- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (6 June 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
शनिवार, 6 जून को मेष राशि के लोग प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदने-बेचने का मन बना सकते हैं। मिथुन राशि के लोगों को बिजनेस में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि मिल सकती है।
कन्या राशि के नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। तुला राशि वालों को विदेशी कंपनी से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। मकर राशि वालों को ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और कुंभ राशि वालों की आय के साधन मजबूत होंगे।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव- आपकी लगन और मेहनत आपको फायदा देगी। परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। भूमि या वाहन की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो तुरंत उस पर अमल करें। सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक मामलों में सहयोग करना परिवार के लोगों का मनोबल और आत्मविश्वास बनाए रखेगा। नेगेटिव- ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक हो सकती है। इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ेगा। वाहन के रखरखाव से जुड़े कामों में ज्यादा खर्च हो सकता है। विद्यार्थी बेकार की बातों की वजह से अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ नए मौके मिलेंगे। फैशन डिजाइनिंग से जुड़े कामों में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। पार्टनरशिप से जुड़े कामों में पुरानी बातों को तूल न दें और वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित रखें। ऑफिस में आपके प्रयासों से अनुकूल वातावरण बना रहेगा। लव- पारिवारिक व्यवस्था अच्छी रहेगी। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य और सूझबूझ से घर की किसी समस्या का हल निकालने में समर्थ रहेंगे। स्वास्थ्य- घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। इस समय उन्हें इलाज और भावनात्मक सहयोग, दोनों की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

वृष – पॉजिटिव- वृष राशि के लोग आज अपने किसी विशेष काम में मन मुताबिक सफलता हासिल करने में सक्षम रहेंगे। इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और नई उपलब्धियां हासिल करने का रास्ता भी बनेगा। किसी काम के सिलसिले में यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है। नेगेटिव- किसी प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय के समय उसके सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। कोई भी काम खुशी-खुशी करें, क्योंकि एकाग्रता में कमी की वजह से कोई काम बनते-बनते बिगड़ सकता है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से ज्यादा मेलजोल न रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक नजरिये से समय सामान्य ही है। अभी किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले सोच-विचार करें या आज उसे स्थगित ही रखें। यह समय मार्केटिंग और अपने संपर्कों को बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा है। ऑफिस में किसी सहयोगी की गतिविधि आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी। लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से चल रही किसी समस्या का समाधान ढूंढ लेंगे। घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में भी गहराई आएगी। स्वास्थ्य- थकान और सुस्ती हावी रहेगी। सुकून पाने और स्वस्थ रहने के लिए तनाव जैसी स्थिति से बचना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- अपने कामों को सूझबूझ और धैर्य से पूरा करें। आपको लाभदायक नतीजे जरूर मिलेंगे। किसी से कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो आपसी सामंजस्य से निपटारा करने का उचित समय है। घर में रिश्तेदारों के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। नेगेटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रखने से आप कई समस्याओं से बच सकते हैं। किसी गैरकानूनी काम में न उलझें, यही उचित रहेगा। विद्यार्थी मनोरंजन के साथ अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान दें। किसी को पैसा उधार देने से परहेज करें। फिजूल खर्च पर काबू रखना जरूरी है।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में जितनी मेहनत करेंगे, उसी के अनुसार उचित परिणाम भी मिलेंगे। आलस बिल्कुल न करें। कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। सरकारी सेवा में काम कर रहे लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से खुशी मिलेगी। लव- परिवार के लोगों के साथ मौज-मस्ती में खुशनुमा दिन बीतेगा। आपकी भावनाओं की कद्र होगी। युवाओं के प्रेम संबंध स्वस्थ रहेंगे। स्वास्थ्य- थकान हावी न होने दें, क्योंकि इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा। वैसे स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- दिन सुखद रहेगा। सिर्फ समय बर्बाद न करें और क्रिएटिविटी पर फोकस रखें। आपके राजनीतिक और सामाजिक संपर्कों से आपको उचित सपोर्ट मिलेगा। अगर घर में कोई सुधार से जुड़ी योजना बन रही है, तो वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना भी उत्तम रहेगा। नेगेटिव- बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन और सलाह की अवहेलना न करें। कभी-कभी बातचीत के दौरान आपके मुंह से ऐसी बात निकल सकती है, जो संबंधों के लिए नुकसानदायक रहेगी। अपने गुस्से और आवेश पर भी कंट्रोल रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था उचित बनी रहेगी। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने व्यवसाय को और बेहतर बनाने की कोशिश करें। नौकरीपेशा लोगों को भी कोई उपलब्धि मिलने के योग बने हुए हैं। बॉस और उच्च अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा। लव- घर में कोई मांगलिक कार्य करने की प्लानिंग होगी। प्रेम संबंधों को मर्यादित रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- कोई गवर्नमेंट से जुड़ा काम चल रहा है या कोई मामला अटका हुआ है, तो आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है। महिलाओं के लिए समय बहुत अनुकूल है। नन्हे मेहमान के आगमन से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से परिवार में खुशी भरा वातावरण रहेगा। नेगेटिव- अपने स्वभाव में परिपक्वता लाएं। कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर आपका खीझ जाना घर के वातावरण को खराब कर सकता है। अनावश्यक बढ़ते खर्चों का असर आपके सुकून और नींद पर भी पड़ेगा। निराशा और अवसाद को अपने ऊपर हावी न होने दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। इस समय परिस्थितियां और भाग्य आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। सिर्फ ध्यान रखें कि आज ज्यादा निवेश न करें। बॉस या उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी में न पड़ें। लव- व्यस्तता की वजह से घर-परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। प्रेम प्रसंगों में भी समय और पैसा बर्बाद होने की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इस समय जोड़ों का दर्द परेशान करेगा। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी। इससे सभी पारिवारिक सदस्य अपने व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दे पाएंगे। विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन और रिसर्च में उचित परिणाम मिलेंगे। जीवन बहुत सहज और सरल महसूस होगा। नेगेटिव- आर्थिक स्थिति में कुछ उठापटक रहने से परेशानी रहेगी। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप के कारण घर-परिवार के माहौल में नकारात्मक ऊर्जा महसूस हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में ज्यादा रुझान आने से कुछ व्यक्तिगत काम अधूरे भी रह सकते हैं।
व्यवसाय- आज व्यवसाय में बहुत ज्यादा व्यस्तता रहेगी, लेकिन आपकी मेहनत के परिणाम भी बहुत अच्छे मिलेंगे। दिन के दूसरे पक्ष में व्यापार से जुड़ी कोई दिक्कत आ सकती है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उसे हल करने में सक्षम रहेंगे। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लव- पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रहेगा। विवाहेतर संबंधों के दुष्प्रभाव घर की सुख-शांति खराब कर सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से जुड़ी चल रही समस्या से राहत मिलेगी। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- पब्लिक प्लेस पर किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको शालीनता का परिचय देना होगा। इससे समस्याएं जल्दी सुलझ जाएंगी और आप अपने व्यक्तिगत कामों पर भी फोकस कर पाएंगे। हर बात को गहराई से समझना आपका विशेष गुण रहेगा। इससे कुछ खास जानकारियां भी मिलेंगी। नेगेटिव- यथार्थ स्थिति का सामना करें, क्योंकि कई बार आप काल्पनिक योजनाएं बना लेते हैं। इसकी वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। अपने आत्मबल को मजबूत बनाकर रखें।
व्यवसाय- कारोबार में कर्मचारियों की लापरवाही से कुछ नुकसान हो सकता है। इसलिए कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति रखना जरूरी है। पिता समान व्यक्ति का सहयोग और सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। वरिष्ठ लोगों का सानिध्य भी बना रहेगा। प्रेम संबंध अपयश या बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य- अपनी आदतों और दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें। लापरवाही करने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- अपनी किसी योजना के सुचारू रूप से लागू होने से आप कॉन्फिडेंस महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा और शक्ति बढ़ाने के लिए अच्छे साहित्य और आध्यात्मिक कामों में रुचि लें। इससे आपके व्यक्तित्व में अच्छा बदलाव आएगा। खास लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे। नेगेटिव- पारिवारिक या सामाजिक गतिविधियों में अपने निर्णय को महत्व देने के साथ दूसरों के विचारों पर भी ध्यान दें। घर में संबंधियों के आने से कुछ खास काम रुक भी सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में व्यवधान आने की वजह से तनाव और चिंता में रहेंगे।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। अभी कार्यप्रणाली में किसी भी तरह का बदलाव करने के लिए ग्रह स्थिति पक्ष में नहीं है। गुस्से की वजह से कई बार काम बिगड़ सकते हैं। लेनदेन के मामले में पक्के बिल का ही इस्तेमाल करें। लव- पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी के साथ विचार-विमर्श करके आपको किसी समस्या का हल मिलेगा। स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। उनका उचित इलाज और देखभाल जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

