- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (3 June 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
बुधवार, 3 जून को मेष राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन की उम्मीद रहेगी। पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं। वृष राशि वालों के रुके कामों में कार्यवाही शुरू होगी और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। मिथुन राशि वालों के आर्थिक फैसले फायदेमंद रहेंगे और मार्केटिंग के रुके काम गति पकड़ेंगे।
कर्क राशि वालों को रुकी पेमेंट के लिए कोशिशें बढ़ानी होंगी। मार्केटिंग और फाइनेंस से जुड़े लोग अपना टारगेट पूरा कर सकते हैं। सिंह राशि वालों को नए बिजनेस एग्रीमेंट हो सकते हैं। तुला राशि वालों को विदेश से जुड़ी कोशिशों में शुभ समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक राशि वालों को रुका पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धनु राशि वालों को कारोबार में नया और फायदेमंद ऑफर मिल सकता है। मकर राशि वालों को रुकी पेमेंट और मनपसंद प्रोजेक्ट या ऑर्डर मिलने की संभावना है।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। कोई भी फैसला सोच-समझकर लेने से फायदा होगा। कलात्मक कार्यों में भी आपकी रुचि बनी रहेगी। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होने की संभावना है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं और आप राहत महसूस करेंगे। नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक मामलों पर भी पूरा ध्यान दें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। इस समय उनकी उचित देखभाल करने की भी जरूरत है। अपने समय को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी रहेगा।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में अभी वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। नए कामों को अंजाम देने के लिए समय अभी पूरी तरह पक्ष में नहीं है। कर्मचारियों के साथ विश्वास और प्रेम भरा व्यवहार रखना आपकी परेशानियों को कम करेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परिजनों का उचित सहयोग और स्नेह आप पर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी और आपसी समझ बेहतर होगी। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने के लिए व्यायाम और योग पर जरूर ध्यान दें। शरीर को उचित आराम देना भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- संपर्कों और सहयोग के माध्यम से आपका कोई महत्वपूर्ण काम हल होने वाला है। नई तकनीक और नई जानकारियां हासिल करने से आपके जीवन स्तर में भी बेहतर सुधार आएगा। घर के अनुभवी और वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद और सहयोग बना रहेगा। इससे आपको कई मामलों में सही दिशा मिलेगी। नेगेटिव- कोई भी विपरीत परिस्थिति आने पर धैर्य और संयम से काम लें। इस समय लाभ और खर्च को लेकर कुछ न कुछ कशमकश बनी रह सकती है। अभी किसी भी तरह की अनावश्यक आवाजाही न करें। संतान के भविष्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यावसायिक रूप से लंबित पड़े कामों में कार्यवाही शुरू होगी, लेकिन मेहनत की अधिकता रहेगी। फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। नौकरी में चल रहे ज्यादा कार्यभार से आज कुछ राहत मिलेगी। तरक्की की भी उम्मीद बन रही है। लव- घर में रिश्तेदारों की आवाजाही से मस्ती भरा माहौल बनेगा। दिल के मामले में, यानी प्रेम संबंधों में नजदीकियां लाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। रिश्तों में गर्मजोशी बनी रहेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हालांकि चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। सिर्फ दिनचर्या संतुलित रखें और खानपान में लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन – पॉजिटिव- दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा, लेकिन आप हर परिस्थिति में सामंजस्य बनाकर रखेंगे। किसी संबंधी या मित्र की समस्या के समाधान में मदद करना आपको खुशी देगा। परिवार के लोगों के साथ समय बिताकर आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। घर का माहौल भी अच्छा रहेगा। नेगेटिव- अपने खास कामों की उचित रूपरेखा बना लें। साथ ही अपनी क्षमताओं पर ही विश्वास रखें, क्योंकि दूसरों के प्रभाव में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। इस समय जोखिम भरे कामों