सावन के महीने में बहुत से लोग नॉन वेजिटेरिन खाना छोड़ देते हैं। ऐसे में आप प्रोटीन की पूर्ति के लिए कुछ देसी चीजों को खाने में शामिल कर सकते हैं। यहां देखिए 8 प्रोटीन से भरपूर खाने की चीजें।
सोया चंक्स और चना
सोयाबीन और चना दोनों में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। सोया को आप सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि चना से आप चाट बना सकते हैं।
दूध और योगर्ट
दूध और उससे बनी चीजें कैल्शियम के साथ प्रोटीन युक्त होती हैं। अगर आप प्रोटीन की पूर्ति के लिए दूध ले रहे हैं तो ये अकेला काफी नहीं होगा। इसके साथ चना, बीज या पनीर जैसी चीज खाएं। योगर्ट और हंगकर्ड प्रोटीन के लिए अच्छे हैं, दिनभर में इसकी एक कटोरी जरूर खाएं।
टोफू और पनीर
ये दोनों चीजें प्रोटीन युक्त होता हैं। अगर आप पनीर खा रहे हैं तो आपको समझना होगा की इसमें प्रोटीन के साथ फैट और कैलोरी भी काफी ज्यादा होता है। वेट लॉस करने वालों के लिए टोफू बेहतर ऑप्शन हो सकता है क्योंकि इसमें कैलोरी और फैट कम होती है। वहीं टोफू उन लोगों के लिए भी अच्छा है जो डेयरी नहीं खाते या लैक्टोज इंटॉलरेंस हैं। आप इन दोनों चीजों को डायट में बारी-बारी से शामिल कर सकते हैं ताकी बैलेंस रहे।
दाल और राजमा
दाल सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती हैं। इसमें प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है। रोजाना की प्रोटी रिक्वायरमेंट को पूरा करने के लिए आप डेली के खाने में दाल और राजमा को शामिल कर सकते हैं।
मूंगफली और कद्दू के बीज
कद्दू के बीज में थोड़ा ज्यादा प्रोटीन और जिंक, मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं। वहीं मूंगफली सस्ती, आसानी से मिलने वाली और प्रोटीन के साथ अच्छी एनर्जी देती है। ये दोनों चीजें कैलोरी भी बढ़ाते हैं।
सावन में ऐसा रख सकते हैं डायट चार्ट
नाश्ता- ग्रीक योगर्ट और नट्स
लंच- दाल, पनीर और रोटी या चावल
स्नैक- भुने हुए चने या सोया चंक्स
रात का खाना- राजमा या छोले के साथ टोफू या पनीर सलाद
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.