फिल्म अल्फा के टीजर के बाद अब अजय देवगन ने भी एक्स पर अपनी फिल्म ‘धमाल 4’ का नया पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर से ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। ‘धमाल 4’ फिल्म अल्फा के एक हफ्ते बाद 10 जुलाई को सिनेमा घर में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म पहले 17 जुलाई को रिलीज होनी थी लेकिन अब अल्फा 3 जुलाई को रिलीज हो रही है तो धमाल 4 भी एक हफ्ते पहले 10 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस पोस्ट में अजय देवगन ने यह भी बताया है कि फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार 12 जून को पेश होगा।
फिल्म ‘धमाल 4’ में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन, जावेद जाफरी, संजय मांजरेकर, ईशा गुप्ता और संजीदा शेख हैं। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। तो वहीं निर्माण अजय देवगन के साथ भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक और आनंद पंडित ने किया है।
अल्फा में जहां दर्शकों को आलिया भट्ट और शर्वरी का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। तो वहीं फिल्म धमाल फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट ‘धमाल 4’ भी एक कॉमेडी फिल्म रहेगी। इससे दो हफ्तों में दर्शकों का मनोरंजन अलग-अलग प्रकार की फिल्मों से होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.