- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (4 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
4 मई, सोमवार को मेष राशि वालों को बिजनेस पार्टनरशिप में कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। मिथुन राशि वालों के सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा और प्रभाव बढ़ेगा। कर्क राशि वालों को पद परिवर्तन से जुड़े शुभ संकेत मिल सकते हैं। सिंह राशि वालों को बड़े ऑर्डर मिलने के योग हैं। तुला राशि वालों की कोशिशों की तारीफ होगीी।
वृश्चिक राशि वालों को नए ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिलेगा। धनु राशि वालों के प्रदर्शन से मैनेजमेंट खुश रहेगा। मकर राशि वालों के पुराने कामों की तारीफ हो सकती है। कुंभ राशि वालों की विश्वसनीयता बढ़ेगी। मीन राशि वालों के नए विचार टीम को दिशा देंगे। कन्या राशि वालों को लुभावने ऑफर में सावधानी रखनी होगी।
मेष – टेन ऑफ स्वॉर्ड्स अतीत की किसी बात को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आपके कामों में कुछ अचानक रुकावटें आ सकती हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी पुराने विवाद का समाधान होने की संभावना है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में पार्टनरशिप को लेकर कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। वाणी में नरमी बनाए रखें।
करियर – किसी प्रोजेक्ट की समीक्षा उम्मीद से ज्यादा सख्त हो सकती है। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को अपनी प्लानिंग में अचानक बदलाव करना पड़ेगा। विधि क्षेत्र के लोगों के लिए किसी महत्वपूर्ण फाइल में अप्रत्याशित मोड़ आ सकता है। बिजनेसमैन को किसी साझेदार के हटने से परेशानी हो सकती है। लव – प्रेम में आज भावनात्मक भारीपन महसूस होगा। जीवनसाथी का मौन आपको परेशान कर सकता है। मन में कड़वाहट और दूरी का भाव एक साथ उभर सकता है। अविवाहितों को किसी संदेश का रूखा जवाब मिल सकता है। कोई बात मन को परेशान कर सकती है। बातचीत में स्पष्टता की कमी खलेगी। हेल्थ – हाथों में झुनझुनी या सुन्नपन का अनुभव हो सकता है। सांस लेने में भारीपन महसूस हो सकता है। आराम करें और खुद को शांत रखें। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 1
वृष – द हैंग्डमैन आज का दिन जीवन में थोड़ा ठहराव लेकर आएगा। महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनना बेहतर रहेगा। वरिष्ठ लोगों की सलाह किसी जटिल समस्या का आसान समाधान दे सकती है। हाउसवाइफ अपनी दिनचर्या में हल्का बदलाव करके बेहतर संतुलन बना पाएंगी। आर्थिक विषयों पर सोच व्यवहारिक रहेगी। व्यापारिक फैसले कुछ समय के लिए टालना उचित रहेगा।
करियर – उच्चाधिकारी आपकी राय को महत्व देंगे, जिससे आपकी बौद्धिक क्षमता का परिचय मिलेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के बीच हल्का तनाव संभव है, लेकिन शांत रहकर इसे सुलझाया जा सकता है। कौशल विकास से जुड़े नए विचारों पर मंथन करेंगे। व्यवसायी वर्ग जल्दबाजी में कोई अनुबंध न करें। स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में बदलेंगी। लव – जीवनसाथी अपनी कोई निजी बात साझा कर सकता है, जिससे आपसी समझ गहरी होगी। कपल्स के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन शाम तक भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले बातचीत के माध्यम से करीब आने की कोशिश करेंगे। आत्मीयता से संबंधों में मजबूती आएगी। हेल्थ – योग और स्ट्रेचिंग आज लाभकारी रहेंगे। दिनभर आलस महसूस हो सकता है। भारी भोजन से परहेज करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। मानसिक शांति के लिए कुछ समय मौन रहना उत्तम रहेगा। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 7
