How To Cool AC Outdoor Unit Safely: भयंकर गर्मी में AC का दिन-रात चलना आम बात है। अक्सर जब AC कूलिंग कम कर देता है या ट्रिप मारने लगता है, तो लोग ‘देसी जुगाड़’ लगाते हुए उसके आउटर यूनिट पर बाल्टी या पाइप से पानी डाल देते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सुरक्षित है? कहीं कूलिंग बढ़ाने के चक्कर में आप अपनी महंगी मशीन तो खराब नहीं कर रहे? तो चलिए जानते हैं ये कितना सही है?
Image: Freepik
पाइप से तेज प्रेशर में पानी मारने से आउटर यूनिट की पतली एल्युमिनियम फिन्स मुड़ सकती हैं। इससे हवा का फ्लो कम हो जाता है और AC की कूलिंग भी घट जाती है।
Image: AI
अगर AC चल रही हो और उसी समय आउटर यूनिट पर पानी डाल दें, तो शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ सकता है। इससे मोटर या कंप्रेसर खराब होने की संभावना रहती है।
Image: AI
अगर यूनिट पर केवल थोड़ा-सा पानी छिड़ककर छोड़ दिया जाए, तो धूल कीचड़ बनकर फिन्स में जम जाती है। इससे कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और AC बार-बार ट्रिप कर सकता है।
Image: Freepik
आउटर यूनिट पर शेड लगाएं। हर 10-15 दिन में इनडोर फिल्टर साफ करें। AC का तापमान 24°C पर रखें, इससे बेहतर कूलिंग और बिजली की बचत दोनों होती है।
Image: AI
आउटर यूनिट पर बार-बार पानी डालना कोई स्थायी समाधान नहीं है।
Image: Freepik
अगर AC की कूलिंग कम हो रही है या यूनिट बहुत गंदी है, तो प्रोफेशनल सर्विसिंग कराना सबसे सुरक्षित और बेहतर विकल्प है। इससे आपकी AC लंबे समय तक अच्छी तरह काम करेगी।
Image: Freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.