- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (10 June 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
बुधवार, 10 जून को वृष राशि वालों को नए काम की प्लानिंग से भविष्य में लाभ मिलेगा। कर्क राशि वालों को विदेश जाने की कोशिशों में सफलता मिल सकती है। कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नया ऑर्डर या एग्रीमेंट मिल सकता है और नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के योग हैं।
तुला राशि वालों के बिजनेस विस्तार की योजना शुरू हो सकती है। कुंभ राशि वालों की लोन से जुड़ी समस्या हल हो सकती है। मीन राशि वालों को कारोबार में लाभ और विशेष उपलब्धि मिलने की संभावना है।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी जरूर दें। इससे आपकी छवि भी निखरेगी। किसी नजदीकी संबंधी की मदद करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने में काफी समय बीतेगा। ऐसा करके आपको खुशी ही मिलेगी। नेगेटिव- बेकार की बातों में उलझने के बजाय उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश करें। इससे आपकी कार्यकुशलता बढ़ेगी। दिन के दूसरे हिस्से में कोई चिंताजनक स्थिति बन सकती है। युवाओं को करियर और विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर फोकस बढ़ाने की जरूरत है।
व्यवसाय- आपकी उचित व्यवस्था और प्रयासों से व्यवसायिक स्थल पर माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी कार्यप्रणाली पर इसका कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। व्यवसायिक महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभदायक स्थितियां बनी हुई हैं। लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी। स्वास्थ्य- शरीर में हल्की कमजोरी और थकान महसूस होगी। लापरवाही न बरतें और तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6
वृष – पॉजिटिव- आज रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मनपसंद कामों में जरूर बिताएं। इससे मन प्रसन्न रहेगा और अपने कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे, आज उसके अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। नेगेटिव- छोटी-छोटी नकारात्मक बातों पर तनाव लेने के बजाय आपसी सामंजस्य से उन्हें सुलझाने की कोशिश करें। यह ज्यादा बेहतर रहेगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़े किसी काम में चल रही समस्या का समाधान निकालने के लिए किसी का मार्गदर्शन लेने की जरूरत है। ज्यादा दिखावा करने का प्रयास न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ा कोई नया काम शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो समय अनुकूल है। निकट भविष्य में ये गतिविधियां आपको लाभ देंगी। व्यवसाय में निवेश करने से जुड़ी कोई योजना भी बनेगी। नौकरी में बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। लव- पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। घर और व्यवसाय में उचित तालमेल और सामंजस्य भी बना रहेगा। स्वास्थ्य- मानसिक तनाव की वजह से थकान और ऊर्जा की कमी रहेगी। योग और मेडिटेशन में भी कुछ समय बिताएं। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
मिथुन – पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ मेल-मुलाकात होगी। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में निखार आएगा। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें और बिन मांगे सलाह भी न दें। बेकार की गतिविधियों में ज्यादा धन खर्च होने की आशंका है। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान न देकर घूमने-फिरने में समय खराब न करें। वरना परिणाम बिगड़ सकता है।
व्यवसाय- आय में कुछ मंदी की स्थिति रहेगी। निजी व्यस्तता की वजह से आज व्यवसाय में ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन स्टाफ या सहयोगियों की मदद से गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के प्रयासों से घर में खुशहाली रहेगी। प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य- व्यस्तता के बावजूद अपनी दिनचर्या और खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। गैस और कब्ज जैसी स्थिति रह सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9
कर्क – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के साथ रहने का अवसर मिलेगा और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। विदेश जाने के लिए चल रहे प्रयासों में काफी हद तक सफलता मिलेगी। आज किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी भी संभव है। नेगेटिव- अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण करना जरूरी है। वरना आर्थिक समस्या से भी गुजरना पड़ सकता है। विद्यार्थी मौज-मस्ती में ज्यादा ध्यान न दें। इससे उनकी पढ़ाई से जुड़े कामों में रुकावट आ सकती है। किसी भी तरह की आवाजाही आज स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में व्यवस्था बेहतर करने के लिए कुछ रणनीति अपनानी होगी और समय का भी उचित प्रबंधन करना होगा। आपकी कोई व्यवसायिक योजना लीक होने से नुकसान हो सकता है। नौकरी में कार्यभार में कोई मन मुताबिक परिवर्तन मिलने से खुशी महसूस होगी। लव- जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। हालांकि, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और परिश्रम की वजह से आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
सिंह – पॉजिटिव- भावनाओं के बजाय प्रैक्टिकल होकर अपने कामों को अंजाम दें। इससे आप सही निर्णय लेने में सफल रहेंगे। दिनभर की ज्यादा व्यस्तता आपको थका देगी, लेकिन सफलता भी जरूर मिलेगी। अचानक किसी नजदीकी मित्र या संबंधी से मुलाकात सुकून देगी और आप अपनी थकान भूल जाएंगे। नेगेटिव- सफलता जल्दी पाने की इच्छा में कोई अनुचित काम करने की न सोचें। इससे अपयश और बदनामी हो सकती है। विद्यार्थी भी मनोरंजन और बेकार के कामों में पड़कर अपनी पढ़ाई और करियर से समझौता न करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यभार बढ़ने से संतुलन बनाए रखने में कुछ दिक्कतें आएंगी। मार्केटिंग से जुड़े कामों को स्थगित रखकर कार्यस्थल पर ही ज्यादा समय बिताएं। स्टाफ के सहयोग से कुछ महत्वपूर्ण निर्णय सफल रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों के मान-सम्मान का भी ध्यान रखें। लव- परिवार के लोगों और जीवनसाथी का सहयोग व धैर्य आपके मनोबल को बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- हल्की खांसी, जुकाम और बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। लापरवाही न करें और उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2
कन्या – पॉजिटिव- सुखद ग्रह स्थिति बन रही है। किसी मित्र या सहयोगी से फोन के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जो बहुत फायदेमंद भी साबित होगी। कुछ समय मन मुताबिक कामों में बिताकर आप प्रसन्न और तनावमुक्त महसूस करेंगे। नेगेटिव- ध्यान रखें कि समय के अनुसार अपने स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है। अगर किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा जरूर करें। नहीं तो लोगों के बीच आपकी छवि बिगड़ सकती है। युवाओं को जिम्मेदारियां निभाने में दिक्कत रहेगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अचानक कोई नया ऑर्डर या अनुबंध मिलने से अतिरिक्त आय की आवक रहेगी। दैनिक काम भी सुचारु रूप से चलते रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने मन मुताबिक कोई उपलब्धि हासिल होगी और तरक्की भी मिलेगी। लव- वैवाहिक जीवन में किसी गलतफहमी की वजह से नोकझोंक रह सकती है। जीवनसाथी को कुछ उपहार देना संबंधों में मधुरता लाएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती रहेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी तरह की चिंता न करें। योग और व्यायाम नियमित करने से मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
तुला – पॉजिटिव- आज कुछ खास निर्णय होंगे, लेकिन कोई भी महत्वपूर्ण काम करने से पहले अपने परिवार के सदस्यों की सलाह जरूर लें। हिसाब-किताब के मामले में सतर्कता बरतना आपको किसी मुसीबत से बचा लेगा। महिलाएं घरेलू साज-सज्जा और सामान की खरीदारी कर सकती हैं। नेगेटिव- किसी से भी कोई वादा करते समय अपने सामर्थ्य का ध्यान रखें। भावुकता और उदारता आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है, इन पर नियंत्रण रखें। किसी संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ेगी और इस वजह से आप अपने कुछ काम भी अधूरे छोड़ सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े सभी काम तय समय पर पूरे होते जाएंगे। स्टाफ का भरपूर सहयोग बना रहेगा। विस्तार से जुड़ी योजनाओं को शुरू करने का उचित समय है। पार्टनरशिप से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी, लेकिन आप उनका हल भी निकाल लेंगे। लव- घर में सुख-शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। शाम के बाद मित्रों के साथ गेट-टुगेदर से जुड़ा प्रोग्राम बन सकता है। स्वास्थ्य- इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और व्यायाम पर ध्यान दें। जंक फूड खाने से बचें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
वृश्चिक – पॉजिटिव- घर में रिश्तेदारों के आने से खर्चों की अधिकता रहेगी। लेकिन आय के साधन भी बने रहने से तनाव नहीं रहेगा। किसी धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। जो युवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें उचित सफलता मिलने वाली है। नेगेटिव- विद्यार्थी विशेष रूप से ध्यान रखें कि गलत कामों और गलत दोस्तों की ओर झुकाव आपकी मानहानि कर सकता है। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। विवेक और सूझबूझ से निर्णय लेना जरूरी है। खरीदारी में अनावश्यक खर्च भी होंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में आंतरिक सुधार या स्थान में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के योगदान से कुछ बेहतरीन परिस्थितियां भी बनेंगी। लेकिन किसी तरह की यात्रा करना उचित नहीं है। ऑफिस में किसी काम को लेकर बॉस के साथ कुछ उलझन रह सकती है। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों का आपके प्रति पूरा सहयोग बना रहेगा। आपको भी घर और बच्चों के लिए कुछ समय निकालना जरूरी है। स्वास्थ्य- मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें। मौसम बदलने की वजह से नजला-जुकाम जैसी परेशानी रहेगी। आयुर्वेद अपनाना बेहतर इलाज रहेगा। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9
धनु – पॉजिटिव- आज व्यक्तिगत और करियर से जुड़ी कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। हालांकि, कुछ परेशानियां भी रहेंगी। इसके बावजूद आप अपनी संतुलित सोच से समाधान निकाल लेंगे। भावनाओं के बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। नेगेटिव- किसी संबंध में दूरियां आई हुई हैं, तो आज उन्हें सुधारने का अच्छा मौका है। स्थान परिवर्तन करने की इच्छा है, तो अभी उस बारे में और ज्यादा सोच-विचार करने की जरूरत है। सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी उपस्थिति जरूर रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में बदलाव करने का अभी अनुकूल समय नहीं है। कारोबार से जुड़ा कोई भी निर्णय लेते समय परिजनों की सलाह जरूर लें। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। पार्टनरशिप में सहयोगी की मदद से लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर बनेगा। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा। विवाहेतर संबंधों का नकारात्मक असर परिवार पर पड़ सकता है। इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य- थायराइड और बीपी से संबंधित अपनी नियमित जांच जरूर करवा लें। समय पर इलाज लेना आपकी मुश्किल कम करेगा। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4
मकर – पॉजिटिव- आपकी किसी विशेष गतिविधि की वजह से सामाजिक स्तर पर आपको नई पहचान हासिल होगी। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश से जुड़े निर्णय ले सकते हैं। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल-मिलाप होगा। कुल मिलाकर दिन सुखद बीतेगा। नेगेटिव- अपनी कार्यप्रणाली और योजनाएं किसी के सामने शेयर न करें। इस वजह से आपके कामों में रुकावट आ सकती है। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं और स्वयं ही सारे निर्णय लें। आज किया गया कोई भी परिश्रम या निर्णय बेकार नहीं जाएगा। ऑफिशियल मामलों में अपने टारगेट समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी। लव- वैवाहिक संबंधों में छोटी-मोटी बातों पर मुद्दा बनाना ठीक नहीं है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां रहेंगी। स्वास्थ्य- गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें। महिलाएं विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
कुंभ – पॉजिटिव- किसी पूर्व योजना को लागू करने का अनुकूल समय है। काफी समय से चल रही कोई दुविधा दूर होने से सुकून मिलेगा। अगर किसी विशेष काम को लेकर लोन लेने का प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपकी समस्या हल हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका रुझान रहेगा और मान-सम्मान बना रहेगा। नेगेटिव- कानूनी गतिविधियों से दूर रहने में ही भलाई है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास न करें और सारे निर्णय स्वयं ही लें। कोई भी समस्या आने पर घर के सदस्य से मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक साबित होगा। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
व्यवसाय- कुछ समय से आप व्यापार में बहुत मेहनत कर रहे हैं। काफी हद तक आपको इसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कारोबार के विस्तार से जुड़ी नई योजनाएं भी बनेंगी। लेकिन पार्टनरशिप से जुड़े कामों में कुछ मतभेद की स्थिति भी बन सकती है। लव- पारिवारिक सुख-शांति में बढ़ोतरी होगी। घर में किसी मांगलिक अवसर से जुड़ी योजनाएं भी बनेंगी। स्वास्थ्य- कमर और पेट में दर्द की स्थिति रह सकती है। इस दौरान वाहन भी सावधानी से चलाएं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1
मीन – पॉजिटिव- आज अचानक कोई ऐसी सुखद घटना हो सकती है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी। मीडिया और संपर्क सूत्रों के माध्यम से भी आपको विशेष उपलब्धि मिलने वाली है। भविष्य से जुड़ी किसी गतिविधि में निवेश करने का अनुकूल समय है। नेगेटिव- युवा बेकार की मौज-मस्ती और मित्रता से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि ये संबंध आपको अपने लक्ष्य से भटका सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से आत्मबल में कमी महसूस होगी। धैर्य बनाए रखें और दोबारा प्रयास करते रहें।
व्यवसाय- कारोबार में लाभ की संभावना बनी हुई है। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे और सबके बीच आपकी छवि व प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। पार्टनरशिप करते समय भावुकता में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा। लव- आपकी व्यस्तता के कारण जीवनसाथी का परिवार के प्रति पूरा सहयोग रहेगा। घर की व्यवस्था अच्छी और व्यवस्थित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें। स्वास्थ्य- ज्यादा भीड़भाड़ और प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से परहेज रखें। किसी तरह के इंफेक्शन होने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
