इटली को 1982 का फीफा विश्व कप जिताने वाले और एसी मिलान के महान डिफेंडर फ्रांको बारेसी का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी शुक्रवार को एसी मिलान ने दी। क्लब ने मृत्यु के कारण का खुलासा नहीं किया।
एसी मिलान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘आज पूरा एसी मिलान परिवार ही नहीं, बल्कि क्लब का गौरवशाली इतिहास भी शोक में डूबा हुआ है।’’
अगस्त 2025 में बारेसी के फेफड़े में गांठ (पल्मोनरी नोड्यूल) निकालने के लिए सर्जरी हुई थी।जिसके बाद उनका इम्यूनोथेरेपी से इलाज चल रहा था। उनकी अंतिम सार्वजनिक उपस्थिति इस वर्ष फरवरी में मिलान-कोर्टिना शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में रही थी, जहां उन्होंने पूर्व इंटर मिलान खिलाड़ी ज्यूसेपे बर्गोमी के साथ सैन सिरो स्टेडियम में ओलंपिक मशाल लेकर प्रवेश किया था। एसी मिलान कहा, ‘‘फ्रांको बारेसी क्लब की आत्मा और पहचान थे।
उनका उदाहरण, ईमानदारी और समर्पण हमेशा क्लब की संस्कृति का हिस्सा रहेंगे, ठीक वैसे ही जैसे उनकी प्रतिष्ठित छह नंबर वाली जर्सी।’’
बारेसी नेपूरे 20 वर्ष के पेशेवर करियर में सिर्फ एसी मिलान के लिए खेला। महज 17 साल की उम्र में एसी मिलान से जुड़ने वाले बारेसी ने इस क्लब के लिए 700 से अधिक मैच खेले और 1980 तथा 1990 के दशक में क्लब को विश्व फुटबॉल की सबसे सफल टीमों में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एसी मिलान ने 1997 में संन्यास लेने पर उनके सम्मान में छह नंबर वाली जर्सी को हमेशा के लिए रिटायर कर दिया, जो इटली के फुटबॉल में अपनी तरह का पहला फैसला था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.