- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (20 July 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
20 जुलाई, सोमवार को वृश्चिक राशि वालों को अचानक आर्थिक फायदा हो सकता है और बिजनेस में अच्छे कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे। तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि मिलने के योग हैं। कन्या राशि वालों को अच्छे प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, जिससे इनकम बेहतर होगी। सिंह राशि वालों का रुका पैसा मिल सकता है। मिथुन राशि के लोगों की नई पार्टी से अच्छी डील हो सकती है।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या को खुशनुमा बनाने के लिए कुछ समय मनपसंद कामों में भी जरूर बिताएं। युवाओं की अध्यात्म से जुड़े विषयों में खास रुचि रहेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ है, तो किसी समझदार व्यक्ति की मदद से सुलझ सकता है। नेगेटिव- विरोधी सोच रखने वाले लोगों के कारण कुछ नुकसान होने की स्थिति बन सकती है। रुपए-पैसे के मामले में गलतफहमी हो सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा काम का बोझ न डालें। पहले जरूरी काम पूरे करने पर ध्यान दें।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ उतार-चढाव रहेंगे, लेकिन परिस्थितियां जल्दी ही आपके पक्ष में हो जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात और उसकी सलाह बिजनेस के लिए बहुत फायदेमंद रहेगी। किसी को उधार माल देते समय पेमेंट वापसी की व्यवस्था जरूर तय कर लें। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल और प्रेम बना रहेगा। किसी करीबी दोस्त से मुलाकात होने पर पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- सेहत को लेकर लापरवाही न करें। थकान और बुखार जैसी परेशानी हो सकती है। अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9
वृष – पॉजिटिव- वृष राशि के लोगों के लिए ग्रह स्थिति अच्छी बनी हुई है। अपने सपनों और योजनाओं को सच करने का समय है। काम व्यवस्थित तरीके से करने और सभी के साथ तालमेल बनाए रखने से सफलता मिलेगी। युवाओं के भविष्य को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नेगेटिव- कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन हर स्थिति में अपना मन शांत और संतुलित रखें। गुस्सा और चिडचिडापन परिवार की व्यवस्था बिगाड़ सकता है। अपने व्यवहार को सकारात्मक रखने के लिए मेडिटेशन करें और अच्छी सोच वाले लोगों के संपर्क में रहें।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। बिजनेस को आगे बढाने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी और उनमें सफलता भी मिलेगी। नौकरी में व्यस्तता रहेगी, लेकिन अपना लक्ष्य पूरा करने से राहत मिलेगी। लव- पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमी दूर होगी और संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी। किसी करीबी दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें और अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन – पॉजिटिव- काम करने का जोश और उत्साह आपको अच्छी सफलता दिला सकता है। इसलिए अपनी मेहनत में कोई कमी न रखें। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी योजनाओं में तेजी आएगी। रोचक और जानकारी बढाने वाली किताबें पढने में भी कुछ समय बीतेगा। नेगेटिव- खर्च या निवेश करते समय सावधानी रखें। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। किसी के साथ ज्यादा बहस में न पड़ें। वाहन चलाते समय बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों की पढाई में किसी तरह की रुकावट आ सकती है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों का गंभीरता और बारीकी से आकलन करें। इससे सही फैसला लेने में आसानी होगी। किसी नई पार्टी के साथ अच्छी डील होने की संभावना है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को कोई खास ड्यूटी मिल सकती है। लव- परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। ऐसे प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें, जिनका कोई भविष्य नहीं है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपनी सोच सकारात्मक रखें। सादा रहन-सहन और संतुलित खानपान से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क – पॉजिटिव- किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपकी मेहनत और कर्म ही आपके भाग्य को मजबूत करेंगे। किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अच्छी तरह पूरा करेंगे। आपके सहयोग से संतान की किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। नेगेटिव- अचानक कोई खर्च आने से बजट बिगड़ सकता है, इसलिए खर्च पर नियंत्रण रखें। गुस्से और जिद के बजाय शांत रहकर बात करने से परेशानियां जल्दी दूर होंगी। किसी भी योजना पर काम शुरू करने से पहले उस पर अच्छी तरह विचार करें।
