- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (31 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
31 मई, रविवार को मेष राशि वालों की इनकम के सोर्स बनेंगे। मार्केट-पेमेंट कलेक्शन से जुड़े कामों पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। वृष राशि वालों को डील या समझौते में सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि वालों की नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। कन्या राशि वालों को बिजनेस में बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े कामों में भी फायदा होगा।
तुला राशि वालों की डेली इनकम बढ़ सकती है। वृश्चिक राशि वालों के नए संपर्क भविष्य में आर्थिक मजबूती देंगे। धनु राशि वालों को प्रॉपर्टी और वाहन से जुड़े बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। मीन राशि वालों को रुकी पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति सामान्य होगी।

मेष – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति आपको अपनी योग्यता और क्षमता दिखाने का मौका दे रही है। इसका पूरा सदुपयोग करें। घर के बुजुर्गों और वरिष्ठ लोगों के अनुभव व मार्गदर्शन का अनुसरण करने से आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आय के रास्ते भी खुलेंगे। अपने आत्मविश्वास और अनुशासन से आप दिन को बेहतर बना पाएंगे। नेगेटिव- कोई भी काम करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेना जरूरी रहेगा। अनुभव की कमी से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। सरकारी काम से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ना जरूरी होगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में आज अपना ज्यादातर समय मार्केट और पेमेंट कलेक्शन जैसे कामों में लगाएं। कामकाजी महिलाएं अपने कार्यों में अधिक सफलता प्राप्त करेंगी। किसी जरूरी काम को लेकर व्यवसायिक यात्रा भी करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। रविवार होने के कारण कुछ कामों की प्लानिंग पहले से करना बेहतर रहेगा। लव- घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनाए रखने के लिए समय और विश्वास दोनों जरूरी हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। पेट में जलन और दर्द जैसी समस्या रहेगी। थोड़ी सावधानी और संयम आपको स्वस्थ रखेगा। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- आज आप भरपूर आत्मविश्वास और मनोबल महसूस करेंगे। कठिन से कठिन काम भी आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरे करने की क्षमता रखेंगे। पारिवारिक रखरखाव से जुड़ी गतिविधियां चलती रहेंगी। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह को लेकर कहीं बातचीत हो सकती है। नेगेटिव- अपनी क्षमता से ज्यादा उधार देने से बचें। कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे, जिनमें कटौती करना संभव नहीं होगा। कुछ विरोधी प्रवृत्ति के लोग आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। भूमि और वाहन की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। कोई भी कागजी काम ध्यान से करें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर लापरवाही का बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी डील या समझौते में सफलता मिलने के योग हैं। साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े लोग आज कोई विशेष उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई भी काम आज स्थगित रखना बेहतर रहेगा। रविवार होने से कुछ कामों में धीमी गति रह सकती है। लव- परिवार में सभी सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहने से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। लव पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य- बदलते मौसम का प्रतिकूल असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य की रक्षा के लिए जरूरी नियमों का पालन करना आवश्यक रहेगा। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। बच्चों से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी। कोई रुका हुआ व्यक्तिगत काम भी हल हो सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण काम में वरिष्ठ और बड़े बुजुर्गों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नेगेटिव- ज्यादा ईगो रखने की बजाय माहौल के अनुसार खुद को ढालना सीखें। युवाओं को अपने भविष्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। दूसरों की मदद करने के साथ अपने परिवार का भी ध्यान रखें। भावनात्मक संतुलन बनाए रखना आज आपके लिए जरूरी रहेगा।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहेगी। संगीत, साहित्य और कला से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। कारोबार में ज्यादा निवेश करना आपको आर्थिक परेशानी में डाल सकता है। नौकरी में तरक्की की संभावनाएं बन रही हैं। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। रविवार को मिले संकेत आने वाले दिनों में फायदेमंद रहेंगे। लव- घर में सामंजस्यपूर्ण वातावरण रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंध परेशानी का कारण बन सकते हैं, इसलिए मर्यादा बनाए रखें। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से नजला-जुकाम जैसी परेशानी रह सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना उचित रहेगा। प्राणायाम करें और प्रकृति के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- व्यवस्थित गतिविधियां बने रहने से उत्साह रहेगा। काफी समय बाद नजदीकी संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर होने से सभी सदस्य खुशी और आनंद महसूस करेंगे। पिछले कुछ समय से चल रहे व्यवधान दूर होंगे और कोई नया रास्ता भी खुलेगा। पारिवारिक माहौल में सहजता आएगी। नेगेटिव- किसी बेकार मुद्दे पर विवाद हो जाए तो तनाव न लें और शांति से समाधान ढूंढें। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी, लेकिन उचित समय का इंतजार करें। किसी जिद की वजह से अपना ही नुकसान कर सकते हैं। व्यवहार में लचीलापन रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ खास निर्णय होंगे। कर्मचारियों के प्रति व्यवहार नरम रखें। काम के विस्तार से जुड़ी योजनाओं में कुछ हल्की परेशानी आएगी, लेकिन समय रहते समाधान भी मिल जाएगा। नौकरीपेशा लोग अपने टारगेट को हासिल करने में सक्षम रहेंगे। रविवार को आगे की प्लानिंग करना फायदेमंद रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच कुछ तकरार रह सकती है। आपस में बैठकर सुलझाने से संबंध फिर मधुर हो जाएंगे। युवाओं की मित्रता में और अधिक गहराई आएगी। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें। ब्लड प्रेशर के मरीज अपना खास ध्यान रखें और उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव- कुछ समय मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों में जरूर बिताएं। इससे मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी। पिछले कुछ समय से जो दीर्घकालीन योजनाएं बन रही हैं, उनके लक्ष्य हासिल करने का अच्छा समय आ गया है। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा। नेगेटिव- आर्थिक रूप से कुछ उलझनें और समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन समय रहते आप उन्हें सुलझा भी लेंगे। खर्चों पर काबू रखना जरूरी है। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। युवाओं को अपने लक्ष्य को लेकर आलस नहीं करना चाहिए।
व्यवसाय- आसपास के व्यापारियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में कोई उपलब्धि हासिल होगी। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। रिस्क वाले कामों से दूर रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रोजेक्ट के प्रति ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। रविवार को काम की रणनीति बनाना बेहतर रहेगा। लव- घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। संतान के करियर से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलने से खुशियां और बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- ज्यादा कार्यभार की वजह से थकान हावी हो सकती है। उचित आराम लेना भी बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। आपके काम बेहतर तरीके से पूरे होते जाएंगे। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करनी पड़ सकती है। ऐसा करके आपको सुकून मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर बेहतर करने का प्रयास करेंगे। नेगेटिव- पारिवारिक मामलों को ज्यादा तूल न दें, वरना संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। बच्चे की किसी गतिविधि का पता चलने से मन परेशान रहेगा। आवेश में आने की बजाय सहजता से सुलझाने की कोशिश करें। खरीदारी करते समय पक्के बिल का उपयोग करना उचित रहेगा।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। रुकी हुई पेमेंट निकालने की हर संभव कोशिश करें, नहीं तो मामला अटक सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े काम फायदे की स्थिति में रहेंगे। ऑफिस के सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। लव- पारिवारिक जीवन में किसी गलतफहमी की वजह से नोकझोंक हो सकती है। गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्या सुलझाएं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति आपकी लापरवाही से ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित करना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- आज किसी उचित परिणाम की प्राप्ति होने वाली है। किसी खास काम से जुड़ी योजनाओं को अमल में लाने का सही समय है। अनुभवी और प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। किसी संबंधी के साथ विवादित मामले का समाधान भी निकल सकता है। नेगेटिव- अति उत्साह और जल्दबाजी में बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। कुछ नजदीकी लोग जलन की भावना से आपका अहित करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे लोगों की परवाह न करें और उनसे दूरी बनाए रखें। आवेश और क्रोध पर काबू रखना जरूरी होगा।
व्यवसाय- कारोबार में दैनिक आय में इजाफा होगा। किसी कर्मचारी की वजह से परेशानी खड़ी हो सकती है। तनाव लेने की बजाय सूझबूझ से हल निकालना ज्यादा उचित रहेगा। सरकारी नौकरी में काम करने वालों को कुछ समस्याएं आ सकती हैं। सीनियर लोगों से मार्गदर्शन जरूर लें। लव- घर की व्यवस्था पर भी ध्यान दें। जीवनसाथी को कोई उपहार देना आपसी संबंधों में नजदीकियां बढ़ाएगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम का नकारात्मक प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। लापरवाही न बरतें और अपना पूरा ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से लंबे समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। आपकी इच्छाशक्ति और रचनात्मकता में सुधार आएगा। संपर्कों का दायरा भी बढ़ रहा है, जो भविष्य में आपको आर्थिक रूप से सक्षम और मजबूत बनाएगा। नेगेटिव- महिलाएं खासतौर पर खुद को व्यक्तिगत और पारिवारिक मामलों में ही व्यस्त रखें। दूसरों के मामले में पड़ने से बचें। क्रोध की बजाय शांति से परिस्थितियों को संभालें। मौज-मस्ती और मनोरंजन पर खर्च करते समय अपने बजट को नजरअंदाज न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ नए संपर्क बनेंगे, जो प्रभावी भी रहेंगे। किसी भी तरह की डील करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। इस समय मशीनरी और टेक्निकल से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोग उच्च अधिकारियों के दबाव से परेशान हो सकते हैं। लव- जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इससे आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। युवा लोग प्रेम प्रसंगों में ज्यादा न उलझें। स्वास्थ्य- मांसपेशियों और नसों में खिंचाव व दर्द महसूस हो सकता है। व्यायाम में लापरवाही न बरतें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। आपको अपनी मेहनत और लगन के अनुसार परिणाम मिलेंगे। किसी भी परिस्थिति में संतुलित रहने से आपका स्वाभिमान और आत्मबल बना रहेगा। नेगेटिव- अपनी इच्छा पूरी करने के लिए किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में न आएं। ऐसा करने से बाद में पछतावा हो सकता है और संबंधों में कटुता भी आ सकती है। सोच-समझकर बोलना जरूरी रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय की आंतरिक व्यवस्था में सुधार आएगा। सहयोगियों और कर्मचारियों का रवैया सहयोगात्मक रहेगा। अपनी कार्ययोजना में कुछ बदलाव लाना भी जरूरी है। प्रॉपर्टी और वाहन से जुड़े व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। रविवार को अगले सप्ताह की रणनीति तय करना लाभदायक रहेगा। लव- संतान की किसी समस्या को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ विवादित स्थिति रह सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या सुलझाने की कोशिश करें, सफलता जरूर मिलेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कत आ सकती है। इस समय किसी भी काम का तनाव न लें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच से करें। आपके काम अपने आप बनते जाएंगे। कुछ लोग आपके कामों में व्यवधान डाल सकते हैं, लेकिन आपकी कार्यप्रणाली पर उसका कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना आपकी योग्यता को और निखारेगा। नेगेटिव- समय का उचित प्रबंधन बनाए रखने के लिए अपने महत्वपूर्ण कामों की सही रूपरेखा बना लें। किसी की गलत सलाह पर अमल करना आपके लिए नुकसानदेह रहेगा। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। रिस्क वाले कामों में पैसा लगाना नुकसान दे सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपनी किसी योजना को साकार करने के लिए समय अनुकूल है। ध्यान रखें कि आपकी कोई व्यवसायिक कार्यप्रणाली लीक हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोग पब्लिक के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। मानहानि होने की आशंका है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। लव- आपसी संबंधों में अहंकार की भावना पनपने से दूरियां आ सकती हैं। युवा अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर रहेंगे। स्वास्थ्य- तनाव और थकान की वजह से आत्मबल व ऊर्जा की कमी महसूस होगी। योग और मेडिटेशन इसका अच्छा उपाय है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- अपने महत्वपूर्ण कामों को प्राथमिकता पर रखें और योजनाबद्ध तरीके से पूरा करें। निश्चित ही आपको अच्छी सफलता मिलेगी। वरिष्ठ और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलता रहेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक संबंधों में अलगाव आने की वजह से चिंता रहेगी। अपने गुस्से और कटु वाणी पर नियंत्रण रखें। युवा वर्ग अपने करियर पर ज्यादा फोकस रखें। अगर कहीं से पैसा उधार लिया है, तो उसे समय पर चुकाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में कुछ न कुछ व्यवधान रहेंगे। इसलिए किसी महत्वपूर्ण काम को आज टाल दें या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। सरकारी नौकरी करने वालों पर उच्च अधिकारियों का दबाव रहेगा। काम की अधिकता रहेगी और ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। रविवार को काम की तैयारी मानसिक दबाव कम करेगी। लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक तनाव रह सकता है। अपने ईगो और गुस्से पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना जरूरी है। अगर परिवार में कोई सदस्य बीमार है, तो उनका अतिरिक्त ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- आज आप खुद को लेकर कुछ नियम-कायदे बनाएंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण काम योजनाबद्ध तरीके से पूरा हो जाएगा। इससे आपको काफी हद तक मानसिक सुकून मिलेगा। युवाओं को अपनी प्रोफेशनल पढ़ाई में मेहनत के अनुसार उचित सफलता मिलेगी। नेगेटिव- कोई विपरीत परिस्थिति बने तो अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। छोटी-छोटी नकारात्मक बातों से परेशान होने की बजाय समस्याओं का हल ढूंढने का प्रयास करें। राजनीतिक या सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान जरूर दें। इससे संपर्क और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी, लेकिन आपकी मेहनत के अनुसार उचित परिणाम भी मिल जाएंगे। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। सरकारी नौकरी करने वालों को मन मुताबिक कार्यभार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। योजनाबद्ध काम करने से फायदा होगा। लव- घर में व्यवस्थित और अनुशासित माहौल रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य- योग और मेडिटेशन करें। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कुछ समय बिताना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
