हेल्दी कुकिंग के लिए अगर अपने भी एयर फ्रायर खरीद लिया है, तो ये जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि इसमें कौन कौन सी चीजें नहीं पकानी हैं। कई बार हम गलत चीजों को भी एयर फ्रायर में डाल देते हैं, जिससे खाना भी खराब होता है और एयर फ्रायर भी गंदा हो जाता है।
एयर फ्रायर में भूलकर भी ना पकाएं ये 5 फूड्स
1) एयर फ्रायर में नहीं बनानी चाहिए पॉपकॉर्न
आजकल एयर फ्रायर में लोग पॉपकॉर्न भी बनाने लगे हैं, लेकिन ये बिल्कुल ठीक नहीं है। शेफ पंकज कहती हैं कि एयर फ्रायर अनइवेन हीट की वजह से एक साथ पॉप नहीं होते। ऐसे में कुछ दाने कच्चे रह जाते हैं और कुछ पक जाते हैं। इसके अलावा एयर फ्रायर की तेज हवा से पॉपकॉर्न के कर्नेल्स उछलकर हीटिंग एलिमेंट के पास पहुंच सकते हैं। इससे कर्नेल्स जल सकते हैं और धुआं निकलने का खतरा रहता है।
2) बहुत ज्यादा पानी वाली चीजें
शेफ पंकज के मुताबिक एयर फ्रायर में बहुत ज्यादा लिक्विड वाली चीजें जैसे सूप, ग्रेवी और करी नहीं पकानी चाहिए। ये गर्म हो कर उछल सकती हैं और चारों तरफ छींटे पड़ने के साथ धुआं भी निकल सकता है। शेफ कहती हैं कि एयर फ्रायर आमतौर पर ड्राई सरफेस के साथ अच्छी तरह वर्क करता है।
3) बहुत गीले या पतले बैटर वाले फूड्स
एयर फ्रायर में बहुत पतले या गीले बैटर वाले फूड्स बनाने से भी बचना चाहिए। उदाहरण के लिए अगर आप बहुत पतले बैटर वाले पकौड़े एयर फ्रायर में डाल देते हैं, तो उसका बैटर सेट होने से पहले ही बास्केट में इधर-उधर फैलकर टपक सकता है। इसलिए बेहतर रहेगा कि हमेशा थोड़ा मोटा बैटर इस्तेमाल करें या फिर ब्रेडिंग वाली कोटिंग अच्छा ऑप्शन हो सकती है।
4) चावल और अनाज एयर फ्रायर में ना पकाएं
आजकल सोशल मीडिया पर एयर फ्रायर में चावल बनाने का हैक काफी वायरल हो रहा है। लेकिन कोई भी चीज देखकर ट्राई करने की जरूरत नहीं है। शेफ पंकज कहती हैं कि एयर फ्रायर में पानी भी ठीक से उबल नहीं पाता है। ऐसे में जब पानी ही अच्छे से बॉयल नहीं होता, तो चावल और बाकी के अनाज भी कच्चे ही रह जाते हैं।
5) एयर फ्रायर में कुछ भी ज्यादा ना भरें
कोई भी फूड एयर फ्रायर की बास्केट में ज्यादा भरना नहीं चाहिए। शेफ बताती हैं कि आप फ्राइज, टिक्का या कटलेट कुछ भी बना रहे हों, अगर आपने उन्हें एयर फ्रायर में ज्यादा भर दिया है, तो वो एयर फ्रायर में पकने की जगह अपनी ही स्टीम में पकना शुरू हो जाएंगे और बिल्कुल भी क्रिस्पी नहीं होंगे। इसलिए बेहतर है कि आप उन्हें छोटी-छोटी बैच में एयर फ्राई होने दें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.