व्यवसाय- बिजनेस की स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन दूसरे कारोबारियों के साथ मुकाबला बना रहेगा। बिजनेस करने वाली महिलाओं के लिए समय अच्छा है। अपनी कार्ययोजना की ज्यादा जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। विदेश से जुड़े कारोबार में अच्छे मौके मिल सकते हैं। लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने का आपका फैसला सही रहेगा। मनोरंजन से जुड़ा कोई प्रोग्राम भी बन सकता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नियमित व्यायाम और योग करते रहें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
सिंह – पॉजिटिव- किसी दोस्त की मदद से आपकी समस्या हल हो सकती है। इससे मानसिक शांति मिलेगी। रुका हुआ पैसा भी मिलने की संभावना है। योजना और अनुशासन के साथ काम करने की आपकी आदत सफलता दिलाएगी। नेगेटिव- नकारात्मक सोच रखने वाले लोग आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। सावधानी से अपने काम पूरे करें। धैर्य और संयम बनाए रखें। निजी बातें किसी के सामने जाहिर न करें, वरना आपको नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- कारोबारी कामों में रुकावटें बनी रहेंगी, फिर भी परिस्थितियों में कुछ सुधार आएगा। बिजनेस करने वाली महिलाएं अच्छा मुनाफा कमा सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम बेहतर तरीके से पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का असर घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है। समझदारी रखें और शांति से बैठकर समस्या सुलझाने की कोशिश करें। स्वास्थ्य- इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए योग और प्राणायाम पर ध्यान दें। व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या – पॉजिटिव- कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते समय असमंजस हो सकता है। ऐसी स्थिति में भावनाओं के बजाय समझदारी से काम लें। अपनी योग्यता पर भरोसा रखकर काम करने से कई परेशानियों का हल निकलेगा। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल न दें। मामा पक्ष के लोगों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। आपकी जिद आपसी संबंधों को बिगाड़ सकती है। खर्च पर भी नियंत्रण रखें। संतान की समस्याएं ध्यान से सुनें और समाधान निकालने में उसकी मदद करें।
व्यवसाय- बिजनेस में अच्छे प्रोजेक्ट मिल सकते हैं और इसका सकारात्मक असर आपकी इनकम पर भी पड़ेगा। पार्टनरशिप की कोई योजना बन रही है, तो उसे शुरू करने के लिए समय अच्छा है। ऑफिस का काम समय पर पूरा न होने से कुछ परेशानियां बनी रहेंगी। लव- दांपत्य जीवन में सुख और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढेंगी। स्वास्थ्य- तनाव और थकान का असर आपकी काम करने की क्षमता पर पड़ सकता है। अपने लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5
तुला – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कोई समस्या आ सकती है, लेकिन अपनी बुद्धि और समझदारी से आप उसका काफी हद तक समाधान निकाल लेंगे। दोस्तों की मदद भी मिलेगी। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारी पूरी करने में बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा। नेगेटिव- आलस और तनाव को खुद पर हावी न होने दें। इससे आपके कामों की रफ्तार धीमी हो सकती है। अपनी योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी सभी के सामने रखने से परेशानी हो सकती है। बच्चों की गतिविधियों और पढाई की तैयारी पर भी ध्यान रखें।
व्यवसाय- कारोबार को लेकर कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी और इसका फायदा मिलेगा। सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। भविष्य को ध्यान में रखते हुए कोई बड़ा निवेश भी किया जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि मिलने के योग हैं। लव- पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाए रखें और साथी की भावनाओं को समझें। स्वास्थ्य- सुस्ती और थकान रह सकती है। किसी तरह की एलर्जी होने की आशंका भी है। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4
वृश्चिक – पॉजिटिव- अपने काम योजना बनाकर पूरे करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक मामलों में अचानक फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। धर्म और अध्यात्म में रुचि बढेगी। इससे आपकी सोच सकारात्मक और संतुलित रहेगी। नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार करने के कारण कोई मौका हाथ से निकल सकता है। योजना बनाने के साथ उस पर काम भी शुरू करते रहें। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास आपके कामों में रुकावट पैदा कर सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में अच्छे कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में गलत तरीके अपनाने का विचार आ सकता है, इसलिए सावधान रहें। संपर्क और मार्केटिंग से जुड़े कामों से फायदा होने की संभावना है। किसी तरह की उधारी न करें। लव- घर की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए आपको खास कोशिश करनी होगी। जीवनसाथी को कोई अच्छा उपहार देना न भूलें। स्वास्थ्य- कभी-कभी मानसिक तनाव बढ सकता है। मेडिटेशन और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। खुद को शांत रखने की कोशिश करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6
