- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (23 July 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
23 जुलाई, गुरुवार को मेष राशि वालों को इंटरव्यू, ऑडिशन या प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े अच्छे संकेत मिल सकते हैं। कुंभ राशि के लोगों की नई पार्टनरशिप या मिलकर किया जाने वाला प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है।
वृष राशि वालों का नया बिजनेस आइडिया आगे बढ़ेगा। कन्या राशि के लोगों को मीटिंग या मंच पर अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों को अचानक नया अवसर मिल सकता है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – जजमेंट किसी पुराने फैसले या अधूरे काम को नए तरीके से देखने का मौका मिलेगा। कुछ समय से जिस बात को लेकर उलझन थी, उसका जवाब धीरे-धीरे सामने आने लगेगा। किसी फॉर्म, दस्तावेज या जरूरी प्रक्रिया के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं, तो उसमें प्रगति हो सकती है। पुराने अनुभवों से मिली सीख आगे बढ़ने में मदद करेगी।
करियर – हाल ही में इंटरव्यू, ऑडिशन, काम से जुड़ी किसी जांच या प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हुए हैं, तो अच्छे संकेत मिल सकते हैं। कुछ लोगों को अपना वर्क प्रोफाइल अपडेट करने या करियर को नई दिशा में आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। पिछले कामों की समीक्षा करने से आगे की योजना साफ होगी। लव – रिश्ते को लेकर लंबे समय से कोई सवाल मन में था, तो उस पर खुलकर बात करने का समय है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे बातचीत सहज लगेगी। पुराने रिश्ते से मिली सीख के बाद अपने लिए बेहतर फैसला ले सकते हैं। अपनी सच्ची भावनाओं को समझना जरूरी होगा। हेल्थ – सुबह की दिनचर्या में कुछ अच्छे बदलाव कर सकते हैं। हल्की धूप में समय बिताना और गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करना फायदेमंद रहेगा। नींद का समय भी ठीक रखें। लकी रंग – आइवरी, लकी नंबर – 1

वृष – ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स आज आपका दिमाग पहले से ज्यादा सक्रिय रहेगा और काम पर पूरा ध्यान लगा सकेंगे। पिछले कुछ दिनों से जिस बात को लेकर उलझन थी, उसका समाधान मिल सकता है। घर का कोई महत्वपूर्ण फैसला आपकी राय से लिया जाएगा। बेकार की बातचीत और गैर जरूरी विवाद से दूरी रखना बेहतर होगा।
करियर – नए बिजनेस मॉडल, स्टार्टअप आइडिया या काम की योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसे लिखकर आगे बढ़ाने का समय है। रिसर्च, कंटेंट प्लानिंग, कानून, डेटा और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी जरूरी मीटिंग में आपकी एक बात पूरे प्रोजेक्ट की दिशा बदल सकती है। लव – अपनी भावनाओं को शब्दों में नहीं बता पाते हैं, तो आज पहल करने का सही समय है। सिंगल लोगों की बातचीत किसी ऐसे व्यक्ति से शुरू हो सकती है, जिसकी सोच उन्हें प्रभावित करेगी। रिश्ते में अनुमान लगाने के बजाय सीधे और साफ सवाल पूछें। हेल्थ – लगातार सोचते रहने से बचें और काम के बीच छोटे ब्रेक लें। पर्याप्त पानी पिएं। लंबे समय तक स्क्रीन देखने पर आंखों को आराम दें। लकी रंग – मिडनाइट ब्लू, लकी नंबर – 8

मिथुन – द एम्परर आज कई चीजों को व्यवस्थित करने की जरूरत महसूस होगी। लंबे समय से टल रहे घरेलू कामों की सूची बनाकर उन्हें पूरा करने का मन होगा। घर में निवेश, वाहन खरीदने या भविष्य की आर्थिक सुरक्षा से जुड़े विषय पर चर्चा हो सकती है। सही योजना आपको बड़े लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेगी।
करियर – बिजनेस करते हैं, तो काम की व्यवस्था और नियम मजबूत बनाने पर ध्यान दें। मैनेजमेंट, प्रशासन या बड़ी कंपनी में जिम्मेदारी वाले पदों पर काम करने वालों को अच्छी प्रगति मिल सकती है। केवल मेहनत करना काफी नहीं होगा। काम को सही तरीके से बांटना और समय पर पूरा करना भी जरूरी है। लव – पार्टनर के साथ भविष्य, पैसों की जिम्मेदारियों और साझा लक्ष्यों पर काम की बातचीत हो सकती है। रिश्ते को गंभीरता से आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो समय अच्छा है। आज आपके लिए रोमांस से ज्यादा भरोसा और सुरक्षा जरूरी रहेगी। हेल्थ – बैठने के तरीके और लंबे समय तक लगातार काम करने की आदत पर ध्यान दें। शरीर की ताकत बढ़ाने वाली हल्की एक्सरसाइज दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। कमर और कंधों की स्ट्रेचिंग करें। लकी रंग – नेवी, लकी नंबर – 4

