- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (27 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
बुधवार, 27 मई को मेष राशि वालों को नौकरी में टारगेट पूरा करने में सफलता मिल सकती है और तरक्की के योग बनेंगे। वृष राशि वालों की इनकम बढ़ने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मिथुन राशि वालों को विदेश जाने से जुड़ी समस्या में राहत मिल सकती है।
तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन जोखिम वाले कामों से बचना होगा। धनु राशि वालों को नौकरी में टारगेट पूरा करने से राहत मिलेगी। मकर राशि वालों को कमीशन और बीमा से जुड़े कामों में फायदा मिल सकता है। कुंभ राशि वालों के लिए लंबी अवधि के लाभ वाली योजना पर काम करने का अच्छा समय है।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- परिस्थितियां अनुकूल हैं। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर महत्वपूर्ण कामों की तरफ केंद्रित करें। आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। नई-नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। आप अपनी मेहनत और योग्यता से परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। नेगेटिव- आलस हावी होने की वजह से कुछ जरूरी काम छूट सकते हैं। ससुराल पक्ष के साथ मनमुटाव की स्थिति बन रही है। ध्यान रखें कि घर की बात बाहर उजागर न हो, अन्यथा परिस्थितियां और गंभीर हो सकती हैं। युवाओं को अपने गुस्से और बुरी संगत पर नियंत्रण रखना होगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में उचित व्यवस्था और तरक्की बनाए रखने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित व्यवसाय में अच्छी कमाई होने की उम्मीद है। नौकरी में टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। तरक्की के योग भी बन रहे हैं। लव- घर में सुख-शांति रहेगी। बच्चे की किसी बेहतरीन उपलब्धि से घर में उल्लासपूर्ण वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें। मानसिक और शारीरिक सुकून बनाए रखने के लिए कुछ समय प्राकृतिक वातावरण में जरूर बिताएं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2
वृष – पॉजिटिव- आज सफलताएं हासिल करने का दिन है। राजनीतिक या सामाजिक गतिविधियों में अपना प्रभाव स्थापित करने के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिल सकती है। घर में नजदीकी संबंधियों के आने से सुखद माहौल रहेगा। आपकी योग्यता और काबिलियत की सराहना होगी। नेगेटिव- युवा और विद्यार्थी अपनी उम्मीदों को साकार करने के लिए और ज्यादा मेहनत करें। समय अनुकूल है, इसलिए इसका सही उपयोग करना भी जरूरी है। काम के अतिरिक्त दबाव के कारण व्यक्तिगत काम अधूरे छोड़ने पड़ सकते हैं। इस समय धैर्य और शांति बनाए रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में फिलहाल किसी भी नई योजना या प्लानिंग पर काम करना नुकसानदायक रह सकता है, क्योंकि वर्तमान गतिविधियों में ही काम का बोझ ज्यादा रहेगा। हालांकि इनकम बढ़ने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों के दर्द से परेशान रह सकते हैं। व्यायाम इसका उचित इलाज है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
मिथुन – पॉजिटिव- परिवार से जुड़े किसी काम को पूरा करने में आपका भरपूर प्रयास रहेगा और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। किसी संबंधी या मित्र का सहयोग आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ाएगा। विद्यार्थियों की विदेश जाने से संबंधित कोई समस्या हल होने की संभावना है। नेगेटिव- इस समय व्यक्तिगत जीवन से जुड़े किसी भी काम में जोखिम न लें, क्योंकि बड़े नुकसान की स्थिति बन सकती है। घर के बुजुर्गों का मान-सम्मान बनाए रखें। उनकी सलाह और मार्गदर्शन का पालन भी करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति प्रयास और ज्यादा बढ़ा दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार कर लें। साथ ही घर के वरिष्ठ और अनुभवी सदस्यों की सहमति जरूर लें। कुछ कानूनी और निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले लोग ज्यादा कार्यभार से परेशान रहेंगे। लव- वैवाहिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति निष्ठावान रहें और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। कुछ समय एकांत और प्रकृति के सानिध्य में बिताना सुकून देगा। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क – पॉजिटिव- छोटी-मोटी समस्याओं में अपना धैर्य न खोएं। इससे आप बेहतर प्लानिंग कर पाएंगे। बच्चों की उपलब्धि से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित गतिविधियां आगे बढ़ेंगी। परिवार के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग में खुशनुमा समय बीतेगा। नेगेटिव- किसी के साथ भी तर्क-वितर्क में न पड़ें। अपनी वाणी और आवेश पर नियंत्रण रखें, वरना अपमानजनक स्थिति बन सकती है। दिन की शुरुआत में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी।
