देखने को मिल सकता है कड़ा मुकाबला
इस बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में उन फिल्मों को शामिल किया गया है, जिन्हें साल 2024 में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेट मिला था. हर साल की तरह इस बार भी अलग-अलग लैंग्वेज की फिल्मों और एक्टर्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें:-Box Office: ‘कॉकटेल 2’ का दुनियाभर में तहलका, कोविड एरा के बाद शाहिद की बनी ऐसा करने वाली पहली फिल्म
कब और कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीम?
विनर्स की अनाउंसमेंट सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ऑफिशियल यूट्यूब और एक्स (X) अकाउंट पर लाइव स्ट्रीम की जाएगी. मंत्रालय ने अभी तक टाइम कंफर्म नहीं किया है, लेकिन पिछले सालों को देखते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 3 बजे से 4 बजे के बीच हो सकती है. इस साल विनर्स का फैसला 11 सदस्यीय ज्यूरी ने किया है, जिसकी अध्यक्षता फिल्म निर्माता जयराज ने की. इससे पहले भी वो साल 2012 में नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की जूलरी का हिस्सा रह चुके हैं.
लिस्ट में शामिल ये फिल्में
बता दें कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में पहले से नॉमिनेशन की लिस्ट जारी नहीं की जाती, लेकिन कई फिल्में मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं. मलयालम सिनेमा से ‘ब्रमायुगम’, ‘मंजुम्मेल बॉयज’ और ‘किष्किंधा कांडम’ चर्चा में हैं. वहीं, हिंदी फिल्मों में ‘आर्टिकल 370’, ‘श्रीकांत’ और ‘चंदू चैंपियन’ रेस में सबसे आगे है.
बेस्ट एक्टर्स की लिस्ट में ये नाम
इसके अलावा तमिल सिनेमा से ‘महाराजा’, ‘मेइयाझगन’ और ‘अमरन’, जबकि तेलुगु फिल्मों में ‘कल्कि 2898 AD’, ‘लकी भास्कर’ और ‘देवरा: पार्ट 1’ की भी काफी चर्चा है. वहीं, बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में ममूटी, शिवकार्तिकेयन, विजय सेतुपति, कार्थी और साई पल्लवी जैसे कलाकारों के नाम चर्चा में हैं. अब सभी की नजर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ऑफिशियल अनाउंसमेंट पर है, जहां 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं के नामों से पर्दा उठेगा.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.