Travel Destination: टूर एंड ट्रैवल करना पसंद हैं। विदेशों की महंगी ट्रिप प्लान करते हैं। लेकिन इंडिया की इन डेस्टिनेशन को देखा है? लाइफ में एक बार इन 5 जगहों को जरूर देख लें नहीं तो बूढ़े होने के बाद होगा पछतावा।
कच्छ का रण (गुजरात)
गुजरात में बने कच्छ का रण फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। लेकिन नॉर्थ एरिया के लोग काफी कम इस जगह पर जाना चाहते हैं। जबकि ये सफेद रेत का मैदान एक अलग ही नजारा पेश करता है। जहां पर लाइफ में एक बार तो जरूर जाना चाहिए। इस मैदान में दौड़ते हैं यहां पर मिलने वाले जंगली गधे, जो कहीं और नहीं पाए जाते।
डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज
इंडिया का टूर नॉर्थ ईस्ट की खूबसूरती देखे बगैर अधूरा है। मेघालय के जंगलों और पहाड़ों पर एक बार तो जरूर जाएं और यहां पर बने डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज को जरूर देखें।
चंद्रताल लेक
पहाड़ों की सैर तो खूब करते हैं। स्पिति जिले में मौजूद है चंद्रताल झील, जो अपने खास शेप और प्लेस की वजह से अद्भुत है। चारों तरफ बर्फ के ऊंचे पहाड़ों के बीच में बिल्कुल समतल में ये झील है जिसे चांद की झील बोला जाता है। डेढ़ से दो किमी का ट्रैक करके इस झील तक पहुंचा जा सकता है।
नुब्रा सैंड ड्यूंस (लद्दाख)
वैसे तो लद्दाख बिगिनर्स के लिए नहीं है। जब आप पहाड़ों और लो एल्टीट्यूड में जाने के आदी होंगे तो ही यहां पर सरवाईव कर पाएंगे। क्योंकि लद्दाख के हर नजारे अद्भुत ही दिखते हैं। खासतौर पर नुब्रा सैंड ड्यूंस, जो काफी ठंडा रेगिस्तान है और यहां पर दो कूबड़ वाले ऊंट मिल जाते हैं। इसके अलावा लद्दाख की पैंगोंग लेक देखे बिना भी आपकी बकेट लिस्ट अधूरी रह जाएगी। लाइफ में मौका मिले तो लद्धाख ट्रिप जरूर करें।
लांग्जा गांव
लाहौल और स्पिती जाने वाले भी कई बार इस गांव को इग्नोर कर देते हैं। इस गांव में 200 से भी कम लोग रहते हैं। जबकि ये गांव बिल्कुल अनूठा है। ठंड में यहां पर गांव वालों के लिए जीवन चलाना भी मुश्किल हो जाता है क्योंकि तापमान जीरो से काफी नीचे चला जाता है। वहीं गर्मी में यहां बर्फ के मैदानों में घास उगती है और टूरिस्ट यहां पहुंचते हैं। इस गांव में पहाड़ों का अलग एक्सपीरिएंस देखने को मिलता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.