व्यवसाय- कारोबार में अपना नेटवर्क बढ़ाने पर ध्यान दें। अपनी ऑफिशियल बातें दूसरों के सामने जाहिर न करें। छोटी सी लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है। पार्टनरशिप से जुड़े व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखें। सरकारी नौकरी में क्लाइंट के साथ बहस में न पड़ें। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर नोकझोंक रह सकती है। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग पर जाने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या परेशान करेगी। व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
सिंह – पॉजिटिव- आज पिछले कुछ समय से रुके हुए काम बहुत सहज और आसान तरीके से हल हो सकते हैं। जल्दबाजी के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम निपटाने की कोशिश करें। खास लोगों से मेल-मुलाकात फायदेमंद रहेगी। नेगेटिव- अहंकार और ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान दे सकते हैं। बेहतर होगा कि घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। बच्चों की समस्याओं को सुनें और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में वर्तमान व्यवस्था को सही बनाए रखने में ही आपका समय बीतेगा। इसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। इसलिए अभी कोई नया काम शुरू न करें। यूनियन से संबंधित गतिविधियों में आपको कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। लव- अपने कामों में जीवनसाथी या पारिवारिक सदस्यों की सलाह जरूर लें। कभी-कभी असमंजस जैसी स्थिति के कारण निर्णय लेने में दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों के दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
कन्या – पॉजिटिव- आज आय का कोई रुका हुआ स्रोत फिर से शुरू हो सकता है, इसलिए प्रयासरत रहें। अधिकतर समय व्यक्तिगत और पारिवारिक कामों को पूरा करने में बीतेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे और मेहनत के अनुकूल परिणाम भी हासिल करेंगे। नेगेटिव- दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें, वरना इसका नकारात्मक असर आपके मान-सम्मान पर पड़ सकता है। अनावश्यक बढ़ते खर्चों पर काबू रखना भी जरूरी है। कुछ समय बच्चों की समस्याओं को सुनने और सुलझाने में जरूर लगाएं।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। कर्मचारियों की वजह से सभी काम सुचारु रूप से चलते रहेंगे और आप अपने लिए भी कुछ समय निकाल पाएंगे। मार्केटिंग के व्यवसाय में काम कर रहे लोगों को अपना कोई टारगेट हासिल करने में सफलता मिलेगी। लव- पति-पत्नी के आपसी प्रयासों से घर में प्रेमपूर्ण माहौल रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में पड़ने के बजाय अपने करियर पर ध्यान दें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में परेशान होने के बजाय समाधान ढूंढने का प्रयास करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
तुला – पॉजिटिव- किसी सकारात्मक व्यक्ति के अनुभव से आप अपनी कार्ययोजनाओं को और बेहतर बना पाएंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत और सशक्त बनेगी। पूरे मन से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें। युवा वर्ग अपने करियर के प्रति पूरी तरह एकाग्र रहेंगे। नेगेटिव- हिसाब-किताब के मामले में भावुक न बनें, वरना अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर ज्यादा सजग रहें। यह भी ध्यान रखें कि किसी काम को शुरू करने में ज्यादा सोच-विचार करने से मौका हाथ से निकल सकता है।
व्यवसाय- कारोबार में बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। जोखिम वाले कामों में समय और पैसा व्यर्थ न करें। अगर व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो उसे टालना ही उचित रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कामों के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें। लव- पारिवारिक सुख-शांति और व्यवस्था बनी रहेगी। विवाहेतर संबंध आपके पारिवारिक जीवन में परेशानियां ला सकते हैं, इसलिए इनसे दूर रहें। स्वास्थ्य- कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। बीमारी से राहत पाने के लिए प्राकृतिक तरीकों को ज्यादा अपनाएं। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3
वृश्चिक – पॉजिटिव- आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने का प्रयास करेंगे, जो सकारात्मक रहेगा। सामाजिक और सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। परिवार के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। नेगेटिव- अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। फोन या मीडिया से जुड़ी गतिविधियों में अपना समय व्यर्थ न करें। किसी पड़ोसी के साथ कहासुनी होने जैसी स्थिति बन सकती है। युवा वर्ग अपनी एकाग्रता मजबूत बनाएं।
व्यवसाय- व्यवसाय में काम का बोझ बढ़ता नजर आ रहा है। व्यवस्था को लेकर कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं, लेकिन इनके परिणाम बेहतर ही मिलेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी व्यापारिक मुद्दे को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा। सरकारी नौकरी में कोई स्पेशल ड्यूटी लग सकती है। लव- अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद घर-परिवार को प्राथमिकता देना घर का वातावरण मधुर बनाए रखेगा। विवाह योग्य लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य- सिरदर्द और तनाव का असर आपकी कार्यक्षमता पर पड़ सकता है। अपना उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1
धनु – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या में सुधार लाने से आप अपने आसपास के वातावरण में बदलाव महसूस करेंगे। इस बदलाव का आपके व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। विद्यार्थियों को अपने कामों में आ रही रुकावटें दूर होने से राहत मिलेगी। नेगेटिव- आज भावुकता में आकर किसी के साथ धन संबंधी लेनदेन करना रिश्तों में दरार ला सकता है। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। रिश्ते मधुर बनाए रखने के लिए थोड़ा झुकना भी पड़े, तो कोई हर्ज नहीं है।
व्यवसाय- कारोबार में अपनी मेहनत के उचित परिणाम पाने के लिए अभी बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत है। इसके लिए अपनी कार्यप्रणाली और व्यवस्था में समय के अनुसार बदलाव करना भी जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी। मुलाकात करने का अवसर भी मिल सकता है। स्वास्थ्य- अपनी क्षमता से ज्यादा कार्यभार न लें। सिरदर्द और थकान जैसी परेशानी से राहत पाने के लिए तनाव से दूर रहें। मेडिटेशन जरूर करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
मकर – पॉजिटिव- मनपसंद गतिविधियों और पठन-पाठन में कुछ समय देने से आप ऊर्जावान और प्रसन्न महसूस करेंगे। बच्चों से संबंधित काम पूरा होने से मन में सुकून और खुशी रहेगी। घर के वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर फोकस रखेगा। नेगेटिव- अपने ऊपर अत्यधिक जिम्मेदारियां लेना आपको थका देगा। इसलिए कोई भी निर्णय जल्दबाजी के बजाय सोच-समझकर लें। पैसे के लेनदेन को लेकर आपसी संबंधों को खराब न करें। धैर्य और संयम रखना जरूरी है। अपनी उपलब्धियों का दिखावा न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में लाभ प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों के जल्दी ही शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। किसी नए काम की शुरुआत होने की संभावना भी है। कमीशन और बीमा आदि से जुड़े व्यवसाय में मुनाफा होगा। ऑफिस का माहौल भी शांतिपूर्ण रहेगा। लव- घर के वातावरण को सुखद और खुशनुमा बनाए रखने में सभी सदस्यों का सहयोग रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से सचेत रहना जरूरी है। पेट दर्द और कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए सबसे पहले दिनचर्या व्यवस्थित करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ – पॉजिटिव- कुंभ राशि के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। अगर किसी दीर्घकालीन लाभ संबंधी योजना पर विचार चल रहा है, तो आज उसे लागू करने का अच्छा समय है। अगर कोई व्यक्तिगत विवाद चल रहा है, तो आपके प्रयासों से संबंधों में फिर से मधुरता आएगी। किसी मित्र से मुलाकात से आपको मार्गदर्शन भी मिलेगा। नेगेटिव- अपने आसपास के लोगों के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें, क्योंकि विचारों में भिन्नता की वजह से कुछ मतभेद हो सकते हैं। दूसरों की बुराइयों पर ध्यान देने के बजाय अपनी दिनचर्या में व्यस्त और सकारात्मक रहें। कुछ समय आध्यात्मिक स्थल पर भी जरूर बिताएं।
व्यवसाय- कारोबार में वरिष्ठ अधिकारियों और परिवार के सदस्यों का उचित समर्थन और मदद मिलेगी। फोन और संपर्कों के माध्यम से भी गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। नौकरी में फाइलें और पेपरवर्क पूरा करने के लिए ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। लव- वैवाहिक संबंध और घर का माहौल आपसी सामंजस्य से मधुर बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक तनाव से बचना जरूरी है। साथ ही मौसम के विपरीत प्रभाव से भी अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4
मीन – पॉजिटिव- आज किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलने से राहत रहेगी। इससे आप अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। पठन-पाठन और अच्छी जानकारियां हासिल करने में बेहतरीन समय बीतेगा। युवा वर्ग को अपनी पहली इनकम मिलने से बहुत खुशी महसूस होगी। नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों पर खर्च बढ़ने से मन में चिंता रहेगी। कभी-कभी ज्यादा जल्दबाजी और उत्तेजना की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। किसी रिश्तेदार से मनमुटाव होने की आशंका भी बन रही है।
व्यवसाय- सफल व्यवसायियों से मिलना और उनका मार्गदर्शन लेना आपको नई व्यापारिक नीतियां समझाएगा। किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करें। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मन मुताबिक कार्यभार मिलेगा। लव- पति-पत्नी आपसी संबंधों में तालमेल बनाकर रखें, वरना इसका नकारात्मक असर पारिवारिक सुख-शांति पर भी पड़ सकता है। विवाहेतर प्रेम संबंधों से दूर रहें। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से बचाव रखने के लिए खान-पान हल्का रखें और दिनचर्या व्यवस्थित बनाएं। इस समय पेट संबंधी दिक्कत रह सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
