लॉन्च: घर-ऑफिस में नेटवर्क और इंटरनेट स्पीड पता चल सकेगी; प्रॉपर्टी की कनेक्टिविटी रेटिंग भी चेक कर सकेंगे

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग यानी DCR प्लेटफॉर्म और मोबाइल एप लॉन्च किया है। इससे अब इमारतों को डिजिटल कनेक्टिविटी की रेटिंग मिलेगी।
इस रेटिंग के जरिए लोग किसी भी प्रॉपर्टी को खरीदने या किराए पर लेने से पहले वहां के मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट स्पीड और डिजिटल सुविधाओं का स्तर भी जांच सकेंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
5. अक्टूबर में 16 दिन बैंकों में काम नहीं होगा: 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 10 दिन बैंक बंद रहेंगे

अगले महीने यानी अक्टूबर में देश के सरकारी और प्राइवेट बैंक अलग-अलग शहरों में कुल 16 दिन बंद रहेंगे। इसमें 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। RBI ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी की है।
अलग-अलग राज्यों और स्थानीय त्योहारों के आधार पर बैंकों की छुट्टियां तय होती हैं। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको भी अक्टूबर के महीने में बैंक जाकर कोई काम निपटाना है, तो छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट देख लें…
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…


Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
