India vs Sri Lanka: टीम इंडिया को दूसरा टेस्ट कोलंबो के मैदान पर खेलना है। दिनेश कार्तिक ने भारत को सावधानी बर्तने की सलाह दी है। उनका मानना है कि श्रीलंका में सावधानी हटी तो दुर्घटना घट सकती है।
‘आपको लगता है कि स्पिनर्स विकेट…’
कार्तिक ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, ”दूसरी पारी में चीजें थोड़ी मुश्किल हो गईं। जब आप श्रीलंका और गॉल के बारे में सोचते हैं तो आपको लगता है कि स्पिनर्स विकेट लेंगे। लेकिन श्रीलंकाई तेज गेंदबाजों ने दूसरी पारी में छह विकेट लिए। ऐसे में टीम इंडिया को यहां किसी भी टेस्ट मैच में सावधान रहना चाहिए। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए, जिसका मतलब है कि 50 प्रतिशत मैच भारत के हाथ था। जब भारत ने श्रीलंका की पहील पारी में 90 पर 5 विकेट गिरा दिए थे तो लगा कि यह मैच तीन दिन में खत्म हो जाएगा।”
कार्तिक ने की मानव सुथार की तारीफ
पूर्व विकेटकीपर ने युवा स्पिनर मानव सुथार की प्रशंसा की, जिन्होंने गॉल टेस्ट में कुल 10 विकेट चटकाए। उन्होंने दूसरी पारी में छह शिकार किए। सुथार ने एक ओवर में तीन विकेट लिए थे और दूसरे सेशन में श्रीलंका को हार थमाने में अहम भूमिका निभाई। कार्तिक ने कहा, ”एक अच्छे बॉलर की कला है कि वह चीजों को खत्म करने की कोशिश करे और जरूरत पड़ने पर जल्दी विकेट ले। उसने ऐसा ही किया।” उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच देवदत्त पडिक्कल की भी तारीफ की। पडिक्कल ने पहली पारी में 230 गेंदों में 167 गेंद रन बनाए। उनके बल्ले से दूसरी पारी में 44 रन निकले।
‘दोनों पारियों में अच्छा प्रदर्शन किया’
कार्तिक ने कहा, ”देवदत्त पडिक्कल ने दोनों पारियों में अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, दूसरी पारी में उन्होंने सिर्फ 44 रन बनाए, लेकिन वह शांत और शानदार रहे। यह पारी अच्छे स्ट्रोक्स से भरी थी।” बता दें कि भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच रविवार (23 अगस्त) से शुरू होगा। मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होगा। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है। भारत डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में 53.33 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बना हुआ है। श्रीलंका छठे नंबर पर मौजूद है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.