एक्ट्रेस अनन्या राज के निधन की खबर आई है। ये सूचना अनन्या राज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके परिवार के माध्यम से दी गई है। परिवार ने एक पोस्ट में बताया कि अनन्या का निधन 1 महीने पहले 15 जुलाई को हो गया था। पिछले 1 साल से अधिक समय से अनन्या शारीरिक और मानसिक तकलीफों से संघर्ष कर रही थीं।
सोते समय अनन्या राज ने ली अंतिम सांस
अनन्या राज के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके परिवार की तरफ से पोस्ट किया गया, ‘यह अनन्या का परिवार है। बहुत दुख के साथ हमें यह बताना पड़ रहा है कि 15 जुलाई की सुबह-सुबह अनन्या का निधन हो गया। सोते हुए ही शांति से उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले एक साल से ज्यादा समय से वह शारीरिक और मानसिक तकलीफों से जूझ रही थीं। और उन्होंने उनसे उबरने के लिए एक योद्धा की तरह संघर्ष किया।’
तुम्हारी कमी बहुत खलेगी- अनन्या का परिवार
इस पोस्ट में आगे लिखा है, ‘वह बहुत मजबूत इरादों वाली लड़की थीं और एक रानी की तरह जीती थीं। बच्ची, तुम्हारी कमी बहुत खलेगी। हम आप सभी से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं। और इस मुश्किल समय में, हम अपनी निजता और शांति बनाए रखना चाहते हैं।’
कौन थीं अनन्या राज?
बता दें कि अनन्या राज ने 27 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। अनन्या राज ने बॉलीवुड की 7 Hours to Go, द फाइनल एग्जिट और Ghost फिल्म में काम किया था। अनन्या राज हिंदी और रीजनल सिनेमा में काम करती थीं। अनन्या ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया था।
2016 में आई थी अनन्या की पहली बॉलीवुड फिल्म
अनन्या की पहली बॉलीवुड फिल्म 7 Hours to Go साल 2016 में आई थी। इसके अगले साल ही 2017 में अनन्या राज की फिल्म द फाइनल एग्जिट रिलीज हुई थी। फिर 2019 में Ghost मूवी में अनन्या राज नजर आई थीं। अनन्या राज, बॉलीवुड से लेकर रीजनल सिनेमा की फिल्मों में काम करके अपना नाम बनाने में जुटी हुई थीं, लेकिन अब अचानक उनके दुनिया से जाने की खबर आई है। कुछ दिनों पहले मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत के निधन की खबर भी आई थी। प्रदीप रावत गजनी फिल्म में मेन विलेन बने थे।
ये भी पढ़ें- ट्रेन में सीट को लेकर भिड़ी अंतरा बनर्जी, RPF जवानों और रेलवे कर्मचारी पर रेजर से किया हमला
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.