में बिल्कुल भी रुचि न लें। कहीं पैसा भी फंस सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना आर्थिक नजरिये से बहुत अनुकूल रहेगा। आपके निर्णय प्रभावी और सर्वोपरि रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी रुके हुए काम भी गति में आएंगे। ऑफिस से जुड़े मामलों में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। लव- परिवार में आपसी प्यार और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों की वजह से अपने व्यक्तिगत कामों से किसी भी तरह का समझौता न करें। अपने समय और प्राथमिकताओं का ध्यान रखें। स्वास्थ्य- जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। गैस और कब्ज से राहत पाने के लिए संतुलित दिनचर्या और खानपान ही सबसे बेहतर उपाय है। लापरवाही से परेशानी बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- जो लोग विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं, उनके पेपर वर्क में आ रही रुकावट जल्दी दूर होगी। नजदीकी संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेगा। आपसी विचारों का आदान-प्रदान सुखद रहेगा। बच्चों को किसी विषय में चल रही समस्या दूर होने से राहत मिलेगी। नेगेटिव- ध्यान रखें कि जल्दबाजी और लापरवाही में लिए गए फैसले गलत भी हो सकते हैं। किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों से सलाह लेना उचित रहेगा। महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर ज्यादा सजग रहें। किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें।
व्यवसाय- व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन आपकी जीत निश्चित है। रुकी हुई पेमेंट हासिल करने के लिए प्रयास करते रहें। मार्केटिंग या फाइनेंस से जुड़े लोग अपना टारगेट पूरा कर लेंगे। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर उच्च अधिकारियों का प्रेशर रहेगा। लव- घर-परिवार में सुखद और शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक की स्थिति रह सकती है, लेकिन बात बढ़ने की संभावना नहीं है। स्वास्थ्य- खानपान के प्रति सजग रहने से स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। दिनचर्या संतुलित रखना फायदेमंद रहेगा। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- इस समय ग्रह गोचर आपकी कार्य क्षमता और योग्यता में बढ़ोतरी कर रहा है। कुछ नजदीकी लोगों से मुलाकात होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। किसी यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है, जो सकारात्मक रहेगा। कुल मिलाकर दिन आपके मन मुताबिक ही बीतेगा। नेगेटिव- संतुलित और मैच्योर बने रहें। ज्यादा अभिमान करना या खुद को दूसरों से बेहतर समझना ठीक नहीं है। सेविंग संबंधी मामलों में कुछ कमी आने की संभावना है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। कुछ काम समय पर पूरे न होने से मायूसी भी रह सकती है।
व्यवसाय- नए व्यावसायिक अनुबंध बनेंगे और लाभ भी होगा। व्यावसायिक कामों से संबंधित उधार या लोन लेते समय एक बार फिर विचार करना जरूरी है। स्टाफ और कर्मचारियों के बीच सामंजस्य बिठाने में कुछ दिक्कतें आएंगी। इसका असर आंतरिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। घर में सुखद और खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। आपसी सहयोग से परिवार में शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य- खानपान हल्का रखें, क्योंकि लिवर से जुड़ी किसी तरह की समस्या महसूस हो सकती है। तला-भुना और भारी भोजन करने से बचें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। आज आपका कोई सपना साकार होने वाला है। उसे हासिल करने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत की जरूरत है। अधिकतर काम व्यवस्थित रूप से पूरे होते जाएंगे। युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे, तो बेहतर परिणाम हासिल कर लेंगे। नेगेटिव- कोई भी उपलब्धि मिलने पर तुरंत उस पर काम करें। ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल भी सकता है। अपने सामान की देखभाल खुद करें। चोरी होने या सामान खोने जैसी संभावना लग रही है। इस समय दोस्तों के साथ समय व्यर्थ करने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें।