धनु – पॉजिटिव- आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। घर और बिजनेस के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। अध्यात्म से जुड़े कामों में समय बिताने से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और आप अपने काम बेहतर तरीके से पूरे कर सकेंगे। नेगेटिव- सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से दूरी रखें। अनचाहे कारणों से कुछ कामों में रुकावट आ सकती है। किसी गलत व्यक्ति के कारण आपकी छवि खराब होने की आशंका है। बेवजह के मेलजोल और संपर्कों से दूर रहें।
व्यवसाय- बिजनेस से जुड़े काम आसानी से पूरे होंगे। कर्मचारियों के सुझावों पर भी ध्यान दें। इससे बेहतर फैसला लेने में मदद मिलेगी। पिछले कुछ समय से चल रही रुकावटें दूर होंगी। किसी नए प्रयोग में भी आपकी रुचि रहेगी। लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर का माहौल व्यवस्थित रखने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों को लेकर लापरवाही न करें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें और समय पर इलाज लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2
मकर – पॉजिटिव- दिनभर मन प्रसन्न रहेगा और आपमें ऊर्जा बनी रहेगी। कोई महत्वपूर्ण काम मन मुताबिक पूरा हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभा सकेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है, तो उसका समाधान मिल सकता है। नेगेटिव- भाग्य के भरोसे रहने के बजाय अपनी मेहनत पर विश्वास रखें। पड़ोसी के साथ निजी मामले को लेकर कहासुनी हो सकती है। अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखें। युवा बेकार की गतिविधियों से दूर रहें और अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।
व्यवसाय- कोई नया कारोबारी काम शुरू करते समय बेचैनी और असमंजस हो सकता है। काम शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी जरूर लें। विदेश से जुड़े कारोबार में फायदा हो सकता है। नौकरी में लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिकारी की सलाह लें। लव– घर की समस्याओं को समय रहते सुलझाने की कोशिश करें, वरना परेशानी बढ सकती है। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। स्वास्थ्य- अपच और भूख न लगने जैसी परेशानी हो सकती है। खानपान संतुलित रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9
कुंभ – पॉजिटिव- मेहनत के मन मुताबिक नतीजे पाने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखें। किसी महत्वपूर्ण काम में घर के बड़े व्यक्ति की मदद जरूर लें। उनकी सही सलाह से आपको सफलता मिल सकती है। हंसी-मजाक और मनोरंजन में भी समय बीतेगा। नेगेटिव- सकारात्मक सोच रखें और अपने व्यवहार में समझदारी लाएं। शक करने की आदत आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। पुरानी जायदाद से जुड़ी समस्या दोबारा उठ सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से इसे जल्दी सुलझाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- बिजनेस में विरोधियों की कोशिशें सफल नहीं होंगी और आपको फायदेमंद कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। पार्टनरशिप के कारोबार में ज्यादा जिम्मेदारी आपके ऊपर रहेगी। ऑफिस में सहयोगियों के बीच मुकाबले की स्थिति बन सकती है। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और घर का माहौल भी अच्छा बना रहेगा। विवाह के बाहर के प्रेम संबंधों से दूरी रखें। स्वास्थ्य- बदलते वातावरण से अपना बचाव करें। प्रदूषण और ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7
मीन – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में फोन या मीडिया के जरिये कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों को पढाई या करियर से जुड़ी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। नेगेटिव- अपनी ऊर्जा और योग्यता का पूरा उपयोग करें। लापरवाही और आलस को खुद पर हावी न होने दें। ज्यादा सोच-विचार करने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। सामाजिक गतिविधियों में अपनी मौजूदगी बनाए रखें।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां अच्छी रहेंगी। इंश्योरेंस और पॉलिसी से जुड़े बिजनेस में मुनाफे की स्थिति बनेगी। बाजार में मुकाबला भी रहेगा। नौकरी में किसी सहयोगी की गतिविधियों के कारण परेशानी हो सकती है। लव- पारिवारिक समस्याओं को शांत रहकर सुलझाने की कोशिश करें। विवाह के बाहर के प्रेम संबंध आपकी परेशानियां और बढा सकते हैं। स्वास्थ्य- बदलते मौसम को देखते हुए खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। इससे स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