कर्क – द हाई प्रीस्टेस आज हर बात का जवाब तुरंत देना जरूरी नहीं है। कुछ बातें समय के साथ खुद साफ हो जाएंगी। दिन शांत रहकर लोगों और हालात को समझने का है। घर के किसी सदस्य के व्यवहार में आया छोटा बदलाव आपकी नजर में आ सकता है। महत्वपूर्ण फैसला लेते समय दूसरों की राय के साथ अपनी समझ पर भी भरोसा रखें।
करियर – ऑफिस में ज्यादा बोलने के बजाय ध्यान से सुनना फायदेमंद रहेगा। रिसर्च, लेखन, डिजाइन, मनोविज्ञान, ज्योतिष, शिक्षा या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपकी समझ और कल्पना आपको अलग पहचान दिला सकती है। अपनी योजना पूरी होने से पहले ज्यादा लोगों को न बताएं। लव – पार्टनर अपनी बात खुलकर नहीं कह पा रहा है, तो उसकी खामोशी को भी समझने की कोशिश करें। कुछ रिश्तों को फिलहाल समय और थोड़ी दूरी की जरूरत होगी। सिंगल लोगों को किसी व्यक्ति के प्रति आकर्षण हो सकता है, लेकिन तुरंत फैसला न लें। हेल्थ – अपने लिए कुछ समय निकालना जरूरी होगा। सुबह उठते ही मोबाइल देखने से बचें। हल्की खुशबू, शांत संगीत या कुछ देर अकेले बैठने से मन को सुकून मिलेगा। लकी रंग – लैवेंडर, लकी नंबर – 1

सिंह – द टॉवर आज कुछ योजनाएं उम्मीद के अनुसार नहीं चलेंगी, लेकिन यही बदलाव नई शुरुआत का रास्ता भी खोल सकते हैं। कोई काम अचानक रद्द हो जाए या योजना बदल जाए, तो परेशान न हों। घर में पुराने सामान, फाइलें या गैर जरूरी चीजें हटाने का मन होगा। बदलते हालात के अनुसार खुद को ढालना आपकी ताकत बनेगा।
करियर – किसी प्रोजेक्ट की दिशा या आपकी जिम्मेदारी अचानक बदल सकती है। लंबे समय से एक ही तरीके से काम कर रहे हैं, तो अब नया तरीका अपनाना होगा। टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने काम में बड़ा सुधार करने का मौका मिल सकता है। लव – शिकायतों को मन में दबाकर रखने के बजाय उनका समाधान निकालें। रिश्ते में केवल दिखावे की खुशी थी, तो असली भावनाएं सामने आ सकती हैं। पार्टनर के साथ सच्ची बातचीत रिश्ते को नई दिशा देगी। किसी पुरानी गलतफहमी का अंत भी हो सकता है। हेल्थ – किसी गलत आदत को छोड़ना चाहते हैं, तो आज से शुरुआत कर सकते हैं। कमरा और काम की जगह साफ करने से मूड बेहतर होगा। पर्याप्त आराम करें और शरीर की थकान को नजरअंदाज न करें। लकी रंग – कैरेमल, लकी नंबर – 7

कन्या – क्वीन ऑफ वांड्स आज आपका आत्मविश्वास और व्यक्तित्व लोगों का ध्यान खींचेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम, पारिवारिक समारोह या नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। काफी समय से कोई नया शौक शुरू करने की सोच रहे थे, तो उसके लिए समय निकाल सकते हैं। आपकी सकारात्मक ऊर्जा घर के दूसरे लोगों को भी उत्साहित करेगी।
करियर – मीटिंग, वर्कशॉप या मंच पर अपनी बात रखने का मौका मिले, तो उसे स्वीकार करें। सोशल मीडिया, मार्केटिंग, फैशन, पब्लिक रिलेशंस, टीचिंग या कंटेंट क्रिएशन से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। आपके नए आइडिया लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। लव – प्रेम संबंध में आकर्षण और उत्साह बना रहेगा। किसी को पसंद करते हैं, तो पहल करने के लिए दिन अच्छा है। सिंगल लोगों की किसी सामाजिक कार्यक्रम या काम से जुड़े संपर्क के जरिये दिलचस्प मुलाकात हो सकती है। रिश्ता आपको रोकने के बजाय बेहतर बनने में मदद करेगा। हेल्थ – अपनी देखभाल की दिनचर्या बेहतर कर सकते हैं। डांस, योग या बाहर की किसी गतिविधि में हिस्सा लेने से ताजगी मिलेगी। त्वचा और बालों की देखभाल को नजरअंदाज न करें। लकी रंग – ऑरेंज, लकी नंबर – 3