व्यवसाय- इस समय किसी भी व्यावसायिक यात्रा को स्थगित रखें और वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। युवा जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में करियर से जुड़े किसी गलत लक्ष्य का चुनाव न करें। नौकरीपेशा लोगों को अपने किसी प्रोजेक्ट पर ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना घर के वातावरण को खुशनुमा रखेगा। परिवार के लोग आपकी बातों और सहयोग को महत्व देंगे। स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। नजला-जुकाम जैसी परेशानी की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रह सकती है। सावधानी और आराम दोनों जरूरी हैं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित होंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए भाग्योदय दायक साबित होगा। महिलाएं घर और व्यक्तिगत जीवन में अच्छा तालमेल बनाकर रखने में सक्षम रहेंगी। बच्चे अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहेंगे और बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करेंगे। नेगेटिव- कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर खीझना घर के वातावरण को खराब कर देता है। अपनी वस्तुओं की संभाल खुद करें, क्योंकि कोई चीज समय पर न मिलने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। जो लोग प्रॉपर्टी के लेनदेन से जुड़ी कोई गतिविधि करने जा रहे हैं, वे अपने डॉक्यूमेंट पूरे रखें।
व्यवसाय- आज कामकाज कुछ हल्का ही रहेगा। कोई भी बड़ी डील करने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी जरूर हासिल कर लें। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे युवाओं को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्ति किसी भी गैरकानूनी काम को हाथ में न लें। लव- पति-पत्नी के बीच आपसी संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। प्रेम संबंधों में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और मधुमेह से जुड़ी नियमित जांच जरूर करवाएं। इन परेशानियों से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज आपकी उन्नति में चल रही कोई बाधा दूर होने वाली है। अपनी योग्यता और कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। निश्चित ही आपको समाधान मिलेगा। कहीं रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो जाएगी। घर के वरिष्ठ लोगों को किसी धार्मिक स्थल पर ले जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। नेगेटिव- ज्यादा जिम्मेदारियों की वजह से स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन आ सकता है। इसका असर आपसी संबंधों पर भी पड़ेगा। इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखें। किसी भी तरह के लेनदेन को सावधानी से करें। बच्चों की गतिविधियों पर उचित नजर रखने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसाय में अति आत्मविश्वास की वजह से कोई काम बिगड़ भी सकता है। इस समय वर्तमान व्यवसाय में नई टेक्नोलॉजी की जानकारी रखना जरूरी है। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय से जुड़े नए सोर्स बना सकते हैं। टेलीकम्युनिकेशन की नौकरी में कस्टमर के साथ सहजता से पेश आएं। लव- जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। उन्हें अपना साथ और भरपूर सहयोग दें। अचानक किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात दिनभर की थकान को भुला देगी और मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वर्तमान वातावरण और प्रदूषण से अपना बचाव रखना जरूरी है। यूरिन इंफेक्शन जैसी समस्या भी हो सकती है। पानी ज्यादा पीएं और साफ-सफाई का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

धनु – पॉजिटिव- आज कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। कुछ विशेष जानकारियां भी हासिल होंगी। सामाजिक स्तर पर आपको नई पहचान हासिल होगी। इसकी वजह से मन में प्रसन्नता और ऊर्जा बनी रहेगी। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। नेगेटिव- लेनदेन संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें या बहुत सावधानी बरतें। अपने ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ न लें, वरना इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। अपने आराम और मनपसंद कामों के लिए भी कुछ समय निकालना जरूरी है। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर और ज्यादा सजग होना पड़ेगा।
