टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत 1877 में हुई थी. तब से लेकर अब तक इस फॉर्मेट में कई खूंखार बल्लेबाज आए. ज्यादातर बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में संयम से बैटिंग करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी बल्लेबाज रहे, जिन्होंने इस फॉर्मेट में भी तूफानी बैटिंग से खूब नाम कमाया. यहां हम आपको टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे. इस लिस्ट में भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर हैं.
1- बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. स्टोक्स ने 122 टेस्ट मैचों के अपने करियर में कुल 138 सिक्स लगाए हैं. वह अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.
2- ब्रेंडन मैकुलम
न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने 101 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 107 छक्के जड़े.
3- ऋषभ पंत
भारत के ऋषभ पंत 52वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. अपने छोटे से करियर में पंत 102 छक्के लगा चुके हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि पंत बेन स्टोक्स का अटूट रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. एक्टिव क्रिकेटरों में ऋषभ पंत टेस्ट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज हैं.
4- एडम गिलक्रिस्ट
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट भी अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. गिलक्रिस्ट के नाम 96 टेस्ट मैचों में 100 छक्के हैं.
5- टिम साउथी
इस रिकॉर्ड लिस्ट में पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउथी के नाम है. साउथी ने टेस्ट में 98 छक्के लगाए. साउथी ने 2024 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला.
6- क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम भी टेस्ट क्रिकेट में 98 छक्के हैं. गेल ने 2014 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था.
7- जैक कैलिस
इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे खूंखार ऑलराउंडरों में से एक जैक कैलिस के नाम 97 छक्के हैं. कैलिस ने 2013 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था.
यह भी पढ़ें-
टीम इंडिया को लगा झटका, दूसरे टेस्ट में स्टार खिलाड़ी चोटिल; ध्रुव जुरेल ने खोला राज
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.