आईपीएल 2027 से पहले अभिषेक शर्मा से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक अपनी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद से खफा हैं, और वह जल्द ही फ्रेंचाइजी से अलग हो सकते हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सनराइजर्स हैदराबाद का ईशान किशन को कप्तान बनाने का फैसला अभिषेक शर्मा को पसंद नहीं आया, और पिछले सीजन यानी आईपीएल 2026 से ही वह फ्रेंचाइजी से नाखुश हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक शर्मा ऑक्शन में नहीं जाएंगे, बल्कि ट्रे़ड डील के जरिए किसी और टीम में जा सकते हैं. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मुंबई इंडियंस गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स वो संभावित टीमें हैं, जो अभिषेक शर्मा में दिलचस्पी दिखा रही हैं. इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स भी अभिषेक शर्मा को लेना चाहती है. वैसे, दिल्ली के कोचिंग सेटअप में अभिषेक के गुरु युवराज सिंह भी शामिल हैं. ऐसे में वह दिल्ली में जा सकते हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक शर्मा अपनी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद से अलग हो सकते हैं. वह ईशान किशन को कप्तान बनाए जाने के फैसले से खुश नहीं थे. हैदराबाद ने पिछले सीजन पैट कमिंस के ना रहने पर ईशान किशन को कप्तानी सौंपी थी. हालांकि, अभी तक अभिषेक शर्मा या सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से इसे लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है.
क्या किसी टीम के कप्तान बन सकते हैं अभिषेक शर्मा?
अभिषेक शर्मा जिस तरह के बल्लेबाज हैं, और जैसी फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए कोई भी टीम उन्हें लेने के लिए राजी रहेगी. हालांकि, उनका कप्तान बनना काफी मुश्किल है. दरअसल, कप्तानी के ज्यादा विकल्प नहीं हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के अलावा बाकी टीमों के कप्तान फिक्स हैं. अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या ये दोनों टीमें अभिषेक को ट्रेड डील या कैश डील के जरिए अपनी टीम में लाकर कप्तानी सौंपती हैं. वहीं जिन टीमों से बातचीत का जिक्र रिपोर्ट में किया गया है, उन टीमों में अभिषेक को कप्तानी नहीं मिलेगी. वैसे, अगर हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस से अलग होते हैं तो फिर एमआई को नए कप्तान की तलाश रहेगी.
यह भी पढ़ें-
इतिहास में दर्ज होगी 3 अक्टूबर की तारीख, एक दिन में दो अलग-अलग देशों से खेलेगी टीम इंडिया
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.