टाटा नैनो भले ही सालों पहले बंद हो चुकी हो, लेकिन कार लवर्स के दिलों में इसकी जगह आज भी कायम है। इंटरनेट पर आए दिन इसकी वापसी को लेकर तरह-तरह की खबरें और AI फोटो वायरल होती रहती हैं।
दुनिया की सबसे सस्ती कार थी नैनो
ओरिजिनल टाटा नैनो जब 2009 में आई थी, तब इसे दुनिया की सबसे सस्ती कार के तौर पर पेश किया गया था। लेकिन यही “सस्ती” टैग आगे चलकर इसकी असफलता की बड़ी वजह बन गया, क्योंकि लोग इसे स्टेटस सिंबल से जोड़कर देखने लगे थे। हालांकि, आज के समय में भारतीय मार्केट काफी बदल चुका है। अब लोग छोटी और सिर्फ शहर में चलने वाली गाड़ियों को पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अगर नैनो को दोबारा पेश किया जाता है, तो यह आज के भारतीय ग्राहकों की जरूरतों पर बिल्कुल खरी उतरेगी।
ईवी मार्केट में सबसे आगे टाटा
टाटा मोटर्स फिलहाल भारत में इलेक्ट्रिक कारों के मार्केट में सबसे आगे है। बता दें कि जुलाई, 2026 में टाटा ने 13,678 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं और इस सेगमेंट में 41.54 पर्सेंट हिस्सेदारी पर कब्जा बनाए रखा। इस वक्त टाटा के पास टियागो, पंच, नेक्सन, कर्व, हैरियर और सिएरा जैसी कारों के ईवी मॉडल मौजूद हैं। लेकिन टियागो ईवी से भी नीचे एक बेहद सस्ती इलेक्ट्रिक कार के लिए मार्केट में अब भी जगह खाली है।
क्या कहती है कंपनी?
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले एआई फोटो को लेकर अजय जैन ने कहा कि ये सिर्फ लोगों की भावनाओं और उम्मीदों को दिखाते हैं। लोग आज भी टाटा से बहुत सारी नई चीजों की उम्मीद रखते हैं। आपको बता दें कि नैनो को इलेक्ट्रिक बनाने की कोशिश पहले भी हो चुकी है। टाटा मोटर्स ने कोयंबटूर की जयम ऑटोमोटिव्स के साथ मिलकर ‘जयम नियो’ नाम से नैनो का एक इलेक्ट्रिक मॉडल तैयार किया था, जिसे टैक्सी फ्लीट के लिए बनाया गया था।
कितनी हो सकती है रेंज?
पुराने जयम नियो मॉडल में 17 kWh की बैटरी और रियर-माउंटेड मोटर थी, जो करीब 130 किमी की रेंज देती थी। लेकिन आज के समय में जब बैटरी टेक्नोलॉजी बहुत आगे बढ़ चुकी है। एक नई नैनो ईवी आसानी से 200 किमी या उससे ज्यादा की रेंज दे सकती है। साथ ही इसमें बेहतर सेफ्टी फीचर्स, बढ़िया परफॉर्मेंस और प्रीमियम केबिन देखने को मिल सकता है। भले ही कंपनी ने अभी नैनो ईवी के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि न की हो, लेकिन अजय जैन के बयान से साफ है कि टाटा के अंदर भी इस आइकॉनिक कार को नए अंदाज में वापस लाने की चाहत बरकरार है।
(फोटो क्रेडिट- rushlane)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.