- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Sunday (26 July 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs Daily Horoscope 26 July 2026 | Kumbh Career News & Makar Property Deals
- कॉपी लिंक
26 जुलाई, रविवार को कुंभ राशि के लोगों को अच्छी जॉब से जुड़ी खबर मिल सकती है। मकर राशि वालों की प्रॉपर्टी से जुड़ी अच्छी डील होने के योग हैं। कर्क राशि के लोगों को पार्टनरशिप के बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा फायदा मिल सकता है।
मिथुन राशि वालों के प्रेम संबंध को परिवार की मंजूरी मिलने के योग हैं। सिंह राशि के लोग रुका हुआ या उधार दिया पैसा वापस पाने की कोशिश करें। धनु राशि वालों के लिए नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने का फैसला फायदेमंद हो सकता है।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आपने किसी से कोई वादा किया है तो उसे पूरा करने की कोशिश करें। इससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश करने के लिए समय अनुकूल है, लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। इसका सही उपयोग करें। नेगेटिव- दूसरों की बातों और बेकार की गतिविधियों में समय न गंवाएं। यात्रा का कार्यक्रम बन रहा है तो फिलहाल टाल दें। इस यात्रा से समय और पैसा खर्च होने के अलावा कोई खास फायदा नहीं होगा। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति से वैचारिक मतभेद हो सकता है।
करियर- बिजनेस में नया प्रयोग करना फायदेमंद रहेगा। अभी की गई मेहनत के अच्छे नतीजे निकट भविष्य में मिलेंगे। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। किसी को पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी तय कर लें। लव- नन्हे मेहमान के आने से जुड़ी शुभ सूचना मिलने पर घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मौजूदा मौसम और वातावरण को देखते हुए लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- आज कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिल सकती हैं। इनके साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। इसलिए भावुकता के बजाय समझदारी से फैसले लें। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर और फायदेमंद बातचीत हो सकती है। घर में धार्मिक आयोजन की योजना बनेगी। नेगेटिव- निजी मामलों को लेकर कुछ अव्यवस्था रह सकती है। परिवार के किसी सदस्य की निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों से आपका मन दुखी रहेगा। फिलहाल आने-जाने या यात्रा से जुड़े काम टालना बेहतर होगा। इनमें समय खराब होने के अलावा कोई खास नतीजा नहीं मिलेगा।
करियर- बिजनेस में चुनौतियां और परेशानियां बनी रहेंगी। काम व्यवस्थित करने में ज्यादा व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत के बहुत अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। फाइनेंस से जुड़ी समस्याओं को आप अपनी समझदारी से सुलझा लेंगे। लव- पति-पत्नी आपसी संबंध मधुर रखें। प्रेम संबंध में अपने साथी के प्रति ईमानदार रहने से नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मौजूदा नकारात्मक वातावरण से सावधान रहना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- आज फोन कॉल से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। पिछले कुछ समय से चल रही पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा। तनाव दूर होने से आप अपने निजी कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार से कीमती उपहार मिलने के योग हैं। नेगेटिव- सावधान रहें, धर्म के नाम पर कोई व्यक्ति आपसे पैसा ऐंठने की कोशिश कर सकता है। दूसरों की बातों में न आएं और अपने फैसलों पर भरोसा रखें। सकारात्मक सोच वाले लोगों के संपर्क में रहने से आपकी मानसिक स्थिति में अच्छा बदलाव आएगा।
करियर- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में तेजी आएगी। टैक्स और लोन से जुड़े मामले जल्दी निपटाने की कोशिश करें। कामकाजी महिलाओं को घर और काम के बीच तालमेल बनाने में परेशानी हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों पर काम का दबाव ज्यादा रहेगा। लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंध को परिवार की मंजूरी मिल सकती है। स्वास्थ्य- सर्दी, जुकाम और कफ की परेशानी बढ़ सकती है। लापरवाही न करें। महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सावधान रहें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- किसी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी। प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। ये संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। राजनीति या सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को खास जिम्मेदारी मिल सकती है। नेगेटिव- अपनी फाइलें और जरूरी दस्तावेज बहुत संभालकर रखें। इनके खोने या गलत जगह रखने से परेशानी हो सकती है। घर में छोटी सी बात पर बिना वजह तनाव बन सकता है। ज्यादा गुस्सा करने से बचें। कुछ समय अकेले रहकर अपने विचारों को समझने की कोशिश करें।
करियर- इस समय बिजनेस में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप के बिजनेस में सफलता मिलेगी और उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होने के योग हैं। नौकरी में टारगेट पूरा करने का दबाव रहेगा। लव- परिवार के साथ मनोरंजन या डिनर का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम संबंध को शादी के लिए परिवार की मंजूरी मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। मौसम के अनुकूल भोजन करें और विपरीत असर करने वाली चीजों से परहेज रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और संपर्क का दायरा बढ़ेगा। रुका हुआ या उधार दिया पैसा वापस पाने के लिए समय अनुकूल है। इसके लिए कोशिश करते रहें। विद्यार्थियों को किसी विषय से जुड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। नेगेटिव- कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। प्रॉपर्टी से जुड़े काम को लेकर तनाव रह सकता है। किसी मीटिंग या बातचीत से पहले अपने मुद्दे तय कर लें। गलत शब्दों के इस्तेमाल से बाद में पछताना पड़ सकता है।
करियर- मीडिया और ऑनलाइन विज्ञापन पर ज्यादा ध्यान दें। लोगों से संपर्क मजबूत करने पर अच्छे कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। समय के साथ काम करने के तरीके में बदलाव लाना भी जरूरी है। महत्वपूर्ण और फायदेमंद ऑफिशियल यात्रा रद्द होने से मन उदास रह सकता है। लव- घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ मनोरंजन और अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य- मौजूदा मौसम को देखते हुए सावधानी रखना जरूरी है। पेट से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- आज आसपास का माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा। घर में सुधार या बदलाव की योजना बन रही है तो वास्तु के नियमों का ध्यान रखना फायदेमंद रहेगा। रिश्तों में चल रही गलतफहमी दूर करने के लिए समय अच्छा है। नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति में तनाव लेने के बजाय अपना स्वभाव सहज रखें। इस समय यात्रा करना फायदेमंद नहीं रहेगा। मन में अस्थिरता बनी रहने से फैसले लेने में परेशानी हो सकती है।
करियर- बिजनेस में कामकाज से जुड़ी जो बदलाव की नीतियां बनाई हैं, वे फायदेमंद साबित होंगी। काम करने के तरीके में सुधार आएगा और ज्यादातर काम व्यवस्थित रूप से पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को खास अधिकार या जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- घर में सुख-शांति और अच्छी व्यवस्था बनी रहेगी। विवाहेतर संबंधों का बुरा असर गृहस्थ जीवन पर पड़ सकता है। इनसे दूरी रखें। स्वास्थ्य- डायबिटीज के मरीज अपने स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें। ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाते रहें। सुबह टहलना फायदेमंद रहेगा। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 4

तुला – पॉजिटिव- आर्थिक गतिविधियों को लेकर कुछ योजनाएं बनेंगी। पिछले कुछ समय से चल रहा पारिवारिक मामला सुलझाने के लिए समय अनुकूल है। दोस्तों और जानकारों के साथ फोन और सोशल मीडिया के जरिये संपर्क बनाए रखें। ये संपर्क आगे बढ़ने के नए रास्ते खोल सकते हैं। नेगेटिव- पैसों से जुड़ी परेशानी के कारण गुस्सा और चिड़चिड़ापन रह सकता है। इस समय धैर्य और संयम रखना जरूरी है। नजदीकी रिश्तेदारों से सकारात्मक बातचीत करने पर किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। युवाओं को करियर के साथ अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने पर भी ध्यान देना होगा।
करियर- कारोबार में तेजी लाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। हालांकि तय किए हुए काम समय पर पूरे हो जाएंगे। किसी सरकारी या प्राइवेट कंपनी से महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। लव- घर-परिवार की छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। प्रेम संबंधों में विश्वास और सम्मान बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- सुबह टहलना और नियमित एक्सरसाइज करना आपको चुस्त-दुरुस्त रखेगा। व्यवस्थित दिनचर्या से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक – पॉजिटिव- कोई खुशखबरी मिलने से आप प्रसन्न और ऊर्जावान महसूस करेंगे। दिनचर्या सुखद रहेगी। युवाओं को अपने किसी काम में सफलता मिलने से राहत मिलेगी। मानसिक शांति के लिए किसी शांत या धार्मिक जगह जाने का विचार बन सकता है। नेगेटिव- जल्दबाजी में लिया गया गलत फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। इसका असर संबंधों पर भी पड़ सकता है। अपनी बात शांत तरीके से रखें। बच्चों पर ज्यादा रोक-टोक करने से उनका स्वभाव जिद्दी हो सकता है।
करियर- बिजनेस की परिस्थितियां फिलहाल पहले जैसी रहेंगी, लेकिन मौजूदा काम ठीक तरह से पूरे होते जाएंगे। लोगों से सीधे जुड़े कामों में फायदा मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को छुट्टी के दिन भी कुछ काम करना पड़ सकता है। लव- उलझन की स्थिति में जीवनसाथी और परिवार के लोगों की सलाह जरूर लें। उनकी सलाह आपके लिए सही साबित होगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- तनाव और उदासी जैसी स्थिति से खुद को बचाएं। सकारात्मक सोच बनाए रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपका फैसला सही साबित हो सकता है। लोग आपके काम करने के तरीके से प्रभावित होंगे। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है। नेगेटिव- एक साथ कई जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती हैं। इससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। उधार से जुड़ा लेनदेन न करें। विद्यार्थी ज्यादा सोच-विचार करने के कारण हाथ में आया अच्छा मौका गंवा सकते हैं।
करियर- कारोबार या ऑफिस के मामलों में स्टाफ के साथ संबंध खराब न होने दें। छोटी-छोटी सावधानियां रखने से कार्यस्थल की व्यवस्था ठीक रहेगी। अपने संपर्क मजबूत करें। ये संपर्क आपकी तरक्की में मदद करेंगे। लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से कोई अच्छा फैसला लेंगे। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- मौजूदा वातावरण से अपना बचाव रखें। ज्यादा काम और थकान के कारण स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- आज किसी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें। इससे कोई खुशखबरी मिल सकती है। मित्रों और रिश्तेदारों के संपर्क में रहें। पिछले कुछ समय से चल रही दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। नेगेटिव- बच्चों की समस्याएं शांत तरीके से सुलझाएं। ज्यादा डांटने या गुस्सा करने से उनके मन में हीन भावना आ सकती है। कोई भी काम करने से पहले उसके फायदे और नुकसान पर विचार करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
करियर- बिजनेस में निवेश करने से पहले लाभ और नुकसान की पूरी जानकारी लें। इस समय गंभीरता से सोच-विचार और मूल्यांकन करना जरूरी है। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में अच्छी डील हो सकती है। कागजों की अच्छी तरह जांच जरूर करें। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों को अपनी योजनाओं में शामिल करें। उनकी मदद से सही समाधान मिलेगा। प्रेम संबंध में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- व्यस्त दिनचर्या में अपने आराम के लिए भी समय निकालें। इससे रोजमर्रा के तनाव और थकान से राहत मिलेगी। युवाओं को अच्छी जॉब से जुड़ी सूचना मिल सकती है। जरूरतमंद व्यक्ति की आर्थिक मदद करके आपको मानसिक शांति मिलेगी। नेगेटिव- लेनदेन से जुड़े काम पूरी सावधानी से करें। लापरवाही के कारण बनता हुआ काम बीच में रुक सकता है। परिवार के लोगों के कामों में ज्यादा रोक-टोक करने से उन्हें परेशानी हो सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
करियर- ब्यूटी और मीडिया से जुड़े बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों के साथ चल रहा विवाद खत्म होगा। इससे कर्मचारी दोबारा काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। ऑफिस की राजनीति से खुद को दूर रखें। लव- घर में सुख-शांति रहेगी। दोस्तों के साथ जरूरत से ज्यादा मेलजोल वैवाहिक संबंधों में परेशानी पैदा कर सकता है। स्वास्थ्य- ज्यादा काम करने से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। समय-समय पर आराम करना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – पॉजिटिव- निजी व्यस्तता के साथ पारिवारिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। इससे संतुष्टि मिलेगी। आज अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। दृढ़ निश्चय से मुश्किल काम भी पूरे करने की क्षमता रहेगी। नेगेटिव- परिवार के लोगों के बीच चल रहा विवाद बढ़ सकता है। समय रहते इसका समाधान करें। बेकार के खर्चों में कटौती करने से आर्थिक समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। जरूरी सामान और दस्तावेज संभालकर रखें।
करियर- बिजनेस बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर बातचीत होगी और बेहतर नतीजे भी मिलेंगे। सेल्स टैक्स और जीएसटी से जुड़े काम जल्दी पूरे करें। अच्छा मौका मिलने पर जरूरत से ज्यादा सोच-विचार करने में समय बर्बाद न करें। लव- पति-पत्नी का आपसी सहयोग और विश्वास घर की सुख-शांति बनाए रखेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर डिनर पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मौजूदा वातावरण को देखते हुए लापरवाही न करें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