मिथुन – सिक्स ऑफ वांड्स किसी प्रयास के सुखद परिणाम मिलेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक क्लेश से राहत मिलेगी और बड़ों का सहयोग मिलेगा। घर में सक्रियता और खुशी का माहौल रहेगा। गृहिणी घरेलू उलझनों का तुरंत समाधान निकाल लेंगी। परिवार में किसी शुभ खबर से प्रसन्नता बढ़ेगी। आर्थिक आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
करियर – सहकर्मी आपके सुझावों को गंभीरता से लेंगे, जिससे आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपकी कार्यक्षमता और समस्या सुलझाने की क्षमता की सराहना होगी। बिजनेस में नए संपर्कों से लाभ की संभावना है, लेकिन फैसले स्थिरता के साथ लें। इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन देने वालों के लिए अनुकूल अवसर उपलब्ध होंगे। लव – जीवनसाथी आपके छोटे-छोटे प्रयासों की भी सराहना करेगा, जिससे आपसी मधुरता बढ़ेगी। अविवाहितों को किसी के साथ वैचारिक तालमेल महसूस होगा। मतभेद रखने वाले दंपतियों के बीच आज बेहतर सामंजस्य बनेगा। किसी यात्रा या एकांत चर्चा का अवसर मिल सकता है। संबंधों में सहजता का अनुभव होगा। हेल्थ – सुबह थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है, जो उचित खान-पान से ठीक हो जाएगी। मौसम बदलने के कारण गले या नाक से जुड़ी परेशानी हो सकती है। लकी कलर – लेमन येलो, लकी नंबर – 3
कर्क – सेवन ऑफ पेंटाकल्स किसी काम के परिणाम के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। पारिवारिक वातावरण में सजगता महसूस होगी। हाउसवाइफ रुके कामों को व्यवस्थित करने में सफल रहेंगी। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और आप भविष्य की आर्थिक योजनाओं पर ध्यान देंगे। सामाजिक स्तर पर पड़ोसियों से सार्थक चर्चा होगी।
करियर – किसी अधूरे काम के पूरा होने से शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर आपकी स्थिरता की प्रशंसा होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपसे अतिरिक्त डेटा या तथ्यों की मांग कर सकते हैं। व्यवसायियों को पुराने क्लाइंट से सकारात्मक लेकिन धीमी प्रतिक्रिया मिलेगी। पद परिवर्तन की इच्छा रखने वालों को शुभ संकेत मिल सकते हैं। लव – रिश्तों में सौम्यता बनी रहेगी। जीवनसाथी का व्यवहार आज कुछ ज्यादा विश्लेषणात्मक हो सकता है। किसी पुराने विवाद को सुलझाने की नींव आज रखी जा सकती है। अविवाहितों को बातचीत में धीरे-धीरे सहजता मिलेगी। संबंधों में अपेक्षाओं के बजाय वास्तविकता को महत्व दें। दूरस्थ संबंधों में सुरक्षा का भाव रहेगा। हेल्थ – दोपहर के बाद शारीरिक ऊर्जा में कमी आ सकती है। डिहाइड्रेशन से बचें और पर्याप्त पानी पिएं। सादा भोजन और आराम स्वास्थ्य के लिए जरूरी रहेगा। लकी कलर – ब्राउन, लकी नंबर – 8
सिंह – एट ऑफ वांड्स पारिवारिक गतिविधियों में आज तेजी रहेगी। सभी सदस्य अपने-अपने कामों को जल्दी पूरा करने का प्रयास करेंगे। बच्चे नई रचनात्मक गतिविधियों में रुचि लेंगे। हाउसवाइफ पर अचानक आए मेहमानों की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आर्थिक क्षेत्र में त्वरित लाभ का अवसर मिल सकता है। किसी आत्मीय व्यक्ति से यात्रा की सूचना मिल सकती है। घर में स्फूर्ति और जीवंत माहौल रहेगा।
