टिफिन में खाना गर्म पैक करने के बाद भी दोपहर तक ठंडा हो जाता है। ऐसे में ऑफिस या स्कूल में खाना खाने में मजा नहीं आता। अगर आप भी इस परेशानी से तंग आ चुके हैं, तो सिर्फ 5 तरीके आजमाकर देखें।
टिफिन कैसा चुनें
सबसे पहले तो जान लीजिए कि आप टिफिन कैसा चुन सकते हैं। ज्यादातर लोग खाने को गर्म रखने के लिए स्टील का टिफिन ही चुनते हैं लेकिन स्टील में भी कई वैरायटी आती है, जिसे लेकर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। खाना लंबे समय तक गर्म रखने के लिए डबल-वॉल या इंसुलेटेड स्टेनलेस स्टील टिफिन सबसे बेस्ट होते हैं। सिंगल-लेयर स्टील टिफिन में खाना जल्दी ठंडा हो जाता है।
खाना गर्म रखने के लिए ये 5 तरीके अपनाएं
1. खाना हमेशा अच्छी तरह गर्म करके ही पैक करें। बना हुआ खाना तुरंत पैक करने से भी वह लंबे समय तक गर्म बना रहता है। अगर खाना पहले ही ठंडा हो गया है, तो वह टिफिन में जल्दी ठंडा हो जाएगा।
2. टिफिन गर्म करने वाली टेक्निक का इस्तेमाल करें। खाना रखने से पहले टिफिन को हीट करें और इसे करने के लिए आपको गर्म पानी किसी बड़े बर्तन में रखना है। इस पानी में टिफिन को डाल दीजिए और उसे गर्म होने दीजिए। 5 मिनट बाद टिफिन निकालकर अंदर का हिस्सा पोंछ लें और फिर खाना रखें।
3. टिफिन में खाने को अच्छे से पैक करें जैसे रोटी सब्जी रख रही हैं, तो रोटी को अच्छे से पेपर में लपेटकर रखें। चावल रख रही है, तो उसे पूरे टिफिन में फैलाकर रखें। कुल मिलाकर आपको टिफिन में ज्यादा स्पेस नहीं रखना है और अच्छे से खाना पैक करना है।
4. किसी बैग या फिर तौलिए में लपेटकर ही टिफिन रखें। आजकल टिफिन रखने के लिए बैग्स आने लगे हैं, आप उसमें टिफिन रखें या फिर किसी वॉर्म टॉवल में लपेटकर दें। इससे टिफिन के साथ खाना भी गर्म बना रहेगा।
5. फॉयल या बटर पेपर का इस्तेमाल करते हुए टिफिन को पैक करें। फॉयल पेपर कई लोग इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो आप बटर पेपर में रोटी को लपेटकर रखें। इसके अलावा कुछ भी पैक कर रहे हैं, ऊपर से बटर पेपर लगाकर फिर टिफिन बंद करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.