तुला – पेज ऑफ कप्स आज कोई नई चीज सीखने या शुरू करने का मन होगा। घर में मजेदार बातचीत या बच्चों की मासूम हरकतें आपके चेहरे पर मुस्कान लाएंगी। पेंटिंग, संगीत, लेखन या किसी रचनात्मक शौक में रुचि है, तो उसके लिए समय निकालें। अचानक मिले निमंत्रण या छोटे सरप्राइज से दिन खास बनेगा।
करियर – काम में नए आइडिया आपकी बड़ी ताकत होंगे। नया कोर्स, इंटर्नशिप या योग्यता बढ़ाने वाला प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, तो समय अच्छा है। रचनात्मक क्षेत्र, एनीमेशन, डिजाइन, मीडिया, कंटेंट राइटिंग और एजुकेशन प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। लव – पार्टनर के साथ किसी मजेदार गतिविधि या अचानक बनी योजना का आनंद लेंगे। प्यार में हर बात की पहले से योजना बनाना जरूरी नहीं है। छोटी बातें और सहज पल रिश्ते को खूबसूरत बनाएंगे। दिल की बात कहने के लिए समय अच्छा है। हेल्थ – पर्याप्त पानी पिएं और हल्का भोजन करें। दिनभर खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें। खुशी देने वाली गतिविधियों के लिए भी समय निकालें। लकी रंग – पेस्टल मिंट, लकी नंबर – 5

वृश्चिक – नाइट ऑफ वांड्स आज एक जगह बैठकर काम करने का मन नहीं होगा। कुछ नया करने, कहीं जाने या दिनचर्या बदलने के लिए उत्साह रहेगा। अचानक यात्रा, रोड ट्रिप या रोमांचक गतिविधि की चर्चा हो सकती है। लंबे समय से कोई काम शुरू करने की सोच रहे थे, तो आज पहला कदम उठा सकते हैं। आपकी ऊर्जा घर के लोगों को भी उत्साहित करेगी।
करियर – मार्केटिंग, सेल्स, ट्रैवल, स्पोर्ट्स, इवेंट मैनेजमेंट या स्टार्टअप से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। अचानक मिले नए अवसर पर तुरंत फैसला लेना पड़ सकता है। लोगों से मिलने-जुलने वाले काम में नए संपर्क फायदेमंद रहेंगे। लव – पार्टनर के साथ अचानक बनी योजना रिश्ते में नई ताजगी लाएगी। रिश्ता काफी समय से एक ही तरह चल रहा है, तो कुछ नया करने का समय है। हर पल को पहले से तय करने के बजाय थोड़ी सहजता बनाए रखें। हेल्थ – नई शारीरिक गतिविधि शुरू कर सकते हैं। डांस, साइकिल चलाना या बाहर खेले जाने वाले खेल अच्छे विकल्प होंगे। लंबे समय तक लगातार बैठे रहने से बचें। लकी रंग – क्रिमसन, लकी नंबर – 9

धनु – नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स आज छोटी बातों को लेकर जरूरत से ज्यादा सोच सकते हैं। किसी ऐसे विषय की चिंता होगी, जिसका समाधान फिलहाल आपके हाथ में नहीं है। घर में सब ठीक होने के बावजूद आप खुद पर ज्यादा जिम्मेदारियों का बोझ महसूस कर सकते हैं। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से मन की बात शेयर करने पर राहत मिलेगी।
करियर – अपने काम के नतीजों को लेकर खुद पर ज्यादा दबाव न बनाएं। कोई प्रोजेक्ट उम्मीद के अनुसार आगे नहीं बढ़ रहा है, तो उसे अपनी योग्यता का पैमाना न मानें। आज कामों की सूची छोटी और पूरी की जा सकने वाली रखें। भविष्य के करियर को लेकर भी उलझन हो सकती है। लव – मन की बात मन में दबाकर न रखें। किसी बात ने भावनात्मक रूप से परेशान किया है, तो उस पर खुलकर बात करें। सामने वाले व्यक्ति को पुराने अनुभवों के आधार पर न परखें। जरूरत से ज्यादा सोचना रिश्ते में दूरी पैदा कर सकता है। हेल्थ – दिनभर खुद को काम में उलझाए रखने के बजाय कुछ समय बिना किसी लक्ष्य के आराम करें। चाय-कॉफी कम लें और सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल सीमित रखें। लकी रंग – पर्पल, लकी नंबर – 2