व्यवसाय- कारोबार से संबंधित कोई नया ऑफर आपको मिल सकता है, जो फायदेमंद भी रहेगा। पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर जरूर रखें, वरना छोटी सी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए किसी विशेष लक्ष्य को लेकर यात्रा के योग बन रहे हैं। लव- पति-पत्नी के बीच वैचारिक तालमेल में कुछ कमी रह सकती है। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है। बातचीत में सहजता रखें। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचने के लिए असंतुलित खानपान से परहेज रखें। कुछ समय व्यायाम में भी जरूर बिताएं। ज्यादा तनाव लेने से बचें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- आज कोई रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दिनचर्या में कुछ नयापन लाने का प्रयास करेंगे, जिससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। अपने संपर्क सूत्रों को और ज्यादा मजबूत बनाएं। ये संपर्क निकट भविष्य में फायदा देने वाले हैं। नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ कुछ नाराजगी हो सकती है। वाद-विवाद की स्थिति बनने की भी आशंका है। छोटी-मोटी बातों को तूल देने के बजाय नजरअंदाज करें। इससे आपसी संबंधों में और मजबूती आएगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।
व्यवसाय- व्यावसायिक कामों में इस समय बहुत ज्यादा मेहनत और परिश्रम की जरूरत है। हालांकि मनपसंद प्रोजेक्ट या ऑर्डर मिल सकते हैं। मार्केटिंग और संपर्क सूत्रों को और ज्यादा बेहतर बनाएं। नौकरी में आपकी कार्यप्रणाली बेहतर साबित होगी और अधिकारी आपके काम पर ध्यान देंगे। लव- वैवाहिक संबंध सुखद और खुशनुमा रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। आपसी समझ से रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य- सर्जरी करवाई है, तो इंफेक्शन का ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय आराम के लिए भी जरूर बिताएं। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव- आज का ग्रह गोचर आपके लिए कई अनुकूल परिस्थितियां बनाने वाला है। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर की सुख-सुविधा से जुड़ी गतिविधियों में सुखद समय बीतेगा। आप अपने किसी काम को नया रूप देने के लिए रचनात्मक गतिविधियों का सहारा लेंगे। इसमें उचित सफलता भी मिलेगी। नेगेटिव- दिन के पहले हिस्से में अचानक कोई परेशानी आपके सामने खड़ी हो सकती है। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर जरूर अमल करें। आय के साधन तो बढ़ेंगे, लेकिन खर्चों की अधिकता रहने के कारण सेविंग नहीं हो पाएगी। आर्थिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यापार में कुछ नयापन लाने के लिए मीडिया, कंप्यूटर और ऑनलाइन जैसी गतिविधियों की ज्यादा जानकारी हासिल करें। इससे अपनी उम्मीदों के अनुरूप बेहतर परिणाम सामने आएंगे। पार्टनरशिप के व्यवसाय में कुछ गलतफहमियां या मनमुटाव रह सकते हैं। बातचीत में पारदर्शिता रखें। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और अनुशासित बना रहेगा। बच्चे की किलकारी से जुड़ी कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखेगा। कोई भी जोखिम न लें और वाहन सावधानी से चलाएं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- आपके स्वभाव में आया सकारात्मक बदलाव आपको अध्यात्म और ईश्वरीय शक्ति से जोड़ रहा है। आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हुए अपनी आंतरिक उपलब्धियों को भी हासिल करने में सक्षम रहेंगे। मन में शांति रहेगी और सोच सकारात्मक बनी रहेगी। नेगेटिव- ध्यान रखें कि दूसरों की सलाह पर अमल करने से पहले उचित सोच-विचार कर लें, वरना काम बिगड़ भी सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने फैसले को ही प्राथमिकता दें। स्वभाव में अहंकार और अति आत्मविश्वास जैसी नकारात्मक स्थितियों पर काबू पाना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन जल्दी ही परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। इसलिए अपने कामों के प्रति पूरी तरह एकाग्र रहें। नौकरीपेशा लोगों को अपने सहयोगियों के साथ तालमेल अच्छा न होने की वजह से सामंजस्य बिठाने में दिक्कतें आएंगी। लव- जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। घर-परिवार की जरूरतों पर ध्यान देना भी आवश्यक है। अपने व्यवहार में सहजता और अपनापन बनाए रखें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कफ प्रवृत्ति के लोग बदलते वातावरण से सावधानी बरतें। ठंडी चीजों और लापरवाह दिनचर्या से बचें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
