MTAR के पहली तिमाही के नतीजे
MTAR टेक्नोलॉजीज का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में साल-दर-साल आधार पर लगभग पांच गुना बढ़कर 50.2 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 10.8 करोड़ रुपये था। कंपनी के ऑपरेशंस से इनकम भी दोगुनी से अधिक होकर 157 करोड़ रुपये से बढ़कर 360 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
कंपनी का EBITDA बढ़कर 85 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 28 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन भी 18.1% से बढ़कर 23.5% हो गया, जो बेहतर परिचालन दक्षता और हाई ऑपरेटिंग प्रॉफिट को बताता है।
कंपनी के प्रदर्शन से गदगद मैनेजमेंट
कंपनी के इस प्रदर्शन से मैनेजमेंट भी गदगद है। मैनेजिंग डारेक्टर पर्वत श्रीनिवास रेड्डी ने कहा, “हमने एक और मजबूत तिमाही पेश की है और हमारा तिमाही प्रदर्शन चालू वित्त वर्ष के लिए दिए गए विकास मार्गदर्शन के अनुरूप रहा है। हम मानते हैं कि हम एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं, जहां हमारे प्रत्येक प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र विकास के अगले चरण के लिए तैयार हैं।”
क्या इस शेयर में अभी दांव लगाना रहेगा सही?
SBI सिक्योरिटीज के तकनीकी और डेरिवेटिव रिसर्च प्रमुख सुदीप शाह के अनुसार, MTAR टेक्नोलॉजीज (MTARTECH) में 19 जून को 8,714 रुपये के हाई को छूने के बाद से लगातार निचले स्तर बन रहे हैं, जो दर्शाता है कि शेयर निरंतर गिरावट के रुझान में है।
उन्होंने कहा कि शेयर वर्तमान में अपने 20-दिन, 50-दिन और 100-दिन के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) से नीचे कारोबार कर रहा है, जो निकट अवधि में कमजोरी को दर्शाता है।
शाह ने आगे बताया कि बढ़ता ADX मंदी के रुझान को मजबूत कर रहा है, जबकि RSI 40 से नीचे फिसल गया है और लगातार नीचे की ओर बढ़ रहा है, जो कमजोर खरीदारी रुचि की ओर इशारा करता है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ₹6,050-₹6,100 का जोन तत्काल रेजिस्टेंस जोन के रूप में कार्य करेगा। जब तक शेयर इस स्तर से नीचे कारोबार करता है, तब तक मंदी का रुझान बना रहने की संभावना है। नीचे की ओर, ₹4,850-₹4,800 का जोन एक महत्वपूर्ण सपोर्ट माना जा रहा है, जो 200-दिन के EMA के साथ भी मेल खाता है।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.