मकर – द मून आज थोड़ा रुककर हालात समझने की जरूरत है। परिवार की किसी योजना पर अलग-अलग राय सामने आ सकती है, इसलिए तुरंत फैसला न लें। बड़ी खरीदारी या ज्यादा खर्च करने की सोच रहे हैं, तो एक-दो दिन रुकना बेहतर होगा। मन की उलझन दूर करने के लिए शांत जगह पर कुछ समय बिताएं।
करियर – काम से जुड़ी हर जानकारी दोबारा जांचना जरूरी होगा। ईमेल, दस्तावेज या किसी वादे को बिना ठीक से पढ़े स्वीकार न करें। नया ऑफर या किसी के साथ मिलकर काम करने की योजना है, तो उसकी सभी शर्तें समझ लें। अधूरी जानकारी के आधार पर फैसला न करें। लव – पार्टनर के व्यवहार को लेकर बेवजह अनुमान न लगाएं। कोई बात साफ नहीं है, तो सीधे पूछें। सिंगल लोगों को किसी व्यक्ति के प्रति आकर्षण हो सकता है, लेकिन उसे समझने के लिए समय दें। केवल भावनाओं में आकर फैसला न लें। हेल्थ – हल्की रोशनी में पसंद की किताब पढ़ना या शाम को शांत जगह टहलना मानसिक सुकून देगा। आज आराम करना आलस नहीं, बल्कि जरूरत है। पूरी नींद लें। लकी रंग – पीच, लकी नंबर – 9

कुंभ – टू ऑफ कप्स आज किसी के साथ अच्छा तालमेल बनने का दिन है। ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसकी सोच और पसंद आपसे मिलती हो। परिवार में लंबे समय से टल रही बातचीत का अच्छा नतीजा मिल सकता है। नई पार्टनरशिप या मिलकर बनाई जाने वाली योजना में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
करियर – काम से जुड़ी नई पार्टनरशिप, मिलकर किया जाने वाला प्रोजेक्ट या किसी के साथ नया काम शुरू हो सकता है। खुद का काम करते हैं, तो ऐसे व्यक्ति से संपर्क बनेगा, जो आपके काम को नई दिशा दे सकता है। टीम के साथ काम करने पर उम्मीद से बेहतर नतीजे मिलेंगे। लव – कुछ लोग रिश्ते को पक्का करने या पार्टनर को परिवार से मिलवाने की योजना बना सकते हैं। सिंगल लोगों की मुलाकात ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसके साथ बातचीत सहज लगेगी। प्यार में दिखावे से ज्यादा भावनात्मक तालमेल जरूरी रहेगा। हेल्थ – लोगों से मिलना-जुलना आपके मन को सुकून देगा। खुलकर हंसें और अपनी बातें शेयर करें। मानसिक शांति का अच्छा असर शरीर की ऊर्जा पर भी दिखाई देगा। लकी रंग – पिंक, लकी नंबर – 6

मीन – क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स आज भावनाओं के बजाय साफ सोच और तथ्यों के आधार पर फैसले लेंगे। कई दिनों से जिस बात को टाल रहे थे, उस पर अंतिम फैसला लेने का समय आ सकता है। शांत तरीके से अपनी बात रखना सही रहेगा। सही जगह मना करना भी उतना ही जरूरी होगा, जितना सही बात के लिए हां कहना।
करियर – प्रेजेंटेशन, दस्तावेजों की जांच या आगे की योजना बनाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। लंबे समय से काम करने का तरीका बदलना चाहते हैं, तो दिन अच्छा है। भावनाओं में आकर फैसला न लें और केवल सही जानकारी के आधार पर आगे बढ़ें। लव – केवल किसी को दुखी होने से बचाने के लिए रिश्ते को खींचते न रहें। पार्टनर के साथ साफ और सच्ची बातचीत रिश्ते को मजबूत कर सकती है। प्यार में सामने वाले का सम्मान करने के साथ खुद का सम्मान करना भी जरूरी है। हेल्थ – आंखों को पर्याप्त आराम दें और काम के बीच छोटे ब्रेक लेते रहें। कमरा या काम की जगह साफ रखने से मन हल्का महसूस होगा। स्क्रीन का इस्तेमाल सीमित रखें। लकी रंग – खाकी, लकी नंबर – 7
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
