JSW और Chery की पार्टनरशिप भारत में 5 नई SUVs/EVs लाएगी। इनमें Jetour T2 (PHEV), Jaecoo J5, iCar V23 EV, QQ3 EV और Jaecoo J7 शामिल हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग गाड़ियों के बारे में।
मीडिया रिपोर्ट्स, टेस्टिंग के दौरान दिखे मॉडल्स और ग्लोबल मार्केट में मौजूद कारों के आधार पर माना जा रहा है कि JSW Motors भारत में पांच नई एसयूवी और इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर सकती है। इनमें सबसे पहले Jetour T2 के आने की उम्मीद है, जिसे अक्टूबर 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद Jaecoo J5 EV, iCar V23 EV, QQ3 EV और Jaecoo J7 जैसी गाड़ियां भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती हैं।
Jetour T2
जेटूर T2 का प्रोडक्शन महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) में JSW के नए प्लांट में किया जाएगा। भारत में इसे JSW ब्रैंड के तहत बेचा जाएगा। इसका डिजाइन काफी बॉक्सी और दमदार होगा, जिसमें ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, सीधी बॉडी लाइन और Land Rover Defender जैसी मजबूत रोड प्रेजेंस देखने को मिलेगी। ग्लोबल मार्केट में यह SUV 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर, बड़ी बैटरी और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) सिस्टम के साथ उपलब्ध है।
Jaecoo J5
जेटूर T2 के बाद कंपनी Jaecoo J5 को लॉन्च कर सकती है। यह मिड-साइज SUV सेगमेंट में हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस, मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर जैसी पॉप्युलर SUVs को टक्कर देगी। इंटरनेशनल मार्केट में Jaecoo J5 टर्बो पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड दोनों पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध है।
Chery iCar V23 EV
इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में कंपनी Chery iCar V23 EV भी ला सकती है। इसमें 81.76kWh NMC बैटरी पैक और ड्यूल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सिस्टम मिलता है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 211bhp की पावर और 292Nm का टॉर्क जनरेट करती है, जबकि इसकी NEDC सर्टिफाइड ड्राइविंग रेंज 430 किलोमीटर बताई गई है। भारत में इसका मुकाबला महिंद्रा BE 6, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और मारुति eVitara जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से होगा।
QQ3 EV और Jaecoo J7
इसके अलावा JSW Motors QQ3 EV और Jaecoo J7 को भी भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। QQ3 EV एक एंट्री-लेवल शहरी इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसे टाटा टियागो ईवी जैसी किफायती इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर देने के लिए लाया जा सकता है। वहीं, Jaecoo J7 ग्लोबल मार्केट में पेट्रोल, हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड तीनों पावरट्रेन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.