करियर – किसी नए काम की जिम्मेदारी अचानक मिल सकती है। मैनेजमेंट की ओर से अचानक निर्देश मिलने के कारण कार्ययोजना बदलनी पड़ सकती है। क्रिएटिव क्षेत्र के लोगों को अपनी कला दिखाने का तुरंत अवसर मिलेगा। पुराने पत्राचार या ईमेल आज प्रभावी साबित होंगे। व्यापारियों को बड़े ऑर्डर मिलने के योग हैं। सहकर्मियों के साथ तेज संवाद होगा। लव – जीवनसाथी के किसी मैसेज से मन खुश होगा। गिले-शिकवे सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। अविवाहितों के लिए अचानक मुलाकात की प्लानिंग बन सकती है। संबंधों में नया उत्साह और भावनात्मक गहराई महसूस होगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिश्तों में बातचीत का सिलसिला फिर से शुरू होगा। अचानक मिली प्रशंसा मन को खुश करेगी। हेल्थ – हल्का सिर चकराना संभव है। ज्यादा भागदौड़ से पैरों और कंधों में तनाव महसूस होगा। ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, लेकिन दिन ढलते-ढलते थकान भी जल्दी लौटेगी। लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 4
कन्या – द डेविल आज का दिन खुशी और उलझनों का मिला-जुला रूप रहेगा। घरेलू विषयों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार के भीतर हल्का खिंचाव महसूस होगा। बच्चे अपनी मांगों को लेकर जिद कर सकते हैं। हाउसवाइफ घर की अव्यवस्था से कुछ परेशान हो सकती हैं। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के प्रलोभन मिल सकते हैं, लेकिन उनके पीछे छिपे जोखिम को समझना जरूरी है।
करियर – कोई लुभावना प्रस्ताव आपको भ्रमित कर सकता है। सहकर्मी आप पर अनावश्यक दबाव बनाने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापारियों को किसी बड़े लाभ वाली डील में सावधानी रखनी होगी, शर्तें कठिन हो सकती हैं। कानूनी और प्रबंधकीय कामों में अतिरिक्त सजगता की जरूरत है। आज संयम और विवेक का परिचय देना होगा। लव – जीवनसाथी का कोई व्यवहार आपको असमंजस में डाल सकता है। अविवाहितों को किसी के प्रति तीव्र आकर्षण महसूस होगा, लेकिन मन में संशय भी रहेगा। संबंधों में अधिकार जताने का भाव बढ़ सकता है। पुरानी बातों को लेकर ईर्ष्या पैदा हो सकती है। रिश्तों में मर्यादा और स्पष्ट संवाद बहुत जरूरी है। हेल्थ – ब्लड शुगर के स्तर में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। खान-पान में अनियमितता से शरीर भारी और असहज लगेगा। शरीर को डिटॉक्स करने का प्रयास करें। लकी कलर – वार्म कोरल, लकी नंबर – 9
तुला – थ्री ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन सहयोगात्मक प्रयासों और व्यवस्थित कार्यप्रणाली का रहेगा। परिवार में सामूहिक रूप से किसी काम की योजना बनेगी। वृद्धजनों का मार्गदर्शन उपयोगी साबित होगा। हाउसवाइफ घर की सज्जा में बदलाव का विचार कर सकती हैं। आर्थिक फैसलों में सामूहिक सलाह लाभदायक रहेगी। घर सुधार या मरम्मत पर चर्चा संभव है। छोटे-छोटे सहयोग मन को संतोष देंगे।
करियर – मैनेजमेंट आपके संयुक्त प्रयासों की सराहना करेगा। तकनीकी कामों में सहकर्मियों का कौशल आपके काम आएगा। व्यापारियों को साझेदारी में नई रणनीति बनाने का अवसर मिलेगा। फ्रीलांसर्स को क्लाइंट से फीडबैक मिलेगा, जिससे काम में निखार आएगा। सामूहिक विचार-विमर्श से नई योजनाएं आकार लेंगी। लव – जीवनसाथी आपकी योजनाओं में पूरा सहयोग करेंगे। संबंधों में संवाद की मजबूती बढ़ेगी। अविवाहितों को किसी सामूहिक कार्यक्रम के दौरान आत्मीय संकेत मिल सकते हैं। छोटी उपलब्धियों पर साथी का समर्थन संबल देगा। रिश्तों में “मैं” के स्थान पर “हम” का भाव मजबूत होगा, जिससे नींव मजबूत होगी। हेल्थ – पाचन क्रिया धीमी लेकिन स्थिर रहेगी। व्यायाम और स्ट्रेचिंग से लाभ होगा। ज्यादा स्क्रीन टाइम से आंखों में जलन हो सकती है। संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या का पालन करें। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4
वृश्चिक – पेज ऑफ वांड्स आज का दिन नए उत्साह, जांच-पड़ताल और सुखद समाचारों से भरा रहेगा। परिवार के किसी युवा सदस्य की प्रगति से खुशी होगी। बच्चे अपनी जिज्ञासु प्रवृत्ति से आपको प्रसन्न करेंगे। हाउसवाइफ घर में कुछ नए प्रयोग कर सकती हैं। आर्थिक क्षेत्र में छोटे लेकिन लाभदायक अवसर मिलेंगे। सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे। दिन में स्फूर्ति और आत्मविश्वास बना रहेगा।
करियर – किसी नए प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। तकनीकी क्षेत्र के लोग नए उपकरणों या सॉफ्टवेयर के परीक्षण में व्यस्त रहेंगे। मैनेजमेंट आपके नए विचारों को सुनने के लिए तैयार रहेगा। व्यवसायियों को नए ग्राहकों से जुड़ने का शुरुआती अवसर मिलेगा। दिन साहसी फैसलों के लिए अच्छा है। लव – प्रेम में नई ऊर्जा और चंचलता का समावेश होगा। जीवनसाथी किसी रोमांचक अनुभव की चर्चा कर सकते हैं। अविवाहितों को किसी के व्यवहार में खास आकर्षण दिखेगा। पुराने रिश्तों में नयापन लाने का प्रयास सफल होगा। हंसी-मजाक से संबंधों की गर्माहट बढ़ेगी। हेल्थ – मौसम बदलने से गले में सूखापन महसूस होगा। शारीरिक सक्रियता ज्यादा रहने से सांस की गति बढ़ सकती है। स्ट्रेचिंग से राहत मिलेगी। शरीर को आज गतिशील रखने की जरूरत है। लकी कलर – ब्लॉसम पिंक, लकी नंबर – 6
धनु – नाइट ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन व्यवस्थित कदमों, लगातार प्रगति और पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने का है। वरिष्ठजन किसी लंबित काम को पूरा करने पर जोर देंगे। विद्यार्थी अपने लक्ष्यों के प्रति गंभीर रहेंगे। हाउसवाइफ घरेलू व्यवस्था को और मजबूत करेंगी। आर्थिक विषयों पर सोच तर्कसंगत और योजनाबद्ध रहेगी। आत्मीय लोगों से व्यवहारिक चर्चा होगी। अनुशासन से मन को संतोष मिलेगा।
करियर – कार्यक्षेत्र में आपकी निष्ठा और जिम्मेदारी को महत्व दिया जाएगा। मैनेजमेंट आपके व्यवस्थित प्रदर्शन से प्रसन्न रहेगा। कला जगत से जुड़े लोगों को अपनी कार्ययोजना में सुधार करना पड़ेगा। व्यापारी वर्ग लेखा-जोखा और रिकॉर्ड दुरुस्त करने पर ध्यान देंगे। विधिक क्षेत्र के लोगों को सूक्ष्म जांच की जरूरत पड़ेगी। निरंतरता ही सफलता की कुंजी बनेगी। लव – जीवनसाथी किसी महत्वपूर्ण विषय पर गंभीर चर्चा की अपेक्षा रखेंगे। संबंधों में परिपक्वता और जिम्मेदारी का भाव बढ़ेगा। अविवाहितों को किसी सौम्य व्यक्तित्व के प्रति खिंचाव महसूस होगा। आपसी विश्वास में वृद्धि होगी। भावनाओं में गहराई और स्थिरता रहेगी। छोटे-छोटे वादों को निभाना रिश्तों में मिठास घोलेगा। हेल्थ – शारीरिक जकड़न और मांसपेशियों में खिंचाव संभव है। पैरों या एड़ियों में हल्का दर्द उभर सकता है। मॉर्निंग वॉक या साइकिलिंग से लाभ होगा। लकी कलर – पेस्टल ग्रीन, लकी नंबर – 5
मकर – सिक्स ऑफ कप्स आज का वातावरण यादों और भावनात्मक संबंधों से भरा रहेगा। परिवार में बीती बातों पर चर्चा होगी और बच्चों की मासूमियत मन को शांति देगी। वृद्धजनों के अनुभव आपके लिए दिशा-निर्देशक साबित होंगे। खुद की साज-सज्जा में सकारात्मक बदलाव करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। मन में संतोष का भाव रहेगा।
करियर – किसी पुराने सहयोगी की सलाह काम में मददगार साबित होगी। आप जटिल कामों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। उच्चाधिकारी आपके पिछले प्रदर्शन की सराहना करेंगे। नए अवसरों के लिए बहुत जल्दबाजी न करें, बल्कि सीखने की प्रक्रिया जारी रखें। कार्यस्थल पर वातावरण सुखद और स्थिर बना रहेगा। लव – कोई पुरानी याद या सुखद घटना आपसी नजदीकियां बढ़ाएगी। गिले-शिकवे दूर होंगे और मधुरता आएगी। अविवाहित लोग किसी पुराने परिचित के प्रति नया दृष्टिकोण अपना सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को बिना कहे समझ लेगा। पुराने प्रेम संदेश या उपहार मन को भावुक कर सकते हैं। हेल्थ – पुरानी एलर्जी फिर उभर सकती है, लेकिन नियंत्रण में रहेगी। मानसिक शांति के लिए हल्का व्यायाम और सादा भोजन सबसे अच्छा रहेगा। शाम के समय ज्यादा मेहनत से बचें। लकी कलर – बैज, लकी नंबर – 7
कुंभ – द हाइरोफेंट आज का दिन परंपराओं, अनुशासन और मर्यादाओं के पालन का है। परिवार के वरिष्ठ सदस्य किसी महत्वपूर्ण जीवन-मूल्य की ओर संकेत करेंगे। बच्चे सांस्कृतिक या आध्यात्मिक विषयों में रुचि लेंगे। गृहिणियां दैनिक दिनचर्या को आदर्श बनाने में व्यस्त रहेंगी। घर में किसी मांगलिक चर्चा से सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। आर्थिक समझदारी बढ़ेगी। जिम्मेदारियों का भाव मजबूत रहेगा।
करियर – किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन कठिन कामों को आसान बना देगा। कार्यक्षेत्र में आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी। आधिकारिक कामों में दस्तावेजी प्रक्रिया या स्वीकृतियां मिल सकती हैं। आज मौलिकता से ज्यादा पारंपरिक कार्यप्रणाली सफल रहेगी। कर्मठता बनाए रखें और लापरवाही से बचें। लव – जीवनसाथी आपके विचारों का सम्मान करेंगे और व्यवहारिक सुझाव देंगे। प्रेम में आज विश्वास और गंभीरता प्रमुख रहेगी। अविवाहित जातक किसी सुसंस्कृत और स्थिर सोच वाले व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे। भावनात्मक गहराई के साथ संबंधों में सुरक्षा का भाव अनुभव होगा। धैर्य और मर्यादा ही आज प्रेम का आधार है। हेल्थ – सुबह की सुस्ती दिनभर की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है, इसलिए सक्रिय रहें। पुराने स्वास्थ्य नियमों का पालन लाभदायक रहेगा। स्वर में भारीपन संभव है। पर्याप्त आराम को प्राथमिकता दें। लकी कलर – रस्ट, लकी नंबर – 9
मीन – क्वीन ऑफ वांड्स आपकी उपस्थिति आज घर में ऊर्जा और गर्मजोशी भर देगी। आपके फैसले परिवार में सर्वमान्य होंगे, क्योंकि आज आपकी समझ और स्पष्टता श्रेष्ठ रहेगी। होममेकर अपनी रचनात्मकता से सभी को प्रभावित करेंगी। घर में उत्सव जैसा वातावरण रहेगा। आर्थिक योजना सटीक रहेगी। पूरा दिन उत्साह और सक्रियता से भरा रहेगा।
करियर – कार्यक्षेत्र पर आपका प्रभाव बना रहेगा। आपके नए विचार टीम को नई दिशा देंगे। चुनौतीपूर्ण स्थितियों में आपके तुरंत फैसले सभी को प्रभावित करेंगे। नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी और उच्चाधिकारी आपके आत्मविश्वास की प्रशंसा करेंगे। प्रगति के रास्ते पर आज आप पूरे फोकस के साथ आगे बढ़ेंगे। लव – आज संबंधों में खास आकर्षण और गर्मजोशी अनुभव होगी। जीवनसाथी आपकी सक्रियता की सराहना करेंगे। आपसी संवाद में खुलापन और प्रसन्नता रहेगी। भावनाओं की अभिव्यक्ति स्पष्ट होगी। रिश्तों में आत्मीयता और हास्य-विनोद बना रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हेल्थ – हर्बल चाय का सेवन लाभकारी रहेगा। ज्यादा सक्रियता से शाम तक थकान हो सकती है, इसलिए बीच-बीच में आराम लें। मांसपेशियों में खिंचाव संभव है। तीखे और मसालेदार भोजन से परहेज करें और सुपाच्य आहार लें। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 2
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
