- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Thursday (4 June 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
4 जून, गुरुवार को मेष राशि वालों के प्रॉपर्टी या गाड़ी से जुड़े कामों में तेजी आएगी। रुका हुआ इनकम सोर्स फिर शुरू हो सकता है। कर्क राशि वालों को प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने में सफलता मिलेगी। रोजगार के नए मौके मिल सकते हैं। सिंह राशि वालों के व्यावसायिक रुके काम गति पकड़ेंगे और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट कारोबार में फायदा होगा।
कन्या राशि वालों को नए ऑर्डर और अनुबंध मिल सकते हैं। तुला राशि वालों को बिजनेस में बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है और युवाओं को करियर से जुड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं। मकर राशि वालों को किसी परिचित के माध्यम से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। मीन राशि वालों को महत्वपूर्ण ऑर्डर और नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है।

मेष – पॉजिटिव- लाभदायक समय है। योजनाबद्ध तरीके से अपने कामों को क्रमबद्ध करना आपको सफलता देगा। कोई मुश्किल काम भी आज हल हो सकता है। भूमि या वाहन की खरीदारी से जुड़े कामों में गति आएगी। आपकी कार्यशैली और व्यवहार की प्रशंसा होगी। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। नेगेटिव- इस समय कुछ पारिवारिक या किसी रिश्तेदार से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल रखें, वरना कर्ज भी लेना पड़ सकता है। संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि को नजरअंदाज करने के बजाय उनका उचित मार्गदर्शन करें।
व्यवसाय- फाइनेंस से जुड़े कामों को मजबूत रखें। हार्डवेयर से जुड़े कारोबार में कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन सकती है, इसलिए सावधानी रखें। कोई रुका हुआ इनकम सोर्स फिर शुरू हो सकता है, इसलिए इस पर ध्यान दें। पार्टनरशिप से जुड़े कामों में अस्त-व्यस्त माहौल रह सकता है। लव- पारिवारिक विवादों को समय पर निपटा लेना आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ाएगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य- इस समय स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही करना उचित नहीं है। अपने लिए भी कुछ समय जरूर निकालें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- अपनी योजनाओं और इच्छाओं को वास्तविक रूप देने का उत्तम समय है। इस समय का उचित सदुपयोग करें। आपमें हर काम को लगन से करने की ललक रहेगी और अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। महिलाएं विशेष रूप से अपने व्यक्तित्व को निखारने पर ध्यान देंगी। आपकी मेहनत और सजगता दिन को बेहतर बनाएगी। नेगेटिव- व्यर्थ के वाद-विवाद और नकारात्मक परिस्थितियों से खुद को दूर रखें। इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि आपकी गतिविधियों और योजनाओं की कोई कॉपी कर सकता है। किसी नजदीकी व्यक्ति से किसी मुद्दे पर वाद-विवाद हो, तो मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं।
व्यवसाय- व्यावसायिक मामलों में बहुत सचेत रहने की जरूरत है। थोड़ी सी असावधानी या गलती का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग करने से गतिविधियों में सुधार आएगा। नौकरी में आपकी बेहतरीन कार्यप्रणाली से तरक्की मिलने की उम्मीद है। लव- परिवार के साथ मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में समय बीतेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्तों में अपनापन महसूस होगा। स्वास्थ्य- अस्वस्थता की वजह से स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन और गुस्सा रह सकता है। सहज और संयमित व्यवहार रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- इस समय आपकी लोकप्रियता और जनसंपर्क का दायरा बढ़ रहा है। इसलिए राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। घर की व्यवस्था से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी पूरे हो सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में भी समय बीतेगा। लोगों से संपर्क बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नेगेटिव- ध्यान रखें कि कभी-कभी आपका ध्यान आपको गलत कामों की तरफ प्रेरित भी कर सकता है। अपनी मनोस्थिति पर काबू रखें। किसी भी तरह के निवेश को फिलहाल टाल दें। महिलाओं पर कामकाज का ज्यादा बोझ बना रहेगा, इसलिए समय का संतुलन बनाकर चलना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यावसायिक स्थल पर चल रही समस्याओं का आज कुछ हल मिलेगा और गतिविधियां भी बेहतर होंगी। लेकिन किसी की गलत सलाह नुकसानदायक रह सकती है। बेहतर होगा कि सभी फैसले खुद ही लें। कोई व्यावसायिक यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है। लव- पति-पत्नी आपसी तनाव को समय रहते सुलझाने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति मिलने से विवाह संबंधी योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य- खानपान के प्रति लापरवाही की वजह से गैस और पेट से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। नियमित और संतुलित रहें। आयुर्वेदिक चीजों का भी सेवन करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। आपको रचनात्मक गतिविधियों में भी समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। अगर प्रॉपर्टी की सेल-परचेज से जुड़ी कोई कार्यवाही चल रही है, तो आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास और धैर्य आपके लिए मददगार रहेंगे। नेगेटिव- जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें और दूसरों के मामले में हस्तक्षेप भी न करें। संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने पर डांट-फटकार करने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। गुस्से और आवेश में आना आपकी समस्याओं को और ज्यादा बढ़ा सकता है।
व्यवसाय- कारोबार में पैसों से जुड़े लेनदेन को स्थगित रखें। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में विशेष उपलब्धि मिलेगी। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में कोई अथॉरिटी मिलेगी और कोई ऑफिशियल यात्रा भी संभव है। लव- परिवार के लोगों का सहयोग घर में सुकून भरा माहौल बनाकर रखेगा। सभी परिवारजनों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और कफ से जुड़ी समस्या रह सकती है। आयुर्वेद को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- आपके संतुलित व्यवहार से शुभ-अशुभ हर परिस्थिति में उचित सामंजस्य बना रहेगा। इससे आपके कामों के बेहतर परिणाम सामने आएंगे। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उससे संबंधित कोई काम हो सकता है। धैर्य और व्यवहारिकता से लाभ मिलेगा। नेगेटिव- किसी भी तरह के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कुछ विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे, लेकिन चिंता न करें, आपका कोई अहित नहीं होगा। कभी-कभी आपका उग्र स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए प्रतिक्रिया देने से पहले स्थिति को समझें।
व्यवसाय- व्यावसायिक रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। कर्मचारियों का भी आपके प्रति पूरा सहयोग रहेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कारोबार में विशेष फायदा होने वाला है। नौकरीपेशा लोग अपने स्थानांतरण से जुड़े कामों के लिए उच्च अधिकारियों से विचार-विमर्श करें। लव- दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे और रिश्तों में नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी रखना जरूरी है। जल्दबाजी से बचें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या – पॉजिटिव- आज रुका हुआ कोई काम अचानक बन जाएगा और आपकी कार्यप्रणाली की सराहना भी होगी। कुछ अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे आपकी पर्सनेलिटी में भी निखार आएगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। नेगेटिव- दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने या बिना मांगे सलाह देने से आपके लिए अपमानजनक स्थिति बन सकती है। बजट व्यवस्थित रखने के लिए अनावश्यक जरूरतों पर कंट्रोल रखें। घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए आपका सहयोग जरूरी है।
व्यवसाय- आपको व्यवसाय में नए ऑर्डर और अनुबंध मिल सकते हैं। इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें। किसी पॉलिसी आदि में इन्वेस्टमेंट करना फायदेमंद रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम की वजह से अनचाहे टूर पर जाना पड़ सकता है। लव- वैवाहिक जीवन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य- छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बने रहने से थकान रह सकती है। इसकी वजह से शारीरिक कार्य क्षमता में भी कमी आएगी। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- लाभदायक जनसंपर्क स्थापित होंगे। इन संपर्कों के माध्यम से कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। इसलिए यह समय सिर्फ अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने का है। अगर कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो उस पर तुरंत काम कर सकते हैं। सही संपर्क और सही समय आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नेगेटिव- किसी भी तरह की बहस में तीखी प्रतिक्रिया न दें। शांति और धैर्य से बातचीत करें। इस समय कोई भी रिस्क लेना नुकसानदायक रहेगा। बड़े-बुजुर्गों के मार्गदर्शन की अनदेखी करने से आपका नुकसान भी हो सकता है। अनुभव की बातों को गंभीरता से लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। कस्टमर को रिझाने के लिए कुछ ऑफर्स देना फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी गतिविधियों में डॉक्यूमेंट वगैरह अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई उपलब्धि मिलने से सुकून मिलेगा। लव- वैवाहिक संबंधों में किसी व्यक्तिगत बात को लेकर तनाव रह सकता है। प्रेम प्रसंगों के विवाह में बदलने के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य- थकान की वजह से थोड़ा मानसिक और शारीरिक तनाव महसूस कर सकते हैं। कुछ समय योग और व्यायाम के लिए भी जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज कुछ नई और बेहतरीन जानकारियां मिलने वाली हैं। कुछ खास लोगों से संपर्क बनने के कारण आपकी विचार शैली में भी अच्छा बदलाव आएगा। आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए नई उपलब्धियां बनाएगी। आपमें कुछ और बेहतर सीखने और करने की दृढ़ इच्छा जागृत होगी। नेगेटिव- योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें कार्य रूप देना भी बहुत जरूरी है। संतान का मार्गदर्शन करते रहें, वरना उनकी किसी गतिविधि की वजह से घर में तनाव हो सकता है। अनावश्यक यात्रा करने से परहेज करें। पहले घर के अधूरे काम निपटाना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबार की सभी गतिविधियां अपनी देखरेख में ही करवाएं। स्टाफ या किसी बाहरी व्यक्ति के माध्यम से कोई सीक्रेट बात लीक हो सकती है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में मुनाफे की स्थिति रहेगी। ऑफिस में अपनी फाइलें और डॉक्यूमेंट्स अच्छी तरह संभालकर रखें। लव- घर की गतिविधियों में भी आपका सहयोग बना रहेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा। प्रेमी युगल को मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यायाम और योग को अपने जीवन का हिस्सा जरूर बनाएं। इससे ऊर्जा और फिटनेस बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला बीतेगा। कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और बेचैनी से आज राहत मिलेगी। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताना आपको पॉजिटिव बनाएगा। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों में चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। नेगेटिव- इस समय किसी भी नई गतिविधि को शुरू करने की कोशिश न करें, क्योंकि कुछ न कुछ व्यवधान रहेंगे। घर के किसी नजदीकी सदस्य के वैवाहिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति बनने से चिंता रहेगी। दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करना आपकी मानहानि का कारण बन सकता है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा और दैनिक इनकम भी बढ़ेगी। लेकिन रिस्क वाली गतिविधियों में रुचि न लें, वरना नुकसान की स्थिति बन सकती है और मानहानि भी संभव है। नौकरी में किसी प्रकार के स्थान परिवर्तन या तबादले की स्थिति बन रही है। लव- परिवार में प्रेम और सामंजस्यपूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे और विश्वास बनाए रखेंगे। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम की परेशानी रह सकती है। प्रदूषण और वर्तमान वातावरण से अपना उचित बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- व्यक्तिगत मामलों से जुड़ा कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाने से आपको सुकून मिलेगा और व्यक्तित्व भी निखरेगा। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर में उत्सव का माहौल रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र रहेंगे और बेहतर परिणाम की कोशिश करेंगे। नेगेटिव- ओवर कॉन्फिडेंस और ज्यादा जोश से काम बिगड़ भी सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति से कोई डील करते समय उसके बारे में पहले अच्छी तरह छानबीन और जांच-पड़ताल जरूर करें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेलजोल रखने से आपके मान-सम्मान पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यावसायिक परिस्थितियां अभी सामान्य ही रहेंगी। किसी परिचित के माध्यम से कोई बड़ा ऑर्डर आपको मिल सकता है। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। नौकरी में मनचाहा कार्यभार मिलेगा। लव- जीवनसाथी और परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा। मनोरंजक गतिविधियों में खुशनुमा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ निराशा रह सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी, लेकिन चिंता की बात नहीं होगी। सिर्फ संतुलित दिनचर्या रखें और आराम पर भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – पॉजिटिव- आज परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा और कई अच्छे अवसर मिलेंगे। कुछ नया सीखने में भी समय बीतेगा। यही अनुभव आगे व्यवहारिक जीवन में आपके काम आएगा। सुखद दिन बीतेगा। युवाओं को अपने किसी प्रयास को लेकर सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास और सक्रियता बनी रहेगी। नेगेटिव- मन में कुछ नकारात्मकता आए, तो कुछ समय प्रकृति के साथ और मेडिटेशन में बिताना आपको सुकून देगा। युवाओं को अपने भविष्य से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि सही समय पर सही फैसला लेना जरूरी है। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी।
व्यवसाय- कारोबार में किसी नए काम को शुरू करने की प्लानिंग चल रही है, तो पहले उससे जुड़ी पूरी रूपरेखा बना लें। खानपान से जुड़े व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार की वजह से अपने व्यक्तिगत कामों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य सुखद और मधुर रहेगा। विपरीत परिस्थितियों के कारण प्रेम संबंधों के उजागर होने की आशंका है। स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से गैस और पेट खराब होने जैसी समस्या हो सकती है। प्राकृतिक चीजों को ज्यादा से ज्यादा सेवन में लाएं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- आज आपकी कोई पुरानी समस्या हल होने वाली है। आपके विवेक और सूझबूझ से लिया गया फैसला बहुत सकारात्मक रहेगा। हर काम शांतिपूर्ण ढंग से पूरा होगा। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों के पेपर वर्क में चल रहे व्यवधान दूर होंगे। मन में राहत और संतोष रहेगा। नेगेटिव- प्रैक्टिकल बनें। भावुकता और उदारता में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं। अपनी इस कमजोरी पर विजय हासिल करें। रुपए-पैसे के मामले में दूसरों पर विश्वास करने के बजाय अपने फैसले को ही प्राथमिकता दें। खरीदारी करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यावसायिक नजरिये से ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल बनी हुई है। आप फोन के माध्यम से अपनी पार्टियों के साथ संपर्क में जरूर रहें। आपको महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आने से अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। तरक्की भी संभव है। लव- पारिवारिक व्यवस्था में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बदलते वातावरण की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत रह सकती है। परंपरागत इलाज लेना बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
