अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए। अडाणी ग्रुप की कंपनी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उनका कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 10.23 प्रतिशत बढ़कर 3,649.50 करोड़ रुपये हो गया। बताते चलें कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3,310.60 करोड़ रुपये था।
पहली तिमाही में कंपनी की इनकम और खर्च भी बढ़े
कंपनी ने बुधवार की एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उनकी कुल इनकम बढ़कर 11,673.71 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की पहली तिमाही में 9,422.18 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 7,078.64 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 5,731.88 करोड़ रुपये था।
2031 के लिए तय किए गए लक्ष्य को हासिल करने का भरोसा हुआ मजबूत
अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के सीईओ अश्विनी गुप्ता ने कहा, ”सभी बिजनेस सेगमेंट में संतुलित बढ़ोतरी से साल 2031 के लिए तय किए गए हमारे महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने का भरोसा और मजबूत हुआ है।”
ज्यादा डाइवर्सिफाइड और मजबूत प्रतिस्पर्धी परिवहन मंच तैयार कर रही है कंपनी
अश्विनी गुप्ता ने कहा कि साल 2030 तक एक अरब टन (1,000 MMT) क्षमता हासिल करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे घरेलू क्षमता विस्तार कार्यक्रम, बढ़ते अंतरराष्ट्रीय कारोबार और तेजी से विस्तार कर रहे लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के दम पर APSEZ एक ज्यादा डाइवर्सिफाइड, मजबूत और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी परिवहन मंच तैयार कर रही है, जो लंबे समय तक मूल्य सृजन करने में सक्षम होगा।
अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में बड़ी गिरावट
प्रॉफिट में 10 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी के बावजूद आज अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार को दोपहर करीब 02.37 बजे बीएसई पर कंपनी के शेयर 3.31 प्रतिशत (58.75 रुपये) के बडे़ नुकसान के साथ 1718.40 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। बताते चलें कि आज कारोबार में कंपनी के शेयर 1791.65 रुपये के इंट्राडे हाई से लेकर 1705.50 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंचे थे। अडाणी पोर्ट्स के शेयरों का 52 वीक हाई 1891.80 रुपये और 52 वीक लो 1291.00 रुपये है।
ये भी पढ़ें
29 July, 2026 Stock Market Updates: जोरदार उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, IT स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.