30 साल की टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले का आज सुबह निधन हो गया है। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या माना जा रहा है। दैनिक भास्कर के सुत्रों के अनुसार, नालासोपारा पूर्व के अचोले पुलिस स्टेशन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, संचिता अपने माता-पिता और बहन के साथ मुंबई के नालासोपारा में रहती थीं। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उन्होंने साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगाई। अब तक पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौत से कुछ घंटों पहले पोस्ट किया वीडियो
संचिता के निधन से ठीक कुछ घंटों पहले ही उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील पोस्ट की गई थी। वीडियो में एक्ट्रेस ‘ढफली वाले ढफली बजा’ गाने पर लिपसिंक करती दिखी थीं। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, “मैं नाचूं, तू नचा।” कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस के फैंस उन्हें भावुक होकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव थीं और लगातार पोस्ट करती रहती थीं। उनके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 39 हजार फॉलोअर्स हैं। कई टीवी शोज और फिल्मों का हिस्सा रही हैं संचिता संचिता उगले ने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया है। वह लोकप्रिय टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’, ‘वागले की दुनिया’ जैसे कई शो का हिस्सा रह चुकी थीं। आखिरी बार वो दंगल टीवी चैनल के शो साजन घर में नजर आई थीं। वो पॉपुलर शो दिलवाली दुल्हा ले जाएगी में सोरब बेदी के साथ लीड रोल में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने फिल्म ‘छावा’ में भी काम किया था, जिसमें विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.