धनु – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी खुशखबरी से होगी। इससे पूरा दिन खुशनुमा बीतेगा। अपनी खास गतिविधियों को दूसरों के साथ शेयर करना जरूरी नहीं है। गुप्त रूप से काम करने पर उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी। कहीं से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह आप पर बना रहेगा। नेगेटिव- कुछ नजदीकी लोग पीठ पीछे आपके प्रति अफवाहें फैला सकते हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें और शांति बनाए रखें। धीरे-धीरे परिस्थितियां अपने आप व्यवस्थित हो जाएंगी। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। बात-बात पर डांटना-फटकारना उचित नहीं है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों के लिए ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। सहयोगियों और कर्मचारियों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें और निर्णय भी खुद ही लें। इस समय मार्केटिंग से जुड़े कामों को स्थगित रखना बेहतर रहेगा। नौकरी में टारगेट हासिल होने की पूरी संभावना है। लव- दांपत्य संबंध सुखद और मधुर रहेंगे। बच्चे की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य- वायु विकार और जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है। बादी वाली और तली हुई चीजों का सेवन करने से बचें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मकर – पॉजिटिव- जिम्मेदारियां बढ़ने पर हार मानने के बजाय उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। इससे आपका मनोबल बना रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी किसी समस्या का आप अपनी योग्यता और प्रतिभा से हल निकालने में सक्षम रहेंगे। खुद का विकास करने के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन लाना भी जरूरी है। नेगेटिव- अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। दूसरों की जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने से आपके व्यक्तिगत काम बीच में ही अटक सकते हैं। किसी दोस्त या रिश्तेदार का आपके साथ किए गए किसी वादे से मुकरना आपके लिए दुखद रहेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर अपनी उपस्थिति जरूरी रखें और सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। कर्मचारियों की किसी लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ऑफिस में कुछ नई जिम्मेदारियां आप पर आ सकती हैं, जो आपके मन मुताबिक ही रहेंगी। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों के सहयोग से किसी समस्या का समाधान मिलेगा। आपसी संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- व्यवस्थित रहने से मानसिक और शारीरिक रूप से आप खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। मनोबल भी बना रहेगा। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- आज अत्यधिक भागदौड़ की स्थिति रहेगी, लेकिन मेहनत के मन मुताबिक परिणाम मिलने से थकान हावी नहीं होगी। आय के साधनों में भी मजबूती आएगी। घर के रखरखाव से जुड़े कामों को लेकर परिवार के लोगों के साथ कुछ योजनाएं बनेंगी। नेगेटिव- पड़ोसी या मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है। आवेश और गुस्से के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। फाइनेंस से जुड़ी कुछ न कुछ दिक्कत रहेगी। वाहन या प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी योजना बना रहे हैं, तो अभी उसे टालना बेहतर होगा।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़े अधिकतर काम फोन द्वारा ही पूरे हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खाद्य पदार्थों से जुड़े व्यवसाय में उचित लाभ होने की संभावना है। किसी नए काम को लेकर प्रयास चल रहे हैं, तो आज उसके अच्छे अनुभव और परिणाम मिलेंगे। लव- वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे। परिवार के लोगों के आपसी सामंजस्य और सहयोग से घर का माहौल सुखद बना रहेगा। युवाओं की मित्रता में गहराई आएगी। स्वास्थ्य- जुकाम और कफ की समस्या बढ़ने पर लापरवाही न करें। अपनी सुरक्षा खुद करें। मौसम के अनुसार अपना आहार-विहार रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- उत्तम समय है। दिनभर मन प्रसन्न बना रहेगा और बेहतर परिणाम भी हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी सफलता मिलेगी। कुछ समय एकांत या किसी धार्मिक स्थल पर बिताने से आपको मानसिक और आत्मिक सुकून मिलेगा। नेगेटिव- किसी भी गतिविधि में फोकस रखना बहुत जरूरी है। जल्दबाजी और लापरवाही में लिए गए निर्णय गलत भी हो सकते हैं। महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर ज्यादा सजग रहें। संकोच में आकर अतिरिक्त कार्यभार अपने ऊपर न लें।
व्यवसाय- इस समय अपनी ऊर्जा जनसंपर्क को और ज्यादा बढ़ाने में लगाएं। आपको कई नए अवसर मिलेंगे। कारखाने, फैक्ट्री या लोहे से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक परिस्थितियां बनेंगी। सरकारी नौकरी में किसी भी तरह के अनुचित काम में दिलचस्पी न लें, कोई इंक्वायरी हो सकती है। लव- पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति उचित सामंजस्य और सहयोग की भावना रखें। परिवार को ज्यादा समय न दे पाने से परिवार के लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य- व्यायाम और योग को दिनचर्या में शामिल करने में किसी भी तरह का आलस न करें। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या परेशान